GST Guide in Hindi GST लागू हो गया है | देश का सबसे बड़ा Tax बदलाव कारोबार , बिजनस , खरीददार सबकी Life पर असर डालेगा इसलिए अब इससे बचने और आँख चुराने का फायदा नही | इससे घबराइये नही क्योंकि इसे समझना इतना मुश्किल भी नही है | GST की ABCD को आसान भाषा में ऐसे समझिये | GST क्या है ? Goods and Service Tax इसे हिंदी में वस्तु और सेवा कर कहा जाता है | यह एक तरह का Value Added Tax है जो Goods and Service में जब जब वैल्यू जुडती है उसके हर स्तर पर लगता है यानि अगर गुड्स या सर्विस में कोई वैल्यू जुडी है तो उसके मुताबिक़ उतना Tax जुड़ जाएगा | GST का असर दावा है कि इससे Tax System की खामियाँ दूर होगी | खासतौर पर इसका मकसद Tax पर टैक्स को खत्म करना है | Goods and Service Tax लागू होने के बाद तमाम तरह के दुसरे टैक्स हट जायेंगे | पहले होता था कि आप अगर MP में रहते है और तमिलनाडू की बनी कार खरीदते है तो आपके उपर दोहरा टैक्स लगता था एक तो तमिलनाडू का टैक्स , केंद्र का टैक्स यानि Exercise Duty और MP का बिक्री कर | लेकिन अब आपको सिर्फ एक ही टैक्स देना होगा | Goods and Service Tax के दो बराबर हिस्से होंगे ,...