Skip to main content

सिकलिड मछली से जुड़े रोचक तथ्य | Cichild Fish Facts in Hindi

सिकलिड मछली से जुड़े रोचक तथ्य | Cichild Fish Facts in Hindi
सिकलिड मछली से जुड़े रोचक तथ्य | Cichild Fish Facts in Hindi

सिकलिद (Cichild) ताजे पानी में पायी जाने वाली शानदार रंग-बिरंगी सुंदर मछली है | यह ताजे पानी की झीलों , तालाबो तथा धीमी गति से बहने वाली नदियों में बहुतायत से पायी जाती है | सिकलिद की 600 से अधिक जातिया एवं उपजातियाँ खोजी जा चुकी है और प्रतिवर्ष नई नई जातियों की खोज हो रही है | सिकलिद (Cichild) मुख्य रूप से अफ्रीका , मेडागास्कर और दक्षिण-मध्य अमेरिका की मछली है | इसकी दो जातियाँ दक्षिण भारत एवं श्रीलंका में बी भी पायी जाती है | सिकलिद (Cichild) की कुछ जातियाँ नदियों के मुहानों पर भी मिलती है | आइये इस मछली से जुड़े रोचक तथ्य आपको बताते है

  • दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पायी जाने वाली फरिश्ता सिकलिद (Cichild) गहरे रंगो वाली सुंदर मछली है |
  • इसे लोग अपने घरो में एक्वेरियम में रखते है किन्तु यह बड़ी होने पर कभी कभी लडाकू हो जाती है और अपने साथ की अन्य मछलियों को परेशान करने लगती है |
  • मध्य अमेरिका में सिकलिद (Cichild) की एक विशेष प्रजाति पायी जाती है | इसे अग्निमुख मछली (Fire Mouth Fish)  कहते है | लगभग 15 सेमी लम्बी इस सिकलिद के मुंह का भीतरी भाग गहरे लाल रंग का होता है इसलिए यह नाम दिया गया है | इसके पेट से लेकर मुह तक का रंग नारंगी लाल होता है | यह भी एक सुंदर मछली है और एक्वेरियम में रखी जाती है जहा ये बड़ी शांत रहती है |
  • अफ्रीका में सिकलिद (Cichild) की अनेक विलक्षण जातियाँ पायी जाती है | इनमे गिरगिट सिकलिद प्रमुख है | इसमें गिरगिट के समान रंग बदलने की अद्भुत क्षमता होती है किन्तु यह बड़ी गुस्सैल एवं झगडालू मछली है |
  • अफ्रीका के कांगो प्रपात में घड़ी के सर वाली सिकलिद पायी जाती है | इसकी लम्बाई लगभग 9 सेमी होती है | इस सिकलिद की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जैसे जैसे इसकी आयु बढती है इसके सर पर चर्बी का एक गोल कूबड़ बनता जाता है | यह कूबड़ दूर से देखने पर घड़ी जैसा मालुम पड़ता है |
  • अफ्रीका की सबसे विलक्षण सिकलिद है नगीना मछली | इसे Jewel fish कहते है | यह अफ्रीका की सबसे सुंदर और रंग-बिरंगी सिकलिद है | इसके शरीर का नीचे का भाग गहरा लाल होता है तथा सर और पीठ जैतूनी हरे रंग के होते है एवं इन पर लाल रंग की चमक होती है |
  • भारत एवं श्रीलंका में नारंगी रंग की सुंदर सिकलिद पायी जाती है | लगभग 8 सेमी लम्बी इस सिकलिद के शरीर अक रंग सुनहरे से लेकर धूसर तक होता है एवं इस पर लाल रंग की रेखाए होती है |
  • प्राय” सभी सिकलिद (Cichild) मांसाहारी होती है किन्तु इसकी कुछ जातियाँ जलीय पौधे खाती है |
  • एक बार लन्दन के चिड़ियाघर में एक एक्वेरियम में एक बड़े टैंक में काले पट्टेदार सिकलिद का एक जोड़ा रखा गया | इस जोड़े ने 200 अंडे दिए और इन अंडो से बच्चे निकले |
  • मिस्त्र में सिकलिद (Cichild) की एक विशेष जाति पायी जाती है जिसे मुह से अंडे सेने वाली सिकलिद कहते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...