बाइबिल (Bible) ईसाई धर्म का एक पवित्र पुस्तक है | ईसाई धर्म को मसीही धर्म भी कहा जाता है | बाइबिल के दो भाग है (पूर्व विधान / ओल्ड टेस्टामैंट और नव विधान न्यू टेस्टामैंट)| बाइबिल पुराने नियम में कुल 23,145 और नये नियम में कुल 7957 आयतें हैं | यह धर्म ग्रंथ इश्वरप्रेरित है लेकिन, यह अपौरुषेय रचना नहीं है | ईसाई धर्म के इस प्रमुख पवित्र ग्रंथ को ईश्वरीय प्रेरणा एवं मानवीय परिश्रम का सम्मिलित रूप कहा जा सकता है | आइये आप को बाइबिल ग्रंथ (Bible) से जुड़े रोचक तथ्य बताते हैं | प्रति वर्ष 100 मिलियन से अधिक बाइबिल (Bible) धर्म ग्रथ कृति बिकती हैं | यह पुस्तक मानव इतिहास में सब से अधिक बिकने वाली पुस्तक भी है | अब तक करीब 5 बिलियन बाइबिल कॉपी बेचीं जा चुकी है | तकरीबन 10 में से 8 अमरीकी निवासी बाइबिल को इश्वर प्रेरित मानते है | एक तारण अनुसार, पुरुषों के मुकाबलें महिलाऐं बाइबिल अधिक पढ़ती हैं | युवा वर्ग की तुलना में बुज़ुर्ग वर्ग के लोग और विश्व के अन्य भाग के लोगों के मुकाबले, अफ़्रीकी अमेरीकी लोग अधिक Bible ग्रंथ पढ़ते हैं | संपूर्ण बाइबिल (Bible) को कुल 532 भाषाओँ में अनुवादित किया गया है और ...