Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2017

शिकायत नही समाधान बनिये | Become Solution not the Problem

हमारे देश में कई समस्या है और इन्हें हमे सुलझाना है | हम उनके बारे में रोते रहते है और शिकायत करते रहते है | सरकार और व्वयस्था को दोष देते है और फिर यह कहकर खत्म कर देते है कि यह तो कभी नही सुधर सकता | लेकिन यदि हमने दोषारोपण बंद कर खुद ही अपने स्तर पर कुछ बदलाव लाने की कोशिश की तो क्या नही हो सकता ? आख़िरकार यह आपसे ही तो शुरू होता है | हम यहा 9 आसान तरीके बता रहे है जिससे आप अपने देश में सकारात्मक बदलाव ला सकते है | बेहतरी की ओर एक बदलाव | 01 आसपास गन्दगी फैलाना बंद करे मित्रो हमे स्वच्छ भारत अभियान से कुछ सबक लेना चाहिए | यह क्यों होना चाहिए ,इसका भी एक कारण है | जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री ने यह मुद्दा उठाया था और जिस तरह उन्हें response मिला है उससे इतना तो साफ़ है कि देश को इसकी जरूरत है | हम यदि कचरे को यहा वहा न फेंककर सिर्फ Dustbin में फेंके और यहाँ-वहा न थूंके तो भी काफी बड़ा अंतर पैदा हो सकता है | 02 पर्यावरण मित्र बने यदि आप खबरों से रोज गुजरते है तो आपको पता ही होगा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदुषण है बीजिंग जितना | ऐसी परिस्थितियों में यदि हम पर्यावरण मित्र बने तो केवल हमारा...

जम्मू कश्मीर का इतिहास और दर्शनीय स्थल | Jammu Kashmir Tour Guide in Hindi

कश्मीर (Jammu Kashmir) को धरती का स्वर्ग कहा जाता है | सचमुच यदि धरती पर स्वर्ग का आनन्द लेना हो तो जाइए , कश्मीर घूम आइये | झीलों ,बागो ,हरे भरे वनों , झरनों-प्रपातो ,रंग बिरंगे फूल पौधों ने हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों के बीच बसे कश्मीर को अनुपम प्राकृतिक सौन्दर्य से सुशोभित कर दिया है | यहा आने पर स्वर्ग की कल्पना साकार हो उठती है | आइये आज हम आपको जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के इतिहास और वहा के दर्शनीय स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते है | जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) का इतिहास हिन्दू साम्राज्य के अंतिम सम्राट ललितादित्य मुख्यायिद ने सन 1339 तक कश्मीर पर शाशन किया | इसके बाद 1420 से 1470 तक इस पर सम्राट गैस-उल-उदीन का शाषन रहा | वह संस्कृति का अच्छा जानकर था | कश्मीर के मुख्य नगर श्रीनगर के सौन्दर्य से अभिभूत होकर सम्राट अकबर ने यंहा कई खुबसुरत मुगल उद्यान लगवाये और मस्जिदे बनवाई | कश्मीर पर मुगलों का शाषन अधिक दिनों तक नही रह पाया था | सिख नरेश महाराजा रणजीत सिंह ने मुगलों को सन 1839 में यहा से उखाड़ फेंका | 1846 से डोगरा शाशको ने अमृतसर संधि के तहत 75 लाख रूपये ...

हजार स्वर्ण मुद्राए और मुट्टी भर अनाज Tenali Raman Story in Hindi

बहुत समय पहले विजयनगर में विद्युलता नाम की एक सुन्दरी रहती थी | वो एक ऐसी विद्वान औरत थी और सभी शैलियों की पांचो कलाओ से पूर्ण थी | एक दिन अपनी योग्यता के गर्व और अहंकार के चलते उसने अपने घर के बाहर एक विज्ञापन लगा दिया कि ” जो भी व्यक्ति उसको प्राचीन ग्रंथों के बुद्धि और ज्ञान में उसको पराजित कर देगा उसको हजार स्वर्ण मुद्राए दी जायेगी “| ये बात नगर के विद्वानों के सम्मान और प्रतिष्टा का मुद्दा हो गया | कई विद्वानों ने विद्युलता को शब्दों के युद्ध में हराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी उसे पराजित नही कर पाया | दिन गुजरते गये एक सुबह एक जलाने की लकड़ी बेचने वाला उसके घर से गुजरा | वो आदमी जोर जोर से चिल्ला रहा था “लकड़ी लेलो , जलाने की लकड़ी लेलो …..मजबूत जलाऊ लकड़ी लेलो…..कौन मेरी मजबूत और लम्बे समय तक जलने वाली जलाऊ लकड़ी लेना चाहेगा  ” | उस लकड़ी वाले ने ओर तीखी आवाज में चिल्लाना शुरू किया जो विद्युलता को अब चुभने लगी |  वो गुस्से से बाहर निकली और लकड़ी विक्रेता को बुलाया “अरे लकड़ी विक्रेता , इधर आओ !  मै तुम्हारी जलाऊ लकडिया खरीदूंगी , तुम इनकी कीमत...

