Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2018

जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Jabalpur Tour Guide in Hindi

जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Jabalpur Tour Guide in Hindi मध्यप्रदेश का प्रमुख जिला जबलपुर (Jabalpur) जहां अपनी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है वही संगमरमरी चट्टानों के बीच कल-कल कर बहती नर्मदा के यादगार दृश्यों के लिए विश्वभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है | गौड़ राजाओ की राजधानी तथा कलचुरी वंश के राजाओं की कर्मभूमि रहा जबलपुर जबालि ऋषि की तपोभूमि भी रहा है | उनके नाम पर इसका नाम जबलपुर (Jabalpur) पड़ा | चारो ओर पहाडियों से घिरे होने के कारण यहाँ का पर्यावरण सुरक्षित भी है | कहते है जबलपुर को कलचुरी राजा जाजल्यदेव ने बसाया था कलचुरी नरेश कर्णदेव ने अपनी रानी के सम्मान में इसका नाम जबालीपट्टम रखा था | जबलपुर के दर्शनीय स्थल भेड़ा घाट – नीली ,गुलाबी और सफेद संगमरमर की चट्टानों के बीच से बहने वाली नर्मदा नदी का प्राकृतिक सौन्दर्य अप्रतिम है | सैंकड़ो फुट ऊँची संगमरमर पहाडियों के बीच बहने वाली नर्मदा की गहराई 100 फुट तक है | नौका विहार में लगने वाले एक घंटे के अंतराल में भूल-भुलैया , बन्दर कुदनी जैसे दर्शनीय स्थल है | बन्दरकुदनी के बारे में कहा जाता है क...

साँची के प्रमुख पर्यटन स्थल | Sanchi Tour Guide in Hindi

साँची के प्रमुख पर्यटन स्थल | Sanchi Tour Guide in Hindi जब बौद्ध धर्म अपने चरम पर था तो सांची (Sanchi) का वैभव एवं महत्व भी चरम पर था | उस दौर की निशानिया सांची में आज भी मौजूद है | उस चरम के अवशेष के रूप में यहाँ बौद्ध विहार  एवं स्तुपो को आज भी देखा जा सकता है | सम्राट अशोक के शासनकाल में सांची (Sanchi) बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार का प्रमुख केंद्र था | यहाँ पुरानी धरोहरों की उचित देखभाल और संरक्षण के कारण हे सांची (Sanchi) ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचा है | मध्यप्रदेश विधिशा के उत्तर-पश्चिम में करीब नौ किमी की दूरी पर बसा सांची बीना और भोपाल जंक्शन के बीच में है | साँची के दर्शनीय स्थल स्तूप 1 – यह स्तूप प्राचीन वास्तुकला तथा शिल्प का बेहतरीन नमूना है | इस स्तूप के भीतर एक ओर आधा स्तूप है | इस स्तूप का व्यास करीब 36.60 मीटर है एवं ऊँचाई लगभग 14.5 मीटर है | इस स्तूप के चारो ओर परिक्रमा पथ बना है | पर्यटकों के लगातार चलने से यह अब चिकना हो गया है | चार तोरण द्वार – विशाल स्तूप को चारो ओर से घेरे खड़े तोरण द्वारो पर बौध...

ओरछा के प्रमुख पर्यटन स्थल | Orchha Tour Guide in Hindi

ओरछा के प्रमुख पर्यटन स्थल | Orchha Tour Guide in Hindi भारत के हृदय स्थल मध्यप्रदेश के टीकमगढ जिले के निवाड़ी तहसील में स्थित ओरछा (Orchha) साहित्य , कला , संस्कृति और पूरावैभव का अनूठा संगम है | इतिहास में ओरछा (Orchha) का नाम सर्वप्रथम 1531 ई. में तब लिखा गया जब बुंदेला राजा रूद्रप्रताप ने गढ़ कुंठार से अपनी राजधानी स्थानातरित कर ओरछा को नई राजधानी बनाया | इसके पश्चात इतिहास के बदलते हुए घटनाक्रम के साथ साथ ओरछा भी विभिन्न क्षेत्रो में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता गया लेकिन आज गुजरे युगों की एक शानदार विरासत ओरछा की भव्यता महज पत्थरों में सिमट कर रह गयी है | बेतवा नदी के किनारे बसे ओरछा (Orchha) के संस्थापक राजा रूद्रप्रताप के उत्तराधिकारीयो में सर्वाधिक प्रतिष्टित राजा वीरसिंह देव थे जिन्होंने कलात्मक जहांगीर महल का निर्माण करवाया | इस तीन मंजिला महल के उपर भव्य छतरियो का निर्माण है | इतिहास में झांके तो दिखेगा कि ओरछा 1738 ई. तक एक शक्तिशाली राज्य की राजधानी रहा | राजा वीरसिंह देव ने ओरछा (Orchha )से 1605 ई. तक राज्य किया और झांसी के किले का निर्माण कराया | मुगल शहजादे सलीम के कृप...

महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Maharashtra Facts in Hindi

महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Maharashtra Facts in Hindi महाराष्ट्र (Maharashtra) भारत के पश्चिम में स्थित एक राज्य है जो आबादी के हिसाब से भारत का दूसरा बड़ा राज्य और क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा बड़ा राज्य अहि | महाराष्ट्र (Maharashtra) की सीमाए अरब सागर और भारतीय राज्य कर्नाटक , तेलंगाना , गोवा , गुजरात , छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से लगती है | मुम्बई भारत का सबसे आबादी वाला शहर है | महाराष्ट्र (Maharashtra) की आर्थिक राजधानी मुम्बई और सांस्कृतिक राजधानी पुणे है | महाराष्ट्र का इतिहास  18वी शताब्दी से महाराष्ट्र मराठो का घर रहा है | शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य को अपने उच्चतम स्तर तक विस्तारित किया मराठो के पतन के बाद अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने राज किया | महाराष्ट्र पहले बॉम्बे प्रेसीड़ेंसी और और बाद में बॉम्बे स्टेट के नाम से जाना जाता था | 1960 अधिनियम के तहत 1 मई 1960 को बॉम्बे स्टेट से गुजरात और महाराष्ट्र पृथक हो गये | महाराष्ट्र कई स्वतंत्रता सेनानियों जैसे बाल गंगाधर तिलक , वीर सावरकर , गोपाल कृष्ण गोखले , दादाभाई नौरोजी आदि का घर रहा है | महाराष्ट्र की भौगौलिक स...

Meghalaya Facts in Hindi | मेघालय राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Meghalaya Facts in Hindi | मेघालय राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य मेघालय (Meghalaya) भारत के सबसे खुबसुरत राज्यों में से एक है अपनी इसी खूबसूरती के कारण मेघालय को Scotland of the East कहते है | मेघालय (Meghalaya) में कई प्राचीन गुफाये है इन प्राचीन गुफाओं में से जयंतीया हिल्स 22 किमी से भी लम्बी सुरंग है जो अलग अलग गुफाओं को आपस में जोडती है | मेघालय एक नजर में | Quick Facts of Assam in Hindi राजधानी शिलोंग राज्य का दर्जा 21 जनवरी 1972 सबसे बड़ा शहर शिलोंग कुल जिले 11 क्षेत्रफल 22,429 वर्ग किमी जनसख्या 2,964,007 (2011 जनगणना ) जनसंख्या घनत्व 130 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी लिंगानुपात साक्षरता दर 75.84 प्रतिशत सबसे ऊँची चोटी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी (अन्य खासी एवं गारो ) प्रसिद्धी प्रसिद्ध नृत्य प्रसिद्ध त्यौहार जनजातियाँ नदियाँ पर्वत झीले उमियन झील सरकार गर्वनर तथागत रॉय मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (NPP) विधानसभा 60 सीट उच्च न्यायालय मेघालय उच्च न्यायालय लोकसभा में सीटे 2 राज्यसभा में सीटे 1 प्रथम मुख्यमंत्री विलियमसन संगमा प्रथम गर्वनर   मेघालय से जुड़े रोचक तथ्य मेघालय (Meghalaya) में ही संसा...

भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल | Bhopal Tour Guide in Hindi

भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल | Bhopal Tour Guide in Hindi भोपाल (Bhopal) एक शान्त एतेहासिक एवं सहज शहर है जहां खुबसुरत झीलों का नजारा है जो हरी भरी पहाडियों से घिरी है | खुले वन्य परिक्षेत्र में घूमते सफेद शेर और मुगलकाल की पुरानी तहजीबो से रुबुरु होने का नाम है भोपाल | पुरे देश में कही से भी सरलता से यहाँ पहुचा जा सकता है | दिल्ली , कोलकाता , मुम्बई एवं चेन्नई से सीधी रेलयात्रा की सुविधा भोपाल तक आने में है | राजा भोज के बसाए इस खुबसुरत शहर का नाम पहले भोजपाल था फिर अपभ्रष में इसे भोपाल (Bhopal) कहा जाने लगा | भोजपुर का विश्व प्रसिद्ध शिव मन्दिर एवं एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताजउल मस्जिद भोपाल में ही है | भोपाल की पुरानी गलियों में घूमते  सुरमा भोपाली चुना चाटते आप से नई सह्स्ताब्दी में भी टकरा जायेंगे | परदे लगे तांगों में बुरका पहने हुयी महिलाएं आज भी पुराने भोपाल में नजर आती है |आदिम युगीन भीमबैठका की गुफाये , विश्व प्रसिद्ध साँची के स्तूप भोपाल के नजदीक ही है | आइये अब आपको भोपाल (Bhopal) के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताते है | भोपाल के पर्यटन स्थल  शान-ए-भोपाल ...

मध्यप्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Madhya Pradesh Facts in Hindi

मध्यप्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Madhya Pradesh Facts in Hindi मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भारत के मध्य में स्थित भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी भोपाल और सबसे बड़ा शहर इंदौर है | अपनी स्थिति के कारण इसे “भारत का दिल” भी कहते है | मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा बड़ा राज्य अरु जनसंख्या के हिसाब से पांचवां बड़ा राज्य है | जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का अंग था तब मध्यप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य था | मध्यप्रदेश का इतिहास मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थित भीमबेटका गुफाये पाषाण काल की है जिससे यह अनुमान है कि मध्यप्रदेश 30 हजार ईसा पूर्व अस्तित्व में था | मध्यप्रदेश में आबादी नर्मदा , चम्बल और बेतवा नदी के किनारे पहले आयी थी| चौथी शताब्दी में पाणिनि में मध्य भारत के अवन्ती जनपद का जिक्र किया था | मौर्य वंश ने 1500 ईसा पूर्व मध्य भारत पर राज किया था | मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर का जिक्र पुराने लेखो में वर्णित है | चौथी और पांचवी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य ने राज किया | अकबर के शासनकाल में अधिकतर मध्यप्रदेश का हिस्सा मुगल साम्राज्य में था...

देवभूमि द्वारका के दर्शनीय स्थल | Dwarka Tour Guide in Hindi

देवभूमि द्वारका के दर्शनीय स्थल | Dwarka Tour Guide in Hindi अरब सागर के तट पर स्थित द्वारका नगरी (Dwarka) हिन्दुओ के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक है | इस नगर का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत , स्कन्द तथा विष्णु पुराणों में मिलता है | प्राचीनकाल में यह नगर “द्वारावती” नाम से जाना जाता था | ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण द्वारा कंस वध के पश्चात जरासंध ने कृष्ण से प्रतिशोध लेने के लिए 17 बार युद्ध किया , पर वह अपने प्रयासों में निष्फल रहा परन्तु जब जरासंध ने 18वी बार मथुरा पर आक्रमण किया तो कृष्ण अपने सहयोगी यादवो के साथ द्वारका चले आये | इसके अतिरिक्त आदि गुरु शंकराचार्य भी 8वी शताब्दी में सनातन धर्म के प्रचार के लिए यहाँ आये थे | उन्होंने यहाँ द्वारकापीठ की स्थापना की तब से द्वारका भारत के चार धामों में से एक है | द्वारका (Dwarka )का सौन्दर्य जन्माष्टमी समारोह के दौरान चरम उत्कर्ष पर होता है | यहाँ से खुले एवं विशाल सागर का अवलोकन किया जा सकता है |आइये अब आपको द्वारका (Dwarka) के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते है | द्वारका के दर्शनीय स्थल द्वारकाधीश मन्दिर – द्...

