Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2017

देहरादून का इतिहास और प्रमुख पर्यटन स्थल | Dehradun Tourist Places Guide in Hindi

हिमालय पर्वत की गोद में बसा देहरादून (Dehradun) एक खुबसुरत शहर होने के साथ ही उत्तराखंड की राजधानी भी है | अपने नैसर्गिक सौन्दर्य और मनोहारी आबोहवा के कारण देहरादून (Dehradun) पर्यटकों को आकर्षित करता है | मसूरी जाने के लिए यहाँ से होकर जाना पड़ता है और यही से शुरू होती है पर्वतीय चढाई | शाम ढले इस शहर की शोभा देखते ही बनती है | मसूरी से देखने पर दूनघाटी ऐसी लगती है मानो आसमान में लाखो तारे झिलमिला रहे हो | देहरादून का इतिहास | Dehradun History in Hindi प्राचीन समय में देहरादून (Dehradun) का नाम द्रोण आश्रम था क्योंकि द्रोणाचार्य शान्ति की खोज में यहाँ आये थे | यहा का वातावरण उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने अपना आश्रम ही यहा बना लिया | देहरादून गढवाल शासको का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है | यह काफी समय तक अंग्रेजो के अधीन रहा था | आरम्भ से ही शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहे देहरादून में अनेक विख्यात पब्लिक स्कूल है जिसमे दून स्कूल का अपना अलग महत्व है | देहरादून में वन अनुसन्धान केंद्र , राष्ट्रीय इंडिया मिलिट्री कॉलेज और मिलिट्री अकेडमी भी है | इतना ही नही यहाँ अनेक संस्थाओं के मुख्य...

Crocodile Facts in Hindi | मगरमच्छ से जुड़े 20 रोचक तथ्य

Crocodile Facts in Hindi मगर (Crocodile) और घडियाल अपना अधिकतर समय पानी में गुजारते है पर वे उभयचर नही है | वे रेंगने वाले प्राणी है |  ये नदियों में रहते है और एक अपवाद के सिवाय कभी समुद्र में नही जाते | यह अपवाद खारे पानी का मगर है जो भारत , मलाया और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के किनारों पर मिलता है | इस प्रकृति का मगर लम्बाई में 20 फीट से ज्यादा होता है और नर भक्षी होता है | मगर (Crocodile) का भोजन मछली और अन्य जलचर जीव है | जमीन पर यह पशुओं और मनुष्यों को भी अगर पकड़ पाते है तो खा जाते है | मादा सफेद अंडे देती है | ये अपने अंडे बालू में गाड़ लेते है और उनकी रक्षा करती है | मगरमच्छ (Crocodile) की खाल मजबूत होती है | रंग कुछ भूरापन लिए होता है | पूंछ में छोटे छोटे काँटे होते है | इनकी लम्बाई 10 फीट तक होती है | मगरमच्छ की दुम लम्बी ,चपटी और मजबूत होती है | इसकी दुम में बड़ी ताकत होती है | दुम को इधर-उधर चलाकर पानी में आगे की ओर तेजी से बढ़ते है | दुम ही इनका अस्त्र है जिसमे लपेटकर किनारे पर के जीवो को पानी में घसीट लेते है | इसके थूथन की हड्डी मजबूत होती है | मगर का शरीर मोटी खाल से ढका रहता है ...

