Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2017

कसौली , जिसको अंग्रेजो ने बनाया एक खुबसुरत हिल स्टेशन | Kasauli Tour Guide in Hindi

Kasauli Tour Guide in Hindi ब्रिटिश राज में अंग्रेजो द्वारा विकसित किया हुआ शहर कसौली (Kasauli) अभी भी अपना प्राचीन आकर्षण समेटे हुए है | कसौली (Kasauli) का प्रशासन वर्तमान में सेना के हाथ में है और यह मूलतया सैनिक छावनी है | Monsoon के दिनों में बारिश की बौछार पड़ते ही कसौली की हरियाली देखते ही बनती है | बारिश थमी नही कि चारो तरफ कुहासे का साम्राज्य हो जाता है और Tourist  उसमे घुमने निकल पड़ते है | यहा का मौसम पलपल अपना रंग बदलता है | कभी बादलो का समूह पलभर में ही धुप के नीचे छाकर बरस पड़ता है तो दुसरे ही पल मौसम साफ़ हो जाता है और ततनमन को रोमांचित करने वाली खुशमुना हवा बहने लगती है | Kasauli का मौसम इतना सुहावना होता है कि कसौली पहुचने से 2-3 KM पहले से आप को कसौली में प्रवेश करने का एहसास हो जाएगा | मनमोहक और स्वास्थ्यवर्धक वादियों को रचनात्मक लोगो के लिए बेहतरीन Tourist Spot बनाती है | इसी जगह से खुशवंत सिंह , मोहन राकेश , निर्मल वर्मा और गुलशन नंदा जैसे नामचीन साहित्यकारों को भी साहित्य सृजन के लिए आकर्षित किया | रचनात्मकता के अतिरिक्त लोग यहा स्वास्थ्य लाभ के लिए भी आते है | शायद यह...

10 लोकप्रिय न्यूज़ एंकर , जिन्होंने न्यूज़ चैनलों को एक अलग मुकाम तक पहुचाया | Popular Indian News Anchor Facts in Hindi

Popular Indian News Anchor Facts in Hindi मित्रो जैसा कि आप जानते है कि आजकल की तेज दुनिया में हर व्यक्ति किसी भी खबर को जल्दी प्राप्त करना चाहते है इसके लिए News Anchor सदैव सचेत रहते है और देश में फैले अपने पत्रकारों की मदद से खबर को आप तक पहुचाते है लेकिन खबर आप तक जो न्यूज़ एंकर पहुचाये अगर उसका अंदाज अलग हो तो लोग न्यूज़ देखना ओर ज्यादा पसंद करते है | News Anchor पत्रकार और दर्शको के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके बिना न्यूज़ चैनल अधूरे है | आइये आज हम आपको टीवी के ऐसे ही लोकप्रिय News Anchor के बारे में ब्तायंगे जो आपको पसंद होंगे | अफ़शां अंजुम NDTV इंडिया की सीनियर न्यूज़ एडिटर होने के साथ साथ टीवी जर्नलिस्ट और एंकर है जो अपने स्पोर्ट्स शोज की वजह से काफी लोकप्रिय है | वो NDTV इंडिया पर खेल इंडिया और गूगली जैसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स शो होस्ट करती है | सुधीर चौधरी  Zee News के सीनियर एडिटर होने के साथ साथ एक पॉपुलर न्यूज़ एंकर है जिनका शो DNA ( Daily News & Analysis ) काफी लोकप्रिय है जो अपने अनोखे अंदाज में अलग अलग मुद्दों पर अपने कवरेज रखते है | दिबांग ABP News के सीनियर जर्नलिस...

