सालमन मछली से जुड़े रोचक तथ्य | Salmon Fish Facts in Hindi सालमन (Salmon Fish) विश्व की सर्वाधिक विख्यात मछली है | दार्शनिको एवं साहित्यकारों को इसकी जानकारी लगभग दो हजार वर्ष पूर्व से है | सालमन (Salmon Fish) की अद्भुत विशेषताओ और साहसी प्रवृति से आकर्षित होकर साहित्यकारों ने इस पे अनेक पुस्तके लिखी है तथा कविगण तो आज भी सालमन पर कविताये लिखते रहते है | फोटोग्राफर तथा चित्रकार तो सालमन के इतने दीवाने है कि इसकी एक झलक पाने के लिए नदियों के किनारे अपना जीवन गुजार देते है | आइये इस अद्भुत मछली से जुड़े रोचक तथ्य आपको बताते है | सालमन एवं विलक्षण साहसी मछली है | यह मूल रूप से नदियों की मछली है या सागर की मछली है ? इस संबध में निश्चित रूप से नही कहा जा सकता | सालमन (Salmon Fish) ताजे पानी में प्रजनन करती है और सागर से अपना भोजन प्राप्त करती है | सालमन प्रजनन काल में सागर में स्थित प्रजनन स्थल तक की सौ किमी से एक हजार किमी तक की यात्रा करती है | यह नदियों के मुहानों से नदियों के भीतर प्रवेश करती है तथा नदी की धारा के विपरीत तैरती है | इसे प्राय: छोटे झरने भी पार करने पड़ते है | यह सामान्य मछल...