Bats Facts in Hindi | चमकादड से जुड़े रोचक तथ्य

Bats Facts in Hindi आइये आज हम आपको चमकादड (Bats) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है चमकादड एकमात्र ऐसा स्तनपायी जन्तु है जो उड़ सकता है हिया | चमकादड (Bats) कीड़े-मकौड़ो और हानिकारक जीवो को खाता है | चमकादड वायु में , उड़ने वाली ध्वनि तरंगो के सहारे आगे बढ़ता है और अँधेरे में कभी किसी वस्तु आदि से टकराता नही | चमकादड समूह में रहते है | चमकादड जमीन पर नही उतरता | जमीन पर यह ठीक से चल नही सकता और न ही आसानी से उड़ सकता है | चमकादड दिन भर किसी पेड़ की  डाली , पुरानी इमारत या अंधेरी गुफा में उल्टा लटका रहता है | मेंढक की तरह चमकादड भी शीत निद्रा के लिए जाते है तो फिर गर्मियों में ही  दिखाई  देते है | शरद भूभागो में रहने वाले चमकादड चिरस्थायी विश्राम करते है | किसी अँधेरे स्थान में उल्टे लटके कई मास तक निराहार सोते रहते है | इस अवधि में इनकी शक्तियाँ इतनी मंद पड़ जाती है कि हाथ में लेकर उछाल देने पर भी चैतन्य नही होते | ग्रीष्म ऋतू की एकत्रित की गयी चर्बी घुल-घुलकर इसके शरीर को जिन्दा रखती है | इसकी कई जातियाँ मिलती है | कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाया जाने वाला लाल कत्थई बालो वाला चमकादड सर्दी  क...

चॉकलेट से जुड़े 15 चोकोलेटी तथ्य | Chocolate Facts in Hindi

Chocolate Facts in Hindi | चॉकलेट से जुड़े 15 चोकोलेटी तथ्य चॉकलेट (Chocolate) के बारे में सुन कर किसके मुँह में पानी नही आता होगा | मगर क्या आप जानते हो कि आज जो आप इतने स्वादिष्ट चॉकलेट खाते हो , उसकी शुरुवात करीब 5000 साल पहले ही हो चुकी थी | आइये जानते है चॉकलेट (Chocolate) के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ चॉकलेट (Chocolate) की शुरुवात अमेरिका से मानी जाती है | इसकी शुरुवात्त ईसा से 1900 साल पहले मानी जाती है | यहा के निवासी कोकोआ सीड्स को भगवान का उपहार समझते थे इसलिए बहुत ज्यादा महत्व देते हुए वहा करेंसी के तरह इस्तेमाल लाया जाता था | वहा लोग तीखे एनर्जी ड्रिंक की तरह मसालों ,कॉर्न सूप और वाइन के साथ भी इस्तेमाल करते थे | 16वी सदी में चीनी के साथ मिलाकर इस्तेमाल में लाया जाने लगा और यह तेजी से यूरोप में लोकप्रिय होने लगा | बीसवी सदी के US के सैनिक युद्ध के दौरान चॉकलेट को अपने खाने की तरह इस्तेमाल में लाते थे | दुनियाभर में उपजनेवाले कोकोआ का दो तिहाई हिस्सा पश्चिमी अफ्रीका में उपजता है | अकेले आइवरी कास्ट में पुरी दुनिया के 33 प्रतिशत कोकोआ का उत्पादन होता है | 1971 में बनी एक फिल...

Tiger Facts in Hindi | बाघ से जुड़े 40 रोचक तथ्य | Roaring Facts of Tigers in Hindi

Tiger Facts in Hindi बड़ी बिल्लियों में टाइगर (Tiger) सबसे बड़ा होता है लेकिन शेर की अपेक्षा इसका शरीर अधिक छरहरा होता है | बिल्ली वंश का जन्तु बाघ (Tiger) एशिया का निवासी है | भारत में उत्तर से दक्षिण तक प्राय: सभी जंगलो में मिलता है | आइये आज हम आपको बाघ (Tiger) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है | जीवाश्म इस बात के गवाह है कि बाघ पहले साइबेरिया और न्यू साइबेरियन द्वीपों में पाए जाते थे | इसके बाद वे एशिया और मलेशिया पहुचे | बाघ (Tiger) ऊँचाई में लगभग शेर के बराबर होता है | लम्बाई लगभग 9 फीट होती है | इसकी अगली टांगो का घेरा लगभग 2 फीट होता है | बाघ (Tiger) की गर्दन पेड़ के तने के समान मोटी होती है | अगला पंजा बड़ा और भयंकर होता है | बाघ के शरीर का रंग हल्का पीला होता है जिस पर बादामी और काली वर्टीकल धारियाँ होती है | इन धारियों का आकार भिन्न-भिन्न होता है | पेट सफेद होता है | तीन साल की उम्र में यह शादी लायक हो जाता है | इसके बाद 33 वर्ष तक हर दो-ढाई सालो में जोड़ा बनाता रहता है | 105-115 दिन तक गर्भ-धारण करने के बाद मादा 4-6 शिशु को जन्म देती है | शिशु जन्म के समय अंधे होते है | वजन 1 से 1.5 कि...