दमन एवं दीव का इतिहास एवं पर्यटन स्थल | Daman and Diu Facts in Hindi

दमन एवं दीव का इतिहास एवं पर्यटन स्थल | Daman and Diu Facts in Hindi प्रकृति प्रेमियों के मध्य स्वर्ग के समान विख्यात केंद्रशासित प्रदेश दमन और दीव (Daman and Diu) अरब सागर के तट पर स्थित है | पुरे भारत में यह दमन नाम से विख्यात है परन्तु स्थानीय नाम दमण है | 1987 में गोवा.दमन एवं दीव में गोवा को अलग कर उसे पूर्ण राज्य घोषित कर दिया गया जबकि दमन एवं दीव को केंद्रशासित प्रदेश रहने दिया | 1961 में पुर्तगालियो के कब्जे से मुक्त होने के बाद 1987 तक ये तीनो क्षेत्र एक राजनैतिक इकाई के अंतर्गत आते थे | दीव काठियावाड़ प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर छोटा सा द्वीप है | दमन गुजरात समुद्र तट पर है | कुल 72 वर्ग किमी में फैला दमन का भू-भाग गुजरात प्रदेश से घिरा है दमन एवं दीव का इतिहास दुसरी शताब्दी ईसा पूर्व में से 13वी शताब्दी तक दमन (Daman and Diu) भारत का अभिन्न अंग रहा है | इतिहासकारों एक अनुसार दमन मौर्य सम्राट अशोक के साम्राज्य का अंग था | पुर्तगाली 1522 से निरंतर दमन पर अधिकार बनाने में प्रयासरत थे | अनेक आक्रमणों के बाद पुर्तगालियो ने 1534 मे दीव पर उसके पश्चात 1559 में दमन पर अधिकार कर लिय...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...

बीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Bikaner Tour Guide in Hindi

बीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Bikaner Tour Guide in Hindi राव जोधाजी के सुपुत्र बीकाजी द्वारा स्थापित बीकानेर (Bikaner )ने इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है | यहाँ के किले मन्दिर तथा लालगढ़ महल विशेष रूप से देखने योग्य है | इस शहर के मध्य में स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर देश भर में प्रसिद्ध है | अन्य मन्दिरों में रतनबिहारी जी एवं शिव को समर्पित शिवबाड़ी में मन्दिर भक्तो को आकर्षित करते है | बीकानेर (Bikaner) से 30 किमी दूरी पर कोलायत जी नामक धार्मिक स्थल है जो पुष्कर के नमूने पर बना है और अपने धुनीनाथ के मन्दिर तथा कपिलमुनि आश्रम के कारण विख्यात है | बीकानेर (Bikaner) से 20 मील दूर देशनोक में स्थित करणी माता का मन्दिर सम्भवत: संसार में अपने ढंग का अनोखा मन्दिर है | इस मन्दिर में हजारो चूहे बिना किसी भय के विचरण करते है | देखा जाए तो यह चमत्कार ही है कि इस मन्दिर में चूहों की इतनी संख्या होने के बावजूद भी यहाँ आज तक कोई महामारी नही फ़ैली | इस मन्दिर का निर्माण बीकानेर के शासको ने अपनी कुलदेवी करणी माता के आशीर्वाद से किया | राजस्थान में उत्तर में बसा बीकानेर (Bikaner) रेगिस्तान का शहर ह...

मिजोरम राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Mizoram Facts in Hindi

मिजोरम (Mizoram) भारत का एक उत्तरपूर्वी राज्य है जिसकी राजधानी आइजाल है | मिजोरम राज्य का नामकरण यहाँ के मूल निवासियों “मिजो” के नाम पड़ा है | मिजोरम (Mizoram) राज्य की सीमाए त्रिपुरा ,असम और मणिपुर से लगती है जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमाए बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है | 1972 तक ये राज्य असम का ही हिस्सा था लेकिन 20 फरवरी 1987 को मिजोरम (Mizoram) भारत का 23वा राज्य बना | मिजोरम राज्य एक नजर में  क्षेत्रफल 21,087 वर्ग किमी जनसंख्या 1,091,014 (2011 जनगणना ) जनसंख्या घनत्व 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी लिंगानुपात 976 महिलायों पर 1000 पुरुष साक्षरता दर 91.33% राजधानी आइजाल कुल जिले 8 मुख्यमंत्री पु ललथनहवला राज्यपाल कुमनम राजशेखरम विधानसभा सीटो की संख्या 40 लोकसभा सीटो की संख्या 1 राज्यसभा सीटो की संख्या  प्रथम मुख्यमंत्री चुंगा प्रथम राजपाल हितेश्वर शाक्य राज्य पशु सीरो (बकरी जैसा जानवर) राज्य पक्षी Mrs. Hume’s pheasant राज्य फूल Indian rose chestnut राज्य वृक्ष सेन्हरी राज्य दिवस  20 फरवरी राज्य भाषा  मिजो ,अंग्रेजी , हिंदी मिजोरम का इतिहास  अंग्रेजो के जमाने से पहले मिजोरम ...

केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Kerala Facts in Hindi

केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Kerala Facts in Hindi केरल (Kerala) भारत के दक्षिण-पश्चिमी मालाबार तट पर स्थित भारत का अग्रणी राज्य है | केरल (Kerala) राज्य का गठन 01 नवम्बर 1956 को हुआ था | केरल की सीमाए कर्नाटक, तमिलनाडू और लक्षद्वीप से लगती है | केरल का क्षेत्रफल 38,863 वर्ग किमी है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.18 प्रतिशत है | पूर्व में पश्चिम घाट एवं पश्चिम में अरब सागर के बीच स्थित इस प्रदेश की चौड़ाई 35 किमी से 120 किमी तक है जिसमे कुल 44 नदियाँ बहती है | यहाँ की शासकीय भाषाए मलयालम एवं अंग्रेजी है तथा राजधानी तिरुवनंतपुरम है जिसे पहले त्रिवेन्द्रम कहा जाता था |  जनसंख्या में मामले में केरल भारत का 13वा बड़ा राज्य है | केरल 14 जिलो में बंटा हुआ है और तिरुवनंतपुरम केरल की राजधानी है | मलयालम केरल (Kerala) की आधिकारिक भाषा है | आइये अब आपको केरल (Kerala) से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य बताते है | केरल (Kerala) का इतिहास केरल (Kerala) मैसूर वंश का घर रहा है जहां हैदर अली और टीपू सुल्तान जैसे शासको ने अंग्रेजो के खिलाफ लगातार चार लड़ाईया लड़ी | त्रावणकोर राज्य का गठन 01 जुलाई ...

भारत के राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेश | Indian States and Capital Facts in Hindi

भारत के राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेश | Indian States and Capital Facts in Hindi भारत दक्षिण एशिया में स्थित विश्व का प्रसिद्ध देश है जहां लगभग सवा सौ करोड़ आबादी 3,287,263 वर्ग किमी में रहती है जो विश्व में दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है | संसद सिस्टम से चलने वाला यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां भारत में 29 राज्य (States) और 7 केंद्रशासित प्रदेश है | हर राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश की एक प्रशासनिक , विधायी एवं न्यायिक राजधानी है | प्रशासनिक राजधानी वो है जहां सारे सरकारी काम होते है | विधायी राजधानी में विधानसभा होती है और न्यायिक राजधानी में क्षेत्रीय उच्च न्यायालय होता है | हर राज्य को एक मुख्यमंत्री चलाता है जिसका कार्यकाल पांच वर्ष होता है जबकि केन्द्रशासित प्रदेश केंद्र सरकार द्वारा संचालित होते है | आइये भारत के सभी राज्यों (States) और केन्द्रशासित प्रदेशो (Union Territories) के बारे में आपको विस्तार से बताते है | भारत के राज्य (States) एवं उनकी राजधानी  क्र.स. राज्य राजधानी राज्य का दर्जा 1 आंध्रप्रदेश अमरावती 1 अक्टूबर 1953 2 अरुणाचल प्रदेश इटानगर 20 फरवरी 1987 3...

