गुजरात राज्य (Gujarat) भारत देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। 1 मई 1960 के दिन स्थापित हुए गुजरात राज्य (Gujarat) की राजधानी गांधीनगर है। Dominos और Subway कंपनी द्वारा सबसे पहले शाकाहरी आउटलेटस गुजरात में खोले गये हैं। गुजरात (Gujarat) एक विकासशील-प्रगतिशील राज्य होने के कारण विदेशी निवेश हासिल करने के मामले में भी आगे है, गुजरात के बैंको में लगभग सत्रह हज़ार पाँचसों करोड़ रूपये विदेशी धन निवेशित हैं। भारत राष्ट्र का गुजरात राज्य विश्व का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। आइये जानते हैं गुजरात राज्य और गुजराती समाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य….
- गुजरात (Gujarat) का समुद्र तट कुल 1600 कि.मी. लंबा है जो भारत के किसी भी राज्य की समुद्र तट सीमा से अधिक लंबा है।
- ऐतिहासिक समय से ही गुजरात एक सम्पन्न राज्य रहा है तभी तो अंग्रेजों नें भारत में सबसे पहले ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहला कारखाना गुजरात राज्य के सूरत शहर में स्थापित किया था।
- विश्व का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड गुजरात में स्थित है जो की भावनगर शहर के “अलंग” में स्थित है।
- दुनियाँ में से लगभग एक तिहाई से अधिक हीरे गुजरात के सूरत शहर में पोलिश होते हैं।
- गुजरात का गांधीनगर शहर एशिया का सबसे अधिक हरियाली वाला शहर कहा जाता है।
- गुजरात दूध उत्पादन में भी अव्वल है। अमूल – आनंद मिल्क को-ओपेरेटिव एशिया की सब से बड़ी डेरी फार्म है।
- गुजरात (Gujarat) में नवरात्रि त्यौहार पर खेला जाने वाला डांडिया और गरबा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
- एशियाई शेर केवल गुजरात में पाये जाते हैं जो कि गिर अभयारण्य में संरक्षित है |
- गुजरात संस्कृत के “गुर्जर राष्ट्र” से निकला हुआ है क्योंकि यहा शताब्दियों से लेकर मुगल काल तक गुर्जर इस भूमि के प्रमुख वासी रहे थे |
- हमारे देश में सबसे अधिक बंदरगाह गुजरात राज्य में है।
- भारत देश के साफ सुथरे राज्यों की सूची में गुजरात तीसरे स्थान पर आता है। प्रथम स्थान चंडीगढ़ और द्वितीय स्थान मैसूर को प्राप्त है।
- भारत में गुजरात इकलौता ऐसा राज्य हैं जहां पर 2200km लंबी गैस पाइप लाइन विस्तरित हैं।
- गुजरात विश्व का तीसरा Fastest Growing State है यह विश्व की प्रसिद्ध मैगजीन फोबर्स द्वारा वर्ष 2010 में उजागर किया गया है।
- गुजरात राज्य की समृद्धि के कारण इसे Jewel of the West भी कहा जाता है।
- गुजरात के कच्छ जिले में विशाल रण विस्तार है। इस क्षेत्र तापमान गर्मियों में 45 डिग्री से 50 डिग्री तक पहुँच जाता है। रण शब्द का अर्थ रेगिस्तान होता है। कच्छ के रण की पश्चिमी क्षेत्र की सीमा पड़ौसी देश पाकिस्तान से मिलती है। कच्छ के रण का कुल विस्तार 7505.22 km है। यह विश्व का सब से बड़ा नमक का रण भी है।
- भारत देश के सभी राज्यों में से गुजरात राज्य का कच्छ जिला सबसे बड़ा जिला है।
- एतिहासिक तथ्यों अनुसार गुजरात में स्थित लोथल हमारे देश का प्रथम पोर्ट सिटि (बंदरगाह शहर ) कहा जाता है।