भेडियो से जुड़े रोचक तथ्य | Wolf Facts in Hindi

भेडियो से जुड़े रोचक तथ्य | Wolf Facts in Hindi भेडियो (Wolf) के झुण्ड से भयानक खूनी और जंगली जानवर दूसरा नही है लेकिन भेडियो का अपना कानून कायदा है | उनके नियम बहुत कड़े होते है आइये आपको भेडियो (Wolf )से जुड़े रोचक तथ्य बताते है | एक विद्वान ने वर्षो तक भेडियो (Wolf) का अध्ययन करने के बाद लिखा है कि उनके सिर , कान ,केश , भौहे ,दांत और पूंछ के लिए बहुत कठोर नियम होते है | पूंछ कब कैसी रहे और कितने दांत खुले रहे , ये सब बाते उनकी जाति नियमो के अनुसार होती है | कोई भी निचले स्तर का भेड़िया , किसी भी भेड़िया सरदार के सामने अपनी पूंछ उठाये नही आ सकता | यद्यपि इसकी सजा में मृत्युदंड तो नही दिया जाता लेकिन उस मुर्ख भेडिये की अक्ल ठीक कर दी जाती है | तब उस भेडिये को अपनी दुम दबाकर रखनी पडती है जैसे पेट से गोंद चिपकी हो | अधिकतर भेडिये (Wolf) कनाड़ा ,एशिया और पूर्वी यूरोप में मिलते है | अमेरिका के अनेक राज्यों और अलास्का में भेडियो की काफी संख्या है | भेडिये बहुत ही कुशल और सफल शिकारी है | अमेरिका के भेडियों ने वर्षो तक हजारो पशुओ को अपना शिकार बनाया है | एक ही रात में सौ-सौ भेड़ो को मार डालना यहा क...

सारस की तरह दिखनेवाली शुबिल से जुड़े रोचक तथ्य | Shoebill Bird Facts in Hindi

Shoebill Bird Facts in Hindi मित्रो आपने सारस तो देखा ही होगा लेकिन आज हम सारस की तरह दिखनेवाली शुबिल (Shoebill) के बारे में आपको बता रहे है जिनकी बनावट बहुत ही अनोखी है और इसका रहन-सहन भी दुसरो से अलग है | शुबिल (Shoebill) बहुत बड़ी चिड़िया है जिसकी लम्बाई 4-5 फूट तक होती है | शुबिल (Shoebill) को व्हेलहेड या शुबिल्ड स्टार्क के नाम से भी जाना जाता है इसका नाम शुबिल इसलिए पड़ा क्योंकि इसकी चोंच जूते जैसी दिखती है | शुबिल (Shoebill) पूर्वी अफ्रीका से सूडान से जाम्बिया तक देखी जा सकती है | शुबिल का शरीर नीले-भूरे पंख से ढका होता है जिसकी गर्दन बहुत मजबूत होती है पैर लम्बा होता है पंख चौड़े होते है | शुबिल के शरीर की सबसे बड़ी विशेषता उसकी चोंच होती है | यह बड़ा तो है ही ,साथ ही जूते के आकार का है | इसकी चोंच 9 इंच लम्बी और 4 इंच चौड़ी है | यह बहुत ही लम्बे समय तक एक ही अवस्था में रह सकती है इसके कारण इसे Statue Like Bird कहा जाता है | यह अलग अलग तरह की मछली , एम्फीबियंस , गिरगिट , साँप ,चूहा और यहाँ तक की मगरमच्छ के बच्चो को भी खा जाती है | जब यह अपने शिकार को देखती है तो उसे पकड़ने के लिए आश्चर्...