गुफाओं का गढ़ पीतलखोड़ा | Pitalkhora Caves Guide in Hindi

गुफाओं का गढ़ पीतलखोड़ा | Pitalkhora Caves Guide in Hindi सह्याद्री पहाडी के सतमाला में पीतलखोड़ा (Pitalkhora) की गुफाए स्थित है | यहा एक पहाडी की चोटी पर स्थित 13 गुफाए है | यहा से घाटी का मनोहर नजारा देखने को मिलता है | यहाँ कई गुफाओं में नक्काशी और चित्रकला दिखाई गयी है जो ईसा पूर्व पहली सदी तक की है | ये सभी गुफाये अजन्ता के बाद ही खोजी गयी है | इनके बारे में सबसे पहले 1853 में लिखा गया और इसमें गुफा 3 और गुफा 4 का उल्लेख किया गया | ऐसा माना जाता है कि सातवाहन राजवंश के शासनकाल में पीतलखोड़ा की गुफाए खोदी गयी होगी | पीतलखोड़ा में अजंता के समय की गुफाए अहि | ऐसा प्रतीत होता है कि 5वी ईस्वी में वकाटका शासन में काफी समय बाद ये दिखाई दी होगी | हीनयान बौद्ध धर्म के समय इनके पूजा स्थलों पर बौद्ध और बोधिसत्व की कोई मूर्ति नही थी और न ही पीतलखोड़ा की गुफा नम्बर 3 में चित्रकारी के अलावा ओर कुछ भी नही दिखाई देता था | कई सारी गुफाओं की चित्रकला खराब हो चुकी है और कुछ चित्रकारी को लोगो ने तोड़ दिया है | अधिकतर और पेंटिंग्स या तो मौसम की मार से खराब हो गयी है या फिर लोगो ने इन्हें तोड़ दिया है | बौद्ध ...

खजुराहो के मन्दिर , जहां पत्थर बोलते है | Khajuraho Temples History in Hindi

खजुराहो के मन्दिर , जहां पत्थर बोलते है | Khajuraho Temples History in Hindi विश्व के सर्वश्रेष्ठ आकर्षण केंद्र खजुराहो के मन्दिर (Khajuraho Temples) अपनी अद्वितीय कला एवं चित्रकारी के कारण पर्यटकों एवं कला प्रेमियों का ध्यान बरबस अपनी ओर आकृष्ट कर लेते है | यह मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक छोटा सा गाँव है | खजुराहो की उत्पत्ति की प्राचीन परम्परा एवं नामकरण के संबध में यह कहा जाता है कि एक समय इसके द्वार पर दो सुनहरे खजूर के पेड़ थे | चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृतांत का अनुसार उसने इसे “चीन-ची-टू” कहा | गन्ददेव के शिलालेख में इसे श्री खुजूर वाहिका कहा गया है | कवि चंद ने इसे खजूरपूरा अथवा खाजीपपूरा नाम दिया | अलबरूनी ने सन 1031 में इसे खजुराहो कहा | अंत में इब्नतुता ने सन 1235 इसका नाम खजुराहो रखा | कहते है कि खजुराहो कभी बड़ा शहर था जो आठ वर्गमील क्षेत्र में फैला हुआ था | वस्तुत: खजुराहो केवल एक ही मन्दिर नही है बल्कि दो दर्जन से अधिक मन्दिर है | ऐसा विश्वास है कि पूर्व में वहां 85 मन्दिर थे | 9वी एवं 12वी शताब्दी के बीच इन मन्दिरों का निर्माण शक्तिशाली चन्देल ...

तुगलक वंश , जो अपनी कट्टरता के लिए हुआ कुख्यात | Tughlaq dynasty History in Hindi

