Skip to main content

Diwali से पहले घर के सफाई कैसे करे कि आपके घर से लक्ष्मी कभी ना जाए | Diwali Cleaning Guide in Hindi

Diwali से पहले घर के सफाई कैसे करे कि आपके घर से लक्ष्मी कभी ना जाए | Diwali Cleaning Guide in Hindi
Diwali से पहले घर के सफाई कैसे करे कि आपके घर से लक्ष्मी कभी ना जाए | Diwali Cleaning Guide in Hindi

दीवाली एक ऐसा त्यौहार है जिसके आगमन से पहले ही पुरे घर की अच्छी तरह से सफाई करके उसे आईने की तरह चमका दिया जाता है | जिस तरह आप दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे है उसी तरह से साफ़-सफाई करने में भी पुरी तरह से जुट जाना चाहिए परन्तु बहुत से लोग दीवाली की सफाई के नाम से ही परेशान होने लगते है | यदि आप चाहे तो कुछ Tips अपनाकर आसानी से दीवाली के लिए घर को साफ़ कर सकते है |

रिटायर करे पुराना सामान

सबसे पहले आपको घर से फ़ालतू सामान निकाल देना चाहिए | अपनी Wardrobe से पुराने कपड़े निकाल दे | इसके अलावा टुटा सामान , क्रोकरी आदि निकाल दे और अपनी Wardrobe को व्यवस्थित कर ले |

धुप लगाना जरुरी

अपनी Wardrobe से रखे कपड़ो को कुछ घंटे धुप में रख दे जिससे उनमे से सीलन की बदबू चली जाए | अपने घर के सभी बिस्तरों ,गद्दों और तकियों आदि को भी कम से कम एक दिन धुप में देना चाहीये ताकि साल भर से बनी नमी निकल जाए फिर उन्हें झटककर वापस रख दे ताकि धुल-मिटटी ना लगे |

Detergent Spray तैयार करे

हर रोज किचन के स्लैब और कबर्ड को साफ़ करना मुमकिन नही | ऐसे में उन पर तेल के छींटे और धुल जम जाती है | इन्हें साफ़ करने का सबसे आसान तरीका है कि आप Detergent और पानी का Mixture एक Spray Bottle में भर ले | इसे उन जगहों पर डाले जिनकी सफाई करनी है फिर Wipes से उन्हें रगडकर साफ़ कर ले | घर के दरवाजो , खिडकियों और अलमारियो को साफ़ करने का यह सबसे सही तरीका है |

पंखो और सीलिंग को साफ़ करे

यदि आपके पास लम्बी झाड़ू नही है तो एक लम्बी छड़ी ले उसमे कपड़ा बाँध दे | पहले सूखे कपड़े से सीलिंग और पंखो से धुल हटा ले , फिर उस कपड़े को गीले कपड़े से बदल ले और पंखे के ब्लेड को दोबारा साफ़ करे | इससे आपका पंखा चमक उठेगा | सीलिंग को कभी भी गीले कपड़े से साफ़ न करे , उन पर दाग लग सकते है |

Door Bell और स्विच बोर्ड

मलमल के कपड़े को Detergent घोल से गीला करे और घर की Door Bell और सारे स्विच बोर्ड रगड़कर साफ़ कर ले |

आर्टिफीसियल फ्लावर और लाइट्स

Artificial Flower और Lights को फेथर डस्टर की मदद से साफ़ करे | सिल्क के फूलो को Detergent से भी साफ़ कर सकते है |

किचन की सफाई

सबसे मुश्किल काम किचन की सफाई है | किचन की सफाई के लिए सबसे पहले बर्तन आदि बाहर निकाल दे | किचन की स्लैब एवं टाइल्स को Detergent के पानी से साफ़ कर सकते है | जिद्दी दागो के लिए विनेगर , बेकिंग सोडा एवं नीम्बू का घोल अच्छा होता है | किचन के स्लैब की सफाई के बाद बर्तन स्टैंड एवं डिब्बो की सफाई करे और उन्हें व्यवस्थित करके लगाये | इसके बाद सभी बर्तन साफ़ करके सही जगह पर रख दे |

पर्दे एवं कुशन कवर

पर्दे एवं कुशन कवर धोकर साफ़ करे | यदि आपके पास समय की कमी है तो लांड्री में धुलवा सकती है | अक्सर लोग दीवाली के मौके पर नये पर्दे एवं कुशन कवर लगाते है | यदि आप भी नये लगाने वाले है तो पुरे घर की सफाई होने के बाद लगाये |

बाथरूम की सफाई

बाथरूम की सफाई के लिए बाजार में टॉयलेट क्लीनर आते है | आप उनका इस्तेमाल कर सकते है | सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है | यदि आपको कुछ देर के लिए टॉयलेट की बदबू से निजात पानी है तो वहां एक माचिस की तीली जला दे |

दीवारों की सफाई

दीवारों की सफाई सूखे कपड़े से की जा सकती है | इससे पेंट खराब नही होता और धुल-मिटटी झड़ जाती है | यदि घर में प्लास्टिक इमुल्स्न है तो गील कपड़े से साफ़ कर सकती है लेकिन ज्यादा गीला कपड़ा लगाने से चमक जल्दी खत्म हो सकती है |

फर्श की सफाई

पुरे घर की सफाई होने के बाद अंत में घर के फर्श की सफाई करनी चाहिए | जहा आप आसानी से धो सकते है वहा पानी से धो दे नही तो एक बाल्टी पानी लेकर थोडा सा सर्फ एवं फिनायल मिलाकर पोंछे को गीला क्र फर्श की सफाई करे |

अन्य टिप्स

  • किचन के गंदे बर्तनों एवं जार आदि को साफ़ करने के लिए 5-6 चम्मच ब्लीच और सर्फ को आधा बाल्टी गर्म पानी में मिक्स कर ले और फिर उसमे जार या किसी गंदे बर्तन को डालकर आधे घंटे बाद रगडकर साफ कर ले |
  • चाँदी के बर्तन और गहनों की सफाई के लिए थोडा पानी उबाल कर उसमे एलुमिनियम की पन्नी , कुछ सोडा और कपड़े धोने की साबुन मिक्स करे | फिर उसमे चांदी के बर्तन को कुछ देर के लिए डाले | उसके बाद उसे निकालकर धो ले |
  • यदि आपको घर में White Wash करवाने का समय न मिला हो तो दीवारों पर Wall Paper लगा दे और पर्दों को बदल दे | इससे आपके घर को नया लुक मिलेगा |
  • फर्नीचर की सफाई साबुन और पानी की मदद से करे |

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...