Skip to main content

गुफाओं का गढ़ पीतलखोड़ा | Pitalkhora Caves Guide in Hindi

गुफाओं का गढ़ पीतलखोड़ा | Pitalkhora Caves Guide in Hindi
गुफाओं का गढ़ पीतलखोड़ा | Pitalkhora Caves Guide in Hindi

सह्याद्री पहाडी के सतमाला में पीतलखोड़ा (Pitalkhora) की गुफाए स्थित है | यहा एक पहाडी की चोटी पर स्थित 13 गुफाए है | यहा से घाटी का मनोहर नजारा देखने को मिलता है | यहाँ कई गुफाओं में नक्काशी और चित्रकला दिखाई गयी है जो ईसा पूर्व पहली सदी तक की है | ये सभी गुफाये अजन्ता के बाद ही खोजी गयी है | इनके बारे में सबसे पहले 1853 में लिखा गया और इसमें गुफा 3 और गुफा 4 का उल्लेख किया गया | ऐसा माना जाता है कि सातवाहन राजवंश के शासनकाल में पीतलखोड़ा की गुफाए खोदी गयी होगी |
पीतलखोड़ा में अजंता के समय की गुफाए अहि | ऐसा प्रतीत होता है कि 5वी ईस्वी में वकाटका शासन में काफी समय बाद ये दिखाई दी होगी | हीनयान बौद्ध धर्म के समय इनके पूजा स्थलों पर बौद्ध और बोधिसत्व की कोई मूर्ति नही थी और न ही पीतलखोड़ा की गुफा नम्बर 3 में चित्रकारी के अलावा ओर कुछ भी नही दिखाई देता था | कई सारी गुफाओं की चित्रकला खराब हो चुकी है और कुछ चित्रकारी को लोगो ने तोड़ दिया है |
अधिकतर और पेंटिंग्स या तो मौसम की मार से खराब हो गयी है या फिर लोगो ने इन्हें तोड़ दिया है | बौद्ध धर्म के हीनयान के समय में ये गुफाए देखने को मिली जो कि पश्चिमी भारत के बौद्ध मन्दिरों में आज भी देखने को मिलती है | इन गुफाओं को दो भागो में बांटा गया है | 1 से 9 नम्बर की गुफाए उत्तर-पूर्व दिशा की ओर है जो एक-दुसरे से सटी हुयी है | इन्हें पहले समूह में रखा गया है | पहाडी के दुसरी तरफ 10 से 14 गुफाए है | इन गुफाओं का मुख दक्षिण की ओर है और इन्हें दुसरे समूह में रखा गया है |
कई गुफाए तो जीर्ण-शीर्ण हो गयी है या फिर क्षतिग्रस्त कर दी गयी है | गुफा 1 बहुत बडा विहार नजर आता है | गुफा 2 ,3 और 4 में इसी तरह के प्रांगण है जिसे ऐसा माना जाता है कि ये भी इसी काल के समय में रहे होंगे | गुफा 2 और 3 के बीच स्तिथ दीवार अब नष्ट हो गयी है | गुफा 2 एक विहार है जिसमे पहाडो को काटकर नालिया बनाई गयी है जो पानी के बहाव को गुफा 3 में जाने से रोकती है | गुफा 3 में पूजा होती है | गुफा 3 में बेहतरीन चित्रकारी है जो कि दीवारों और पिलरो पर बनी हुई है |
हॉल के अलावा गलियारा बनाने के लिए 37 पिलरो की सहायता ली गयी है | प्रत्येक गलियारे के 10वे और 11वे पिलर को अभिलेख के लिए समर्पित किया गया है | जिन्होंने इन दोनों पिलरो को भेंट किया वे पैठाण के रहने वाले थे | नीचे बेसमेट में चले तो यहा नक्काशी की कई कलाए देखने को मिल जाती है | गुफा 4 में कई सारी छोटी गुफाये है जिनमे हाथी और घोड़ो की नक्काशी है | साथ ही दान-दाताओं के अभिलेख यहा देखने को मिल जाते है | इनके अलावा एक अन्य पहाडी पर राज कुमार के तौर पर बुद्ध को दर्शाया गया है जो राजमहल त्याग रहे है | बुद्ध के जीवन का यह एकमात्र दृश्य है जो पीतलखोड़ा में पाया गया है |
क्षतिग्रस्त गुफा संख्या 5 एक विहार है जिसकी चट्टानों पर व्यापारियों की दान की हुयी चीजो के नाम उकेरित है | गुफा 6 ,7 और 8 भी विहार है | गुफा 6 में दीवारों पर पेंटिंग के कुछ निशाँ देखे जा सकते है | 7 और 8 में पत्थरों को काटकर बनाया जा रहा एक अधुरा हौज है | गुफा 9 विहार का विस्तार है और इसमें पेंटिंग तथा प्लास्टर के अवशेष है | पहाडी के दुसरी ओर गुफा संख्या 10 से 14 मौजूद है जिनमे पूजास्थल बनाये गये है और इनमे स्तूप रखे गये है | गुफा 11 में कई स्तूप है जो अलग अलग समय पर खुदाई के दौरान मिली थी | गुफा 13 और 14 का प्रांगण एक ही है और यहा बेहद खुबसुरत नक्काशीयुक्त मुर्तिया है लेकिन ये टूट चुके है | शहर से बहुत दूर होने के कारण पीतलखोड़ा में बहुत कम लोग इन गुफाओं को देखने आते है |
कैसे पहुचे
अजन्ता से 78 किमी दूर पीतलखोड़ा बसा है | यहा टैक्सी के जरिये पहुचा जा सकता है | पहाडी पर पैदल ही चढ़ा जा सकता है | ट्रेन से यहा पहुचने के लिए मुम्बई-चालीसगाँव के लिए रात को चलने वाली ट्रेन है | इसके बाद बस से प्राचीन पाटन देवी मन्दिर पहुचा जा सकता है | इसके अलावा आप चालीसगाँव से भामरवादी के लिए बस ले सकते है | इसके बाद गुफा सिर्फ 9 किमी दूर रह जाती है | यहा आने के बाद वापस जाते वक्त अजन्ता-एलोरा की गुफाए  घ्रुनेश्वर ज्योतिलिंग  ,बीबी का मकबरा और औरंगाबाद देख सकते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...