दार्जिलिंग के पर्यटन स्थल | Darjeeling Tour Guide in Hindi

Darjeeling Tour Guide in Hindi पश्चिमी बंगाल के पर्यटन स्थल के रूप में दार्जिलिंग (Darjeeling) को बखूबी जाना जाता है | इसकी खूबसूरती ,खासियत एवं लोकप्रियता को जानने के लिए जरुरी है कि हम दार्जिलिंग (Darjeeling) को नजदीक से बेहतर जाने | पश्चिमी बंगाल स्थित दार्जिलिंग शहर (Darjeeling) 3149 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है | समुद्रतल से लगभग सात हजार फीट की ऊँचाई पर बसे दार्जिलिंग को पहाड़ो की रानी भी कहा जाता है | दार्जिलिंग का इतिहास | Darjeeling History in Hindi ये शहर जितना खुबसुरत है इसका इतिहास भी उतना ही रोचक है | शुरुवात में दार्जिलिंग सिक्किम का हिस्सा था फिर भूटान ने इस पर कब्जा जमाया ,बाद में एक बार फिर सिक्किम का अधिपत्य हो गया | 18वी शताब्दी में यह शहर नेपाल के कब्जे में रहा लेकिन 1817 के युद्ध में हार के बाद ये शहर ईस्ट इंडिया कम्पनी को सौंपना पड़ा | अपने प्राकृतिक आकर्षण के साथ ही दार्जिलिंग राजनितिक अस्थिरता का भी शिकार होता रहा , कभी यूरोपीयन तो कभी रशियन लोग यहाँ आते रहे | बाद में ये जगह अंग्रेजो को बहुत पसंद आ गयी और वे यहा बसने लगे | बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओ का स्थल...

Telecom Industry में अपना करियर कैसे बनाये | Telecom Industry Career Guide in Hindi

Telecom Industry Career Guide in Hindi अच्छी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए Telecom Industry सम्भावनाओं के नये द्वार खोल रही है | पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अगले पांच वर्षो में भारतीय Telecom Industry में नौकरियों के करीब 40 लाख नये अवसर पैदा होंगे | Telecom Industry में उपलब्ध करियर विकल्पों और उससे जुड़ने के लिए संबधित कोर्सेज़ की जानकारी दे रहे है | आर्थिक उदारीकरण क एबाद Telecom Industry के स्वरूप में व्यापक बदलाव आये , खासकर Telecommunication Engineering ने युवाओं के सपने को एक नये पंख दिए | इसके अवतरण के साथ की कार्यक्षेत्र का दायरा भी तेजी से बढ़ा | इस Sector ने भौगौलिक व्यवस्था लांघते हुए शहर से लेकर गाँव तक रोजगार के नये विकल्प पैदा किये है | सामान्य तौर पर कहा जा सकता है कि Telecommunication Engineering , इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की ही एक महत्वपूर्ण शाखा है | इसके कम्युनिकेशन केइ कई सिद्धांतो को मिलाकर ट्रांसमिशन ,Digital Signal ,नेटवर्क संबधी कार्य आसानी से किये जा सकते है | यह क्षेत्र इंजीनियरिंग की कई परम्परागत शाखाओं से हटकर है | Telecom Industry से जुडी जानकार...

अच्छी आदते अपनाए कामयाबी पाए | How to Get Success in Hindi

How to Get Success in Hindi कुछ अच्छी आदते हमे बचपन से ही सिखाई जाती है जो हमारे जीवन को आसान बनाती है और Success दिलाती है | जैसे कि बडो का सम्मान करना , छोटो को प्यार करना , जरूरतमंद इन्सान का सहयोग करना ,सुबह जल्दी उठना , व्यायाम करना ,अच्छे कार्य करना ,मधुर वाणी बोलना ,किसी से अपशब्द न बोलना , अच्छा आहार व्यवहार करना , अच्छे कार्य करना ,समय का सदुपयोग करना , किसी को भी तन मन धन से नुकसान न पहचाना ,नशा न करना ,ईमानदारी से जीवन व्यतीत करना आदि | इससे समाज में इज्जत भी होगी और आप सफल भी होंगे | Success और असफलता का सिलसिला तो जिन्दगी में धुप और छाव की तरह चलता रहता है | कुछ लोग थोड़े से ही अपडाउन में घुटने टेक देते है फिर पुरी जिन्दगी असफलता का बोझ कंधे पर ढोते है जिसका हर्जाना खुद तो भुगतते ही है साथ ही परिवार वालो को भी भुगतना पड़ता है | इंसान की फितरत है कि वह असफल हो जाने पर अपनी इस नकायाबी का जिम्मेदार किसी ओर को ठहराने लगता है | अगर वह अपनी गलती परिचितों और दोस्तों और थोपने के बजाय अपनी गलती मानकर उन्हें सुधर कर आगे बढ़े तो भविष्य में सफलता के चांस बढ़ जाते है | खराब आदतों को जितना ...

