संसार की बहुत सी जातियाँ अपनी पुरानी और रुढ़िवादी प्रथाओ को छोडकर नये मार्ग पर अग्रसर हो रही है किन्तु साथ ही ऐसे लोगो की भी कमी नही जो अपने प्राचीन रिवाजो से तनिक भी आगे पीछे नही होना चाहते | इसके अतिरिक्त किसी स्थान की जलवायु का भी वहा के लोगो पर बहुत प्रभाव पड़ता है और वे लोग उसी का अनुसार अपने रहन-सहन तथा प्रथाओं को ढाल लेते है | ग्रीनलैंड और उत्तरी कनाडा के किनारों से मिले हुए भागो में ऐसी ही एक प्राचीन जाति निवास करती है जिसे एस्किमो (Eskimo) कहते है | इतिहासकारों का मत है कि इस जाति के पूर्वज चीनी थे जो इस भाग में आकर बस गये थे | आइये इस जनजाति से जुड़े आपको रोचक तथ्य बताते है यहाँ तक अभी आधुनिक सभ्यता का प्रकाश नही पहुचा है और ये लोग आज भी उसी प्रकार का कठोर जीवन व्यतीत कर रहे है जैसा संसार की आदिम जाति किया करती थी | इन्हें जीवन की कोई सुविधा नही | इनके पास न तो शरीर गर्म रखने के लिए आग होती है और न उन के लिए भेड़ | ये लोग रोटी बनाने के लिए अनाज भी नही उगा सकते और भीषण सर्दी में भी इन्हें बर्फ के मकान बनाकर रहना पड़ता है किन्तु इतनी कठिनाईया होते हुए भी इनमे उत्साह , उमंग और उल्लास...