Unforgettable TV Serials of Doordarshan हमने पिछली पोस्ट में Doordarshan के यादगार धारावाहिक का पहला अंश बताया था जिसमे हम लोग और बुनियाद जैसे लोकप्रिय नाटको के बारे में विस्तार से बताया था | इसी कड़ी में हम आपको 80 के दशक Doordarshan के अन्य लोकप्रिय नाटको से अवगत करवा रहे है करमचन्द Karamchand दूरदर्शन के यादगार धारावाहिक- दूसरा भाग Unforgettable TV Serials of Doordarshan – Part 2 Doordarshan पर पारिवारिक धारावाहिको से हटकर दुसरे प्रकार के नाटको के बारे में जब सोचा गया तक दूरदर्शन पर पहला जासूसी नाटक श्रुंखला “करमचन्द ” का निर्माण किया गया | इस नाटक की पटकथा पंकज प्रकाश ने लिखी और निर्देशन का कार्य पंकज पाराशर ने किया था | इस नाटक शृंखला के मुख्य किरदार को जाने माने अभिनेता पंकज कपूर ने निभाया था और उनकी सहायक का किरदार सुष्मिता बेनर्जी ने निभाया था | प्रसिद्ध संगीत निर्देशक आंनद-मिलींद की जोड़ी ने इसका संगीत दिया था | इस नाटक की कहानी इस प्रकार होती है कि करमचन्द एक जासूस होता है जो हत्याओं को रहस्य को पुलिस की मदद से सुलझाता है | इस नाटक में अक्सर उनको शतंरज खेलकर के...