लोनावाला , जहा गर्मी से निजात के साथ देखे सुंदर सह्याद्री पहाडियों के मनोरम दृश्य | Lonavala Tourism Guide in Hindi

Lonavala Tourism Guide in Hindi गर्मी हो या सर्दी , लोनावाला (Lonavala) में सभी मौसमो में आनन्द लिया जा सकत है | प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द लेना हो तो यहा बारिश में आकर इसका ख़ास मजा ले | वैसे मई से लेकर अक्टूबर तक यहा का मौसम लगभग एक सा होता है और यह समय सबसे माकूल समय होता है जब सैलानियों का हुजूम इस ओर उमड़ पड़ता है | प्राकृतिक सुन्दरता लोनावाला (Lonavala) को विरासत में मिली है | मुम्बई की भागदौड़ भरी जिन्दगी ,शोर-शराबा से दूर यह जगह तन-मन को सुकून पहुचाती है | आसपास के लोग वीकेंड पर तो यही भागे चले आते है | समुद्र स्तर से 625 मीटर उंचाई पर स्थित , यह अति सुंदर पहाडी क्षेत्र , लुभावनी सह्याद्री पहाडियों का एक हिस्सा है और विस्तार में 38 वर्ग किमी के आसपास है | लोनावाला मुम्बई से 96 किमी और पुणे से केवल 64 किमी दूर है | लोनावाला (Lonavala) को “सह्याद्री का गहना” भी कहा जाता है | यहा की जलवायु सुखद है और साल भर पर्यटकों को अपनी और खींचता है | लोनावाला एक एक तरफ दक्कन का पठार और दुसरी तरफ यह कोंकण तट के मनोरम दृश्य है | लोनावाला (Lonavala) में घुमने लायक ढेर सारी जगहे है | आप य...

Interior Designing में अपना करियर कैसे बनाये | Interior Designer Career Guide in Hindi

Interior Designer Career Guide in Hindi Interior Designing केवल घरो की साज-सज्जा तक सिमित नही , इसका दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है | आर्किटेक्चर का काम खत्म होने के बाद इंटीरियर डिज़ाइनर की जिम्मेदारी शुरू होती है | किसी आवास की आंतरिक सज्जा और व्यवस्थित करने की कला या प्रक्रिया ही इंटीरियर डिजाइनिंग है | कभी कभी विशेष अवसरों के लिए इंटीरियर डिजाइनिंग के दौरान बाहरी सजावट के लिए भी काम करना होता है | इस प्रकार डिजाइनिंग करने वाले डिजाईनरो को ही इंटीरियर डिज़ाइनर कहते है | डिजाइनिंग की रुपरेखा तैयार करने से लेकर कार्यान्वित करने का काम इंटीरियर डिज़ाइनर का होता है | यही वजह है कि युवाओं में इस फील्ड का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है | कार्यक्षेत्र किसी भी परिवेश की खूबसूरती हर इन्सान को मोहित कर देती है | आज आवासों की अंदरुनी सजावट का प्रचलन बढने से Interior Designing एक तेजी से उभरता हुआ करियर बनता जा रहा है | Interior Designing केवल घरो की साज-सज्जा तक सिमित नही है बल्कि इसका दायरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है | इंटीरियर डिज़ाइनर का कार्यक्षेत्र अपार्टमेंट ,बंगले , कोठी से लेकर ऑफिस ,हॉस्पिटल ,होटल ,...

पहाड़ो की मलिका मसूरी , जहा अंग्रेजो को हुआ था घर जैसा अहसास | Mussoorie Tour Guide in Hindi