- पाँच हज़ार साल पहले का प्राचीन महानगर “ढोलावीरा” गुजरात राज्य के कच्छ प्रदेश के उत्तरीय भाग में खडिर में स्थित था। वहाँ पर करीब 50 हज़ार लोग बस्ते थे। उस क्षेत्र में खनन करने पर मिले तथ्यों के अनुसार कहा जाता है की 5000 वर्ष पहले ढोलावीरा शहर में आधुनिक शहर प्रणाली जैसी उत्तम व्यसथायेँ थीं।
- कृष्ण भगवान और सुदामा की मित्रता के बारे में हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में विस्तार से वर्णन किया गया है। भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि द्वारिका है और सुदामा की जन्म भूमि पोरबंदर है। यह दोनों शहर गुजरात राज्य की सीमा में आते हैं।
- गुजराती मूल के लोगों को उनकी Business Skills (व्यापार सूझ-बुझ) के लिये जाना जाता है।
- ऋग्वेद के अनुसार कुल बारह ज्योतिर्लिंगो में से पहला ज्योतिर्लिंग “सोमनाथ” है जो कि गुजरात राज्य के वेरावल शहर के पास स्थित है।
- एशिया महाद्वीप के सबसे आला दरज्जे के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूटस में से कुछ बैस्ट बहेतरीन इंस्टीट्यूटस इंडिया के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित हैं।
- विश्व में गुजराती बोलने वाले लोगों की संख्या करीब 59 मिलियन है और इस लिहाज से गुजराती भाषा का विश्व में 26वा स्थान है |
- गुजरात में करीब 50 हज़ार किमी तक फाइबर ऑप्टिकल केबल का नेटवर्क बिछा हुआ है। जो की अत्यंत खर्चीला पर उत्तम बैंड विथ नेट स्पीड प्रदान करने वाला नेटवर्क है।
- गुजरात में भारत के सभी राज्यों के मुक़ाबले सब से अधिक चीनी की खपत होती है। इस का मुख्य कारण है गुजराती मिठाई पकवान।
- विश्व की सबसे बड़ी ऑइल रिफायनरी भारत के गुजरात राज्य के जामनगर शहर के पास स्थित है। इस कंपनी पर रिलायन्स इंडस्ट्री का आधिपत्य है।
- गुजरात (Gujarat) में कॉटन का उत्पादन बहुत होता है। हमारे देश का कुल एक तिहाई कॉटन गुजरात से आता है।
- गुजरात राज्य के भावनगर और पालिताणा शहर में कुल मिला कर 900 जैन देरासर हैं, यह एक उंचतम रेकॉर्ड संख्या है।
- भारत में Alcohol (शराब) पर पाबंदी लगाने वाला पहला राज्य गुजरात है जिसने 1960 में ही शराब पर पाबंदी लगा थी और शराबबंदी भी गुजरात की तरक्की की एक बड़ी वजह है।
- गुजरात भारत का एक बड़ा पेट्रोकेमिकल हब है। हमारे देश के कुल पेट्रोकेमिकल प्रॉडक्शन में से 60% पेट्रोकेमिकल प्रॉडक्शन गुजरात से होता है।
- गुजरात (Gujarat) में 17 हवाईअड्डे है जो भारत में चालु हवाईअड्डो की संख्या के आधार पर सबसे अधिक है |
- गुजरात की भूमि में कई महापुरुषों को जन्म दिया जिसमे से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल , अन्तरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई , बिजनसमेन धीरूभाई अम्बानी , उद्योगपति जमेशद जी टाटा आदि प्रमुख है
- Gujarat Tourism के वतर्मान ब्रांड एम्बेसडर मेगास्टार अमिताभ बच्चन है जिनके “खुशबु गुजरात की ” कैम्पेन की वजह से गुजरात पर्यटन में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ | गुजरात पर्यटन का टैगलाइन “कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में ” काफी प्रसिद्ध हो चूका है |
- गुजरात में ज्योतिर्ग्राम योजना के तहत हर गाँव तक बिजली पहुच चुकी है | यहा गाँवों में 24 घंटे बिजली और खेतो को 8 घंटे बिजली मिलती है | इस तरह गुजरात के शत प्रतिशत गाँव (18,000 गाँव) बिजलीयुक्त है |
Comments
Post a Comment