Skip to main content

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi
भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है |

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi

क्र.प्रधानमंत्री का नामजन्म-मृत्यु वर्षकार्यकालदल
1जवाहरलाल नेहरु1889–19641947-1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2गुलजारीलाल नंदा1898–19981964 (13 दिन)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3लाल बहादुर शास्त्री1904–19661964-1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4गुलजारीलाल नंदा1898–19981964 (13 दिन)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5इंदिरा गांधी1917–19841966-1977भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6मोरारजी देसाई1896–19951977 -1979जनता पार्टी
7चौधरी चरण सिंह1902–19871979-1980जनता पार्टी सेकुलर और कांग्रेस
8इंदिरा गांधी1917–19841980-1984भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (स्वतंत्र)
9राजीव गाँधी1944–19911984-1989भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  (स्वतंत्र)
10वी.पी.सिंह1931–20081989-1990जनता दल (नेशनल फ्रंट)
11चंद्रशेखर1927–20071990-1991स्म्जावादी जनता पार्टी और कांग्रेस
12पी.वी.नरिसंहा राव1921–20041991-1996भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  (स्वतंत्र)
13अटल बिहारी वाजपयी1924–20181996 (16 दिन)भारतीय जनता पार्टी
14एच.डी.देवगौड़ाजन्म वर्ष  19331996-1997जनता दल (यूनाइटेड फ्रंट)
15इंद्र कुमार गुजराल1919–20121997-1998जनता दल (यूनाइटेड फ्रंट)
16अटल बिहारी वाजपयी1924–20181998-2004भारतीय जनता पार्टी (NDA)
17मनमोहन सिंहजन्म वर्ष  19322004-2014कांग्रेस (UPA)
18नरेंद्र मोदीजन्म वर्ष 19502014 से अब तकभारतीय जनता पार्टी (NDA)

भारत के प्रधानमंत्रियों से जुड़े रोचक तथ्य

  • 1947 से अब तक 14 प्रधानमंत्रियों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जबकि गुलजारीलाल नंदा दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे |
  • जवाहरलाल नेहरु सबसे लम्बे समय तक पद पर रहने वाले PM थे जिन्होने 16 वर्ष 286 दिनों तक चार कार्यकालों में अपनी मृत्यु तक पद सम्भाला |
  • गुलजारीलाल नंदा भारत के एकमात्र ऐसे PM रहे जिन्होंने दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पद सम्भाला वो भी दोनों बार केवल 13 दिनों के लिए |
  • इंदिरा गांधी राज्यसभा से प्रधानमंत्री मनोनीत होने वाली पहली महिला थी |
  • राजीव गांधी भारत के सबसे युवा PM थे |
  • पी.वी.नरिसंहा राव भारत के पहले दक्षिण भारतीय प्रधानमंत्री थे |
  • संयुक्त राष्ट्र सभा में हिन्ढी में भाषण देने वाले पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी थे |
  • नेहरु-गांधी परिवार के सदस्य 37 वर्ष 303 दिनों तक भारत के PM पद पर रहे
  • मोराजी देसाई भारत के पहले गैर-कांग्रेसी PM थे जो 2 वर्ष 126 दिन तक प्रधानमंत्री रहे |
  • डा.मनमोहन सिंह भारत के पहले सिख PM थे जो 10 वर्षो तक प्रधानमंत्री रहे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...