अलाउदीन खिलजी की मौत के बाद फ़ैली अर्थव्यवस्था का लाभ उठाते हुए गयासुद्दीन तुगलक ने 1320 ईस्वी में तुगलक वंश (Tughlaq dynasty) की स्थापना की | उसके पुत्र मुहम्मद तुगलक ने सल्तनत का राज्य मध्य एशिया तक फैलाया | उसने कृषि सुधार , सांस्कृतिक मुद्रा चलाई और अनेक सुधार किये | उसके बाद उसका चचेरा भाई फिरोज तुगलक गद्दी पर बैठा परन्तु उसकी मृत्यु के पश्चात राज्य लडखडा गया | यो तो तुगलक वंश का राज्य 1412 ईस्वी तक चलता रहा परन्तु 1398 में तैमुर आक्रमण ने दिल्ली सल्तनत को हिलाकर रख दिया था | आइये तुगलक वंश (Tughlaq dynasty) के शासको के बारे में विस्तार से आपको जानकारी देते है गयासुदीन तुगलक ने रखी तुगलक वंश की नीव तुगलक वंश की नींव रखने वाले गाजी मलिक ने सत्ता में आने के बाद अपना नाम गयासुद्दीन तुगलक रख दिया | गयासुद्दीन तुगलक के पिता तुर्की और माँ हिन्दू थी | सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उसने दिल्ली के पास दिल्ली सल्तनत को मंगोलों से सुरक्षित रखने के लिए तुगलकाबाद का निर्माण करवाया | इन सब से उपर उसने तुगलक दुर्ग को अपने सभी मलिक ,अमीरों और खिलजी वंश के मंत्रियों , जिन्होंने सत्ता में आने के लि...

Hole Punch Facts in Hindi | पंचिंग मशीन से जुड़े रोचक तथ्य

Hole Punch Facts in Hindi | पंचिंग मशीन से जुड़े रोचक तथ्य | Hole Punch History in Hindi Hole Punch का प्रयोग Paper में छेद करने के लिए किया जाता है ताकि उसे आसानी से फाइल में लगा सके | हमने फाइलों में देखा होगा कि दो वायर या रिंग निकली रहती है इन वायर में पंच किये हुयी शीट का कागजो को व्यवस्थित किया जाता है ताकि ये अपनी जगह से ना हिले | शुरुवात में एक छेद वाला पंच उपयोग होता था लेकिन समय के साथ डबल पंच का भी उपयोग होने लगा | भले ही आपको ये यंत्र छोटा सा लग रहा हो लेकिन इस यंत्र ने कंप्यूटर युग से पहले ऑफिस वर्क में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया | आज भी आपको हर ऑफिस में Hole Punch और स्टेपलर जैसे दैनिक यंत्र अवश्य मिल जायेंगे | इस महान खोज के लिए गूगल ने 14 नवम्बर को इसका डूडल बनाया और बताया कि ये कितना महान आविष्कार था | होल पंच (Hole Punch) का पहला पेटेंट 14 नवम्बर 1886 को अविष्कारक Friedrich Soennecken फाइल किया था Friedrich Soennecken एक जर्मन ऑफिस सप्लायर थे जिन्होंने 1875 में खुद की कम्पनी F Soennecken Verlag शुरू की थी | होल पंच (Hole Punch) के आविष्कार के साथ सोनेकेन ने फ्रेश पंच श...

Smog से जुड़े जहरीले तथ्य , जो आपकी उम्र को कर है कम | Smog Facts in Hindi

Smog Facts in Hindi पिछले कुछ दिनों से देशी राजधानी नई दिल्ली Smog की चपेट में है दरअसल गाडियों और फक्ट्रियो से निकलने वाली खतरनाक गैस ,धुएं और कोहरे के मेल से Smog बनता है | Smog का असर हवा में कई दिनों तक रह सकता है | तेज हवा चलने या बारिश के बाद ही Smog का असर खत्म होता है | स्मॉग वो जहर है जो किसी को भी बहुत बीमार कर सकता है | स्मॉग गाडियों और फक्ट्रियो से निकले धुएं से मौजूद राख , सल्फर ,नाइट्रोजन , कार्बन-डाई-ऑक्साईड आदि जब कोहरे के सम्पर्क में आती है तो Smog बनता है | आइये Smog से जुड़े आपको भयावह तथ्य बताते है | दिल्ली ,बीजिंग या फिर पेरिस विकास की राह में आगे बढ़ रहे लगभग सभी देश के बड़े शहर Smog नाम के खतरे का सामना कर रहे है | Smog शब्द का इस्तेमाल 20वी सदी की शुरुवात से हो रहा है यह शब्द अंग्रेजी के दो शब्दों Smoke और Fog से मिलकर बना है | आमतौर पर जब ठंडी हवा किसी भीडभाड वाली जगह पर पहुचती है तब Smog बनता है चूँकि ठंडी हवा भारी होती है इसलिए वह भीड़ वाले इलाके की गर्म हवा के नीचे एक परत बना लेती है तब ऐसा लगता है जैसे ठंडी हवा ने पुरे शहर को एक कम्बल की तरह लपेट लिया है | विश्...

