मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल | Mumbai Tour Guide in Hindi मुम्बई (Mumbai) भारत के चार प्रमुख नगरो में एक तो है ही , इसकी गणना विश्व के पांच प्रमुख नगरो में की जाती है | मुम्बई (Mumbai) शहर सात छोटे छोटे टापुओ माहिम , कोलाबा , छोटा कोलाबा , म्न्झ्गांव , वर्ली , परेल और माटुंगा पर बसा हुआ है | ये सातो टापू मिलकर अब एक हो गये है | प्राकृतिक परिवर्तन के कारण चारो ओर का पानी सूखने लगा और सातो टापू मिलकर एक विशाल महानगर के रूप में परिवर्तित हो गये | प्राचीन काल में यहाँ कोली मछुआरे रहते थे | उनकी आराध्य देवी मुम्बा देवी के नाम पर इस शहर का नाम “मुम्बई” पड़ा | मुम्बई (Mumbai) की खोज इटली के भूगोलवेत्ता पिंटोलगी ने की | सन 1348 तक इस पर अनेक हिन्दू राजाओं ने शासन किया | 1648 में इस पर पुर्तगालियो का शासन किया | इसके बाद यह ईस्ट इंडिया कम्पनी के अधिकार मर आ गया | मुम्बई भारत का प्रमुख औद्योगिक शहर है | यहाँ रसायन , टायर , पेट्रोकेमिकल , फार्मास्यूटिकल , प्लास्टिक , रबर , साईकिल , ऑटोमोबाइल , इंजीनियरिंग के अलावा छोटे छोटे कल पुर्जो के अनेक कारखाने है | वस्त्र उद्योग का तो यह प्रमुख क...