Mallikarjuna Temple History in Hindi मल्लिकार्जुन (Mallikarjuna) द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है | यह ज्योतिर्लिंग श्रीशैल पर है | वहां 51 शक्तिपीठो में से एक शक्तिपीठ भी है | सती की देह का ग्रीवा भाग ज्हा गिरा वहा भ्रमरामभा देवी का मन्दिर है | वीर-शैवमत के पंचाचार्यो में एक जगद्गुरु श्रीपति पंडिताराध्य की उत्पति मल्लिकार्जुन लिंग से ही मानी जाती है | मल्लिकार्जुन (Mallikarjuna) मन्दिर की धार्मिक पृष्टभूमि पहले विवाह किसका हो , इस बात को लेकर कार्तिकेय और गणेश जी में आपस में विवाद हो गया | गणेशजी ने पृथ्वी प्रदक्षिणा का प्रसंग आने पर माता-पिता की प्रदक्षिणा कर ली अतएव उनका विवाह पहले हो गया | इससे कार्तिकेय रुष्ट होकर कैलाश छोडकर श्रीशैल पर आ गये | पुत्र के वियोग से माता-पार्वती को बड़ा दुःख हुआ | वे स्कन्द से मिलने चली | भगवान शंकर भी उनके साथ श्रीशैल पधारे , किन्तु कार्तिकेय माता-पिता से मिलना नही चाहते थे | वे उमा-महेश्वर के पहुचते ही श्रीशैल से तीन योजन दूर कुमार पर्वत पर जा विराजे | वह स्थान कुमार-स्वामी कहा जाता है | भगवान शंकर तथा पार्वतीजी श्रीशैल पर स्थित हुए | यहाँ शिवजी का...