अनसूया साराभाई , भारत की पहली महिला मजदूर नेता | Anasuya Sarabhai Biography in Hindi

अनसूया साराभाई , भारत की पहली महिला मजदूर नेता | Anasuya Sarabhai Biography in Hindi अनसूया साराभाई (Anasuya Sarabhai) भारत में महिला मजदूर आन्दोलन की प्रणेता थी | अनसूया (Anasuya Sarabhai) ने 1920 में टेक्सटाइल के क्षेत्र में भारत के सबसे पुराने मजदूर संघठन मजदूर महाजन संघ (Ahmedabad Textile Labour Association) की स्थापना की | उनकी याद में गूगल ने 11 नवम्बर 2017 को गूगल डूडल भी बनाया है | आइये उनकी जिन्दगी के बारे में आपको विस्तार से बताते है | प्रारम्भिक जीवन एवं शिक्षा | Early Life of Anasuya Sarabhai अनसूया (Anasuya Sarabhai) का जन्म 11 नवम्बर 1885 को एक अमीर साराभाई परिवार में हुआ था | जब वो केवल 9 वर्ष की थी तभी उनके माता-पिता का देहांत हो गया | इसके बाद उनके भाई अम्बालाल साराभाई और उनकी छोटी बहन के साथ अनुसूया को उनके चाचा के पास रहने को भेज दिया गया | केवल 13 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हो गया लेकिन ये विवाह सफल नही रहा और वो वापस अपने  परिवार में आ गयी | इसके बाद वो अपने भाई की मदद से 1912 में मेडिकल डिग्री लेने के लिए इंग्लैंड चली गयी लेकिन बाद में उनका विचार बदल गया क्योंकि...

Mount Abu Travel Guide in Hindi | राजस्थान के स्वर्ग माउंट आबू के प्रमुख पर्यटन स्थल

आइये राजस्थान के स्वर्ग माउंट आबू की सैर करे | Mount Abu Travel Guide in Hindi पश्चिमी भारत के राज्य राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू (Mount Abu) एक ऐसा Hill Station है जो अरावली वन रेंज में गुजरात बॉर्डर के साथ लगा हुआ है | 22 किमी लम्बाई और 9 किमी चौड़ाई के इस क्षेत्र का गुरु शिखर पर्वतीय चोटी समुद्र तल से 5650 फुट की ऊँचाई पर स्तिथ है | यह स्थान नदियों ,झीलों ,झरनों एवं पर्वतीय क्षेत्र की जंगली हरियाली के कारण सहज ही पर्यटकों का मन मोह लेता है | अर्बुदा पर्वत की पहाडियों जिन्हें आबू पर्वत या फिर माउंट आबू (Mount Abu) कहते है का इतिहास छठी शताब्दी से जुड़ा है | यह क्षेत्र गुर्जरों के कारण जाना जाता रहा है | मुगलकाल से ही इस क्षेत्र को Land of Gurjar यानि गुर्जर भूमि के रूप में पहचान मिली है | राजस्थान और गुजरात के इसी आबू पर्वत क्षेत्र में सर्वाधिक हरियाली और अच्छा मौसम है | इसी कारण यहाँ बसे गुर्जर अपने मवेशियों के साथ यहा खुश रहते है | सन 1331 तक राव लुम्बा देवर चौहान और परमार वंश का प्रतिनिधित्व माउंट आबू की भूमि पर करते रहे | बाद में उन्होंने अपनी राजधानी यहा से मैदानी क...

तनाव को नियंत्रित कैसे करे ? Stress Control Tips in Hindi

तनाव को नियंत्रित कैसे करे ? Stress Control Tips in Hindi नई नई नौकरी लगी , ढेर सारा काम | कई कई बॉस | सुबह से शाम तक लोगो के तनाव के चलते वह दबाव में रहने लगा , न खाने-पीने की फुरसत और न यार-दोस्तों से मिलने का वक्त | उनके पास समय कम है और दबाब ज्यादा है | समय की कमी के तनाव के कारण आज के युवा अनिद्रा , चिडचिडापन और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओ आदि के शिकार हो जाते है | क्या है समस्या काम के तरीको और दिनचर्या के गहन परीक्षण के बाद आप पायेंगे कि हम स्वयं आसानी से अपनी दिनचर्या और परिस्थिति के शिकार बन जाते है | दरअसल हम जो अपनी दिनचर्या बनाते है अधिकतर ऑफिसियल कार्यो की होती है | हम कभी स्वयं , अपने परिवार और सामाजिक गतिविधियों के लिए दिनचर्या नही बनाते | हमारे पास अक्सर अपनी योजना को लागू करने की इच्छा शक्ति नही होती और इससे हम तनाव और दोषी महसूस करते है | अधिकतर गतिविधिया जिसमे हम लगे रहते है वे ऐसी होती है जिन्हें आसानी से छोड़ा जा सकता है | हम रोज की भागदौड़ में ऐसे फँस जाते है कि कोई विशेष योजना नही बना पाते | समाधान की दिशा में कदम पहला कदम उन महत्वपूर्ण चीजो की पहचान करना है जिन पर स...