Jahangir History in Hindi जहांगीर (सलीम) का जन्म 30 अगस्त 1569 ई. को फतेहपुर सीकरी में स्थित शेख सलीम चिश्ती की कुटिया में आमेर (जयपुर) के राजा भारमल की पुत्री मारियम उज्ज्मानी के गर्भ से हुआ था |सलीम का मुख्य शिक्षक अब्दुर्रहीम खानखाना था | सलीम का पहला विवाह 1585 ई. में आमेर के राजा भगवानदास की पुत्री और मानसिंह की बहन मानबाई से हुआ था | इसी पत्नी से खुसरो का जन्म हुआ था | सलीम का दूसरा विवाह उदयसिंह (मारवाड़) की पुत्री जगत् गोंसाई (जोधाबाई) के साथ हुआ था | इसी से खुर्रम का जन्म था | मानबाई को सलीम ने “शाह बेगम” का पद प्रदान किया था किन्तु बाद में उसने सलीम की आदतों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी | अकबर के दो पुत्रो दानियाल और मुराद की मृत्यु पहले ही हो गयी थी अतएव अकबर की मृत्यु के बाद 3 नवम्बर 1605 ई. को आगरा के किले में सलीम का राज्याभिषेक हुआ | जहांगीर ने गद्दी पर बैठते ही आगरे के किले की शाहबुर्जी और यमुना के किनारे खड़े पत्थर के एक खम्भे के बीच “न्याय की प्रसिद्ध जंजीर” लगवाई थी जिसमे 60 घंटिया थी तथा बारह घोषणाये प्रकाशित करवाई | जहांगीर की बारह घोषणाओं क...