Mussoorie Tour Guide in Hindi बांस ,बुरांश ,देवदार और चीड के सघन वृक्षों के बीच स्थित मसूरी सिन्धु तट से 2005 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है | यह उत्तरी भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसे पहाड़ो की मलिका , पर्वतों की रानी , बहारों की मलिका इत्यादि नामो से पुकारा जाता है | 64.25 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला मसूरी पर्यटन स्थल अपने अप्रतिम सौन्दर्य , नैसर्गिक छवि वानस्पतिक सम्पदा , जल प्रपातो ,बलखाती सड़को , वन्य जन्तुओ , ऊँची नीची पहाडियों के नयनाभिराम दृश्यों से पर्यटकों को अपनी ओर आकृष्ट करता है | इस विशाल भुस्थान पर दूर दूर तक पेड़ो के झुरमुटो के बीच रंग-बिरंगे भवन सहज ही परीलोक की कल्पना को साकार करते प्रतीत होते है | सहारनपुर तथा हरिद्वार से मसूरी लगभग बराबर की दूरी पर है मगर मसूरी की यात्रा हरिद्वार से करने पर शिवालिक पहाड़िया , दुधिया जलधाराए चारो ओर हरे-भरे पेड़ो से आच्छादित वानस्पतिक सम्पदा ऋषिकेश में चन्द्रभागा नदी का गंगा के साथ संगम , हिम धवल पर्वत शृंखलाओं का सौन्दर्य नजर आते है | मसूरी में मनोरंजन के पर्याप्त साधन है | यूरोपीय देशो की तरह मसूरी में भी शरदोत्सव का प्रतिवर्ष सितम्बर-अक्ट...

पैकैजिंग इंडस्ट्री में करियर के बेशुमार अवसर | Packaging Industry Career Details in Hindi

पैकैजिंग इंडस्ट्री में करियर के बेशुमार अवसर | Packaging Industry Career Details in Hindi बाजार से जब भी कोई उत्पाद खरीदते है तो सबसे पहले उसकी पैकिंग ही हमे आकर्षित करती है फिर चाहे वह टूथब्रश हो या फिर टीवी | पैकिंग देखकर ही कई बार हम न चाहते हुए भी किसी उत्पाद को खरीद लेते है | अच्छे पैकिंग के लिए कम्पनियों द्वारा पकैजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है | इस लिहाज से Packaging Industry के करियर को उभरता हुआ फील्ड माना जा रहा है इसलिए अगर किसी नये या उभरते करियर के बारे में आप सोच रहे है तो यह एक बढिया विकल्प हो सकता है | ख़ास बात यह है कि इस क्षेत्र में किसी भी स्ट्रीम के छात्र करियर बना सकते है | इसके लिए कोर्स और पढाई भी महंगी नही है | करियर के लिहाज से उपयुक्त देश में अभी 2500 संघठित सेक्टर है जिनके द्वारा बनाये जा रहे हर उत्पाद के लिए अलग अलग पकैजिंग यूनिट की जरूरत होती है यानि हर छोटी से छोटी प्रोडक्शन यूनिट में पकैजिंग इंडस्ट्री के लोगो की जरूरत है | जैसे जैसे संघठित सेक्टर में कम्पनियो की संख्या बढ़ेगी , इस सेक्टर में रोजगार के ओर भी अवसर पैदा होंगे | अभी देश में पैकिंग का ...

Interesting Facts of Gujarat in Hindi | गुजरात से जुड़े रोचक तथ्य

गुजरात राज्य (Gujarat) भारत देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। 1 मई 1960 के दिन स्थापित हुए गुजरात राज्य (Gujarat) की राजधानी गांधीनगर है। Dominos और Subway कंपनी द्वारा सबसे पहले शाकाहरी आउटलेटस गुजरात में खोले गये हैं। गुजरात (Gujarat) एक विकासशील-प्रगतिशील राज्य होने के कारण विदेशी निवेश हासिल करने के मामले में भी आगे है, गुजरात के बैंको में लगभग सत्रह हज़ार पाँचसों करोड़ रूपये विदेशी धन निवेशित हैं। भारत राष्ट्र का गुजरात राज्य विश्व का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। आइये जानते हैं गुजरात राज्य और गुजराती समाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य…. गुजरात (Gujarat) का समुद्र तट कुल 1600 कि.मी. लंबा है जो भारत के किसी भी राज्य की समुद्र तट सीमा से अधिक लंबा है। ऐतिहासिक समय से ही गुजरात एक सम्पन्न राज्य रहा है तभी तो अंग्रेजों नें भारत में सबसे पहले ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहला कारखाना गुजरात राज्य के सूरत शहर में स्थापित किया था। विश्व का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड   गुजरात में स्थित है जो की भावनगर शहर के “अलंग” में स्थित है। दुनियाँ में से लगभग एक तिहाई से अधिक हीरे गुजरात के सूरत शहर...