विश्व के 100 सबसे ऊँचे पर्वत एंव उनकी ऊंचाई | World Mountains Facts in Hindi

विश्व के 100 सबसे ऊँचे पर्वत एंव उनकी ऊंचाई | World Mountains Facts in Hindi वैसे तो विश्व में अनेको पर्वत (Mountains )है जो अपने अपने क्षेत्र में ऊँचाई के हिसाब से अपना अलग महत्व रखते है लेकिन हम आज आपको विश्व के 100 सबसे ऊँचे पर्वतों (Mountains)के बारे में बतायेंगे जिनकी ऊँचाई 7000 मीटर से अधिक है | ये सभी पर्वत अधिकतर भारत महाद्वीप उसके आसपास के देशो (पाकिस्तान , नेपाल , चीन आदि ) में स्थित है | इनमे से अधिकतर पर्वतों (Mountains) पर इंसानों ने विजय प्राप्त कर ली है मतलब पर्वत की शीर्ष चोटी तक कदम रख चुके है | आइये इन्ही ऊँचे पर्वतों (Mountains) और उनके उंचाई , प्रथम सफल चढाई वर्ष के बारे में आपको विस्तार से बताते है | Rank पर्वत का नाम ऊँचाई (मी. में) पैरेंट माउंटेन प्रथम चढाई देश 1 माउंट एवेरेस्ट 8,848 कोई नही 1953 नेपाल एवं चीन 2 K2 /गोडविन आस्टिन 8,611 माउंट एवेरेस्ट 1954 पाकिस्तान एवं चीन 3 कंचनजंघा 8,586 माउंट एवेरेस्ट 1955 नेपाल एवं भारत 4 ल्होत्से 8,516 माउंट एवेरेस्ट 1956 नेपाल एवं चीन 5 मकालू 8,485 माउंट एवेरेस्ट 1955 नेपाल एवं चीन 6 चो ओयु 8,188 माउंट एवेरेस्ट 1954 नेपाल ए...

विश्व के महाद्वीप एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | World Continents Facts in Hindi

विश्व के महाद्वीप एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | World Continents Facts in Hindi महाद्वीप धरातल के एक बहुत बड़े हिस्से को कहते है जो चारो ओर से समुद्र से घिरा हो | वैसे तो महाद्वीपों में बारे में हमको बचपन से बताया जाता है और अधिकतर बच्चो को महाद्वीपों के नाम याद है लेकिन महाद्वीपों के जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य भी है जिनके बारे में हमको पता होना चाहिए जो हमारे भविष्य में किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में आ सकते है | आइये विश्व के महाद्वीप एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में आपको बताते है | विश्व के महाद्वीप एवं उनका क्षेत्रफल और जनसख्या  महाद्वीप क्षेत्रफल (वर्ग किमी में ) कुल धरातल का प्रतिशत जनसंख्या कुल आबादी  अफ्रीका 30,370,000 20.40% 1,287,920,000 16.90% अंटार्टिका 14,000,000 9.20% 4,490 0.00% एशिया 44,579,000 29.50% 4,545,133,000 59.50% यूरोप 10,180,000 6.80% 742,648,000 9.70% उत्तरी अमेरिका 24,709,000 16.50% 587,615,000 7.70% ऑस्ट्रलिया 8,600,000 5.90% 41,261,000 0.50% दक्षिणी अमेरिका 17,840,000 12.00% 428,240,000 5.60% विश्व के महाद्वीपों के सबसे बड़े एवं छोटे देश | Sma...

World Countries Facts in Hindi | विश्व के देशो के महत्वपूर्ण तथ्य (राजधानी ,मुद्रा और भाषा)

World Countries Facts in Hindi | विश्व के विभिन्न देशो के महत्वपूर्ण तथ्य ( राजधानी , मुद्रा और भाषा) विश्व में कुल 196 देश (Countries) है जिसमे से 193 देशो (Countries) को संयुक्त राष्ट्र ने पूर्ण राष्ट्र की मान्यता दी है जबकि दो देश (वेटिकन सिटी और पलेस्टाइन) को संयुक्त राष्ट्र की स्थाई निगरानी में रखा गया है तथा 2 देशो को पूर्ण राष्ट्र की मान्यता अभी तक नही मिली है जिसमे कोसोवो को 111 देशो का समर्थन एवं ताइवान को 22 देशो का समर्थन है | विश्व के 193 मान्यता प्राप्त देशो (Countries) में 54 अफ्रीका महाद्वीप में , 50 एशिया महाद्वीप में , 46 यूरोप में , 13 दक्षिणी अमेरिका में , 9 ऑस्ट्रेलिया में और 12 उत्तरी अमेरिका में है | आइये आज हम आपको विश्व के सभी देशो (Countries) की राजधानी , मुद्रा और भाषा के बारे में महाद्वीपों के अनुसार सूचीबद्ध करके बताते है | एशिया महाद्वीप के देश उनकी राजधानी ,मुद्रा एवं भाषा | Asian Countries Facts in Hindi (Capital , Currency and Language) क्र.स. देश राजधानी राष्ट्रीय मुद्रा प्रमुख भाषा 1 अफगानिस्तान काबुल अफगानी पश्तो , दारी ,पारसी 2 बहरीन मनामा बहरीन दी...