Skip to main content

Mutual Fund में निवेश करने के फायदे और नुकसान | Mutual Fund Guide in Hindi

Mutual Fund Guide in Hindi
Mutual Fund Guide in Hindi

निवेशको के सामने इस समय यह प्रश्न है कि वे अपना धन कहा लगाये ताकि वह बढ़े | Real Estate में कोई दम बचा नही है तो Share Market उतार-चढाव से भरे हुए है | बुरे समय का साथी Gold इस समय उन ऊँचाइयों पर जा पहूचा है जहां से उसके गिरने की ही आशंका है | Fixed Deposit की दरे भी आकर्षक नही रही है और Maturity के बाद उन पर Tax भी लगता है | ऐसे में बच जाता है Mutual Fund , जिसका प्रचार जोर-शोर से हो रहा है | “Mutual Fund सही है ” यह Slogan इन दिनों हर जगह दिखाई दे रहा है |
ज्यादातर लोग यह सोचकर Mutual Fund में पैसे लगा देते है कि वाकई Fund Manager ऐसे शेयरों या Debt Fund में उनका पैसा लगा रहे होंगे जिनसे उन्हें खूब फायदा होगा | Mutual Fund SIP से खातो से पुरे देश में लगभग 2.29 लाख करोड़ रूपये लगाये जा चुके है | अकेले जून महीने में 7554 करोड़ रूपये जमा हुए है | यह राशि बताती है कि Mutual Fund में निवेश कितने बड़े पैमाने पर हो रहा है | भले ही निवेश के इस माध्यम की लोकप्रियता आसमान छु रही हो , लेकिन इस सच को भी नजरअंदाज नही किया जा सकता है कि इसमें भी तमाम किस्म के जोखिम है और कई फंड घाटे में जा चुके है |
दरअसल भारत में निवेश का स्वरूप ही कुछ ऐसा है कि जब लोग निवेश करते है तो एक ही सेक्टर में लगातार करते चले जाते है | धुआधार विज्ञापनों और निवेश के सिमित साधनों के कारण निवेशको को निवेश का यह जरिया फायदे का सौदा लगने लगा | कमीशन के चलते निवेश सलाहकार भी लोगो को Mutual Fund में निवेश के लिए प्रेरित करने लगे और Mutual Fund Industry का दायरा बढ़ता गया |
अब आंकड़े कुछ ओर बता रहे है | एक रिसर्च के मुताबिक़ कई Mutual Fund घाटे में तो चले ही गये है और कई IPO बचाने के फेर में पडकर अपना पैसा गँवा बैठे है | बिगड़े हुए हालात में ऐसे fund मेनेजरो की निवेशको को ललचाने की कोशिशो के कारण बाजार नियामक SEBI को भी कड़े कदम उठाने को बाध्य होना पड़ा | Mutual Fund कम्पनियों ने ग्राहकों को ललचाने या यो कह कि भ्रमित करने के लिए कई फंड पेश कर दिया | इससे बाजार में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी |
पिछले दिनों एक गैर सरकारी बैंक की सहायक कम्पनी के IPO को मझधार से निकालने के लिए जिस तरह पचास से अधिक Mutual Fund का पैसा उसमे लगाया गया और IPO की कमजोर लिस्टिंग पर शेयर के घाटे में जाने के बाद Mutual Fund House उसे बेचकर निकले , निवेशको को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा |
एक ओर Mutual Fund कम्पनियों का दावा है कि वे सोच-समझकर ग्राहकों के पैसे का निवेश करती है और दुसरी ओर यह सच है कि वे अपनी जरुरतो और व्यापारिक संबधो के लिए भी निवेश करते है | फंड हाउस निवेश के समय तो सब्जबाग़ तो दिखाते है लेकिन घाटा होने या वांछित लाभ न होने पर उनका जोर इस जानकारी पर होता है कि Mutual Fund में निवेश जोखिमो से भरा है | ऐसा उनके विज्ञापनों में भी बताया जाता है |
अगर Mutual Fund कम्पनियों के दावे सच होते है तो बड़ी तादाद में फंड घाटे में नही चले जाते | असलियत यही है कि फंड मेनेजर भी गलत समय में गलत शेयरों को खरीदते है और बेचते है | इतना ही नही कई बार उनके फैसले किसी अन्य वित्तीय संस्था को बचाने की खातिर लिए गये होते है जिसमे घाटे की पुरी गुंजाइश होती है | शेयर बाजार के उतार-चढाव को एकदम सही जान पाना किसी भी फंड मेनेजर के बस की बात नही है | शायद इसे ही ध्यान में रखते हुए फंड मेनेजरो ने शेयर बाजारों के सूचकांको से आगे निकल जाने के दावो के साथ फंड जारी किये है लेकिन ये फंड तो ओर भी जोखिम भरे है क्योंकि इनका ज्यादातर पैसा Small Caps यानि छोटी कम्पनियों के शेयरों में लगता है | ये शेयर जितनी तेजी से दोगुने होते है उससे ज्यादा तेजी से आधे चौथाई भी |
Balanced Fund के बारे में कहा जाता है कि ये डेट फंड और शेयरो का मिश्रण है शेयर और डेट एक साथ उपर-नीचे नही होते है और एक संतुलन बना रहता है | लेकिन पिछले दिनों देखा गया कि जब बाजार चढ़ रहा था तो डेट मार्केट भी चढ़ रहा था | ऐसे में Balanced Fund की avdhaar को ही धक्का लगता है | दुसरी बात , कितना पैसा शेयरों में लगाया जायगा और कितना डेट में , यह फंड मेनेजर पर निर्भर करता है | हालांकि कुछ फंड में इसका खुलासा किया जाता है | यहाँ पर यह जानना जरुरी है कि जिस फंड में जितना ज्यादा शेयरों का अनुपात होगा , उसमे जोखिम उतना ही ज्यादा होगा |
अक्सर निवेशको को बताया जाता है कि जितनी लम्बी निवेश की अवधि , उतना ही अधिक लाभ | लेकिन इसकी गारंटी नही है क्योंकि Mutual Fund में मुनाफा आखिरकार शेयर बाजार के उतार-चढाव पर ही निर्भर करता है | Mutual Fund सही है या नही इसका फैसला हर निवेशक कर सकता है हो फंड मेनेजर के निवेश का रुख और फंड के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ न केवल जोखिम उठाने की अपनी क्षमता को जान लेता है कि बाजार है तो अनिश्चिता है और अनिश्चिता है तो जोखिम है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...