Abdul Qavi Desnavi Biography in Hindi अब्दुल कवि देसनवी (Abdul Qavi Desnavi) एक उर्दू लेखक थे जिन्होंने उर्दू साहित्य की अनेक किताबे लिखी थी | उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद , मिर्जा ग़ालिब और अलमा मुहम्मद इकबाल पर खूब लेखन कार्य किया | उन्हें अपने लेखन के लिए कई पुरुस्कारों से भी नवाजा गया है | गूगल ने इनके जन्म के उपलक्ष्य में 01 नवम्बर 2017 को एक डूडल भी बनाया है | आइये आपको इस लेखक की जीवनी के बारे में विस्तार से बताते है | अब्दुल देशनवी का प्रांरभिक जीवन देशनवी (Abdul Qavi Desnavi) का जन्म बिहार के देसना गाँव में में 01 नवम्बर 1930 को हुआ था | उनका परिवार एक मुस्लिम विद्वान सुलेमान नदवी से आता है जो उनके पूर्वज थे जो एक जाने माने इतिहासकार थे | देसनवी के पिता का नाम सय्यद मोह्हमद सईद रजा था जो मुम्बई के सेंट जेवियर कॉलेज में उर्दू , अरबी और पारसी भाषाओ के प्रोफेसर थे | देसनवी के बड़े भाई प्रोफेसर सय्यद मोही रजा और छोटे भाई सय्यद अब्दुल वाली देसनवी थे | कई विद्वान , कवि और अध्यापक भोपाल में उनके छात्र थे जिनमे जावेद अख्तर भी एक थे | कई विद्याथियो ने उनकी गाइड से पीएचडी की डिग्री ली...