Pandit Ravi Shankar Biography in Hindi रविशंकर (Pandit Ravi Shankar) का जन्म वाराणासी के बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था | सात भाइयो में वे सबसे छोटे थे | उनके पिता का नाम श्याम शंकर था और माता का नाम हेमांगिनी देवी था | उनके पिता बार एट ला थे तथा झालावाड में दीवान थे | प्रसिद्ध नर्तक उदयशंकर उनेक भाई थे जिनके साथ वे 10 वर्ष की उम्र में पेरिस गये | 13 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने नृत्य तथा बहुत से वाध्य बजाने सीख लिए थे | विदेश भ्रमण करते हुए उन्होंने वहा की प्रथाए एवं भाषाए भी सीखी | 1938 में उन्होंने नृत्य को अलविदा कहकर शास्त्रीय संगीत तथा सितार को गम्भीरता से सीखना शुरू किया | अलाउदीन खान के शिष्यत्व में 1944 तक सीखते रहे | कुछ समय उन्होंने इंडियन पीपल थिएटर एसोसिएशन (IPTA) के साथ काम किया तथा बैले के लिए संगीत रचनाये की | “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा” का संगीत बनाया तथा HMV के लिए संगीत रचनाये बनाई | 1949-56 तक All India Radio में संगीत निर्देशक के रूप में काम किया तथा भारतीय राष्ट्रीय वाध्यवृन्द की स्थापना की | सत्यजीत रे के लिए संगीत रचनाये की | यहूदी मेन्युह...