घोड़े से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Horse Facts in Hindi घोड़े (Horse) को सभी पशुओ में से स्वामिभक्त पशु माना जाता है क्योंकि घोडा इंसानों का मित्र तब से है जब से धरती पर मानवो का आवास होने लगा | प्राचीनकाल में घोड़ो (Horse) का सबसे अधिक उपयोग रणभूमि में किया जाता था | 21वी सदी में भी घोड़े का प्रयोग किया जाता है लेकिन इनका प्रयोग सिमित हो गया है और वर्तमान में ये अक्सर रेसिंग ट्रैक पर , सेना में या शादियों में देखने को मिल जायेंगे | आइये आपको घोड़े (Horse) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है | घोड़े की आँखे धरती पर निवास करने वाले सभी स्तनधारियो में सबसे बड़ी है | घोड़े (Horse) अपने जन्म के कुछ घंटो बाद ही दौड़ने लगते है | जब घोड़े आपको हंसने की मुद्रा में दिखाई देते है तो इसका मतलब वो विशेष नाक तकनीक का इस्तेमाल करते है कि गंध अच्छी है या बुरी | एक समय में लोग सोचते थे कि घोड़े Colorblind है जबकि ऐसा बिलकुल नही है वो बैंगनी एवं हल्के नीले रंग को पील और हरे रंग से ज्यादा पहचानते है | घोड़े (Horse) के दांत उनके सिर में उनके मस्तिष्क से अधिक स्थान लेते है | आप नर और मादा घोड़े में पहचान उनके दांतों की संख्या के आधा...