इन शिक्षको ने गढ़ी देश की तरक्की की राह | Inspirational Teachers Biography on Teachers Day in Hindi

Inspirational Teachers Biography on Teachers Day in Hindi शिक्षको को राष्ट्र का निर्माता कहा गया है क्योंकि वे ही हमे इस योग्य बनाते है कि हम राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके | दरअसल शिक्षक सिर्फ वे ही नही होते , जो हमे स्कूल या कॉलेज में पढाते है बल्कि जीवन के हर मोड़ पर कई बार हमे साथी सहकर्मी के रूप में ऐसे शिक्षक मिल जाते है जो हमे योग्य बनने में अपनी अहम भूमिका निभाते है | हमारे देश में हर क्षेत्र में ऐसे कई महान शिक्षक हुए | जिनकी वजह से आज का आधुनिक और प्रगतिशील भारत हम सब के सामने है | शिक्षक दिवस पर इन शिक्षको के बारे में जानकार आपको भी गर्व होगा | 01 अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक थे विक्रम साराभाई विक्रम साराभाई भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक होने के साथ साथ एक बेहतरीन शिक्षक थे | डा. विक्रम अम्बालाल साराभाई साथ काम करने वाले रिसर्च एसोसिएट बाद में बड़े वैज्ञानिक बने | इन्होने ही भारत को अन्तरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहुचाया | साराभाई शिक्षाविद और कला के पारखी थे | डा.साराभाई ने अलग अलग क्षेत्रो में अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थाप...

शिक्षक दिवस पर अध्यापक को सुनाये ये कविताये | Teachers Day Poems in Hindi

Teachers Day Poems in Hindi मित्रो कल शिक्षक दिवस है इसलिए अक्सर बच्चे ये सोचते रहते है कि अपने अध्यापक के लिए कविता कैसे तैयार करू तो आप इन कविताओं में से एक अपने अध्यापक को समर्पित कर शिक्षक दिवस को यादगार बना सकते है | गुरु का आशीर्वाद हाथ पकड़ कर जिसने मुझे पढना-लिखना सिखाया भाषा-अक्षर का बोध जिसने मुझे कराया दुनिया के साथ कदम मिलाकर जिसने चलना सिखाया जिसने की मेरी जिन्दगी शुरू वे है मेरे आदरणीय गुरु खेल-खेल में हमे पढाते अच्छी अच्छी बाते बताते मेरे हर सवाल का तुरंत जवाब बताते मेरी हर उलझन को वे तुरंत सुलझाते जब करता हु कोई गलती तो मुझे प्यार से समझाते कभी-कभी तो वे मुझे डांट भी लगाते हो जाता हु निराश तब एक दोस्त बन क्र मेरा हौंसला बढाते दुनिया में आगे बढाने को हमेशा कुछ नया सिखाते प्रेरक कथाये सूना कर मेरा आत्मबल बढाते आज मै जो कुछ हु बस उनका है हाथ इसी तरह बना रहे मुझ पर मेरे गुरु का आशीर्वाद गुरु है पावन गुरुदेव के श्री चरणों में श्रुद्धा सुमन संग वन्दन जिनके कृपा नीर से जीवन हुआ चन्दन धरती कहती अम्बर कहते कहती यही तराना गुरु आप ही पावन नूर है जिनसे रोशन हुआ जमाना शिक्षा देनेवाली...