Skip to main content

पहाडो के बीच बसे हिमालयन नेशनल पार्क से जुड़े रोमांचक तथ्य | The Great Himalayan National Park Facts in Hindi

The Great Himalayan National Park Facts in Hindi
The Great Himalayan National Park Facts in Hindi

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित The Great Himalayan National Park (GHNP) को यूनेस्को ने हाल ही में विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया है | बर्फ से ढके पहाडो के बीच बसा यह खुबसुरत  पार्क जैव विविधताओं से भरा है | यहाँ तरह  तरह के जीव-जन्तु और औषधीय पौधे पाए जाते है | अगर आप  बची हुयी छुट्टियों में किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे है तो यहा जाना बेहद दिलचस्प होगा |

  1. The Great Himalayan National Park हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है | इसका निर्माण 1984 में हुआ था | उस समय इसकी सीमा तय कर इसे घेरा गया ताकि इसमें रहने वाले जानवरों को शिकार से बचाया जा सके |
  2. 1999 में इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया | 1994 में पार्क के पश्चिमी भाग से लेकर 5 किमी तक के क्षेत्र को एकोजोन घोषित किया गया |
  3. इस क्षेत्र में करीब 1500 लोग रहते है यहा के लोग अपनी जीविका के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर ही निर्भर है |
  4. 1994 में ही सैंज वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का निर्माण हुआ | इस पार्क के उत्तरी छोर पर तीर्थान वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का निर्माण किया गया |
  5. पार्क का क्षेत्रफल 754 वर्ग किम है लेकिन इसके नजदीकी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मिलाकर यह 1171 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है |
  6. The Great Himalayan National Park में कई बहुमूल्य वनस्पतिया पायी जाती है साथ ही यहा 375 प्रजातियों के जीव-जन्तु निवास करते है इनमे 31 स्तनधारी जन्तु , 181 पक्षी , 3 रेपटाइल , 9 अम्फिबियन , 11 अन्नेलिड्स , 17 मोलस्क और 127 प्रकार के कीट है |
  7. यहा के सभी जीव -जन्तु वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट ऑफ़ 1972 के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहते है इसलिए यहाँ किसी भी तरह का शिकार प्रतिबंधित है |
  8. यहा का सबसे ऊँचा शिखर समुद्र तल से 5800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | पार्क का उत्तरी दक्षिणी और पूर्वी भाग हमेशा बर्फ के ढलवा टीलो से घिरा रहता है एक तरह से ये इसके लिए सुरक्षा प्रहरी का काम करते है |
  9. इतनी ऊँचाई पर होने के कारण यहा काफी जैव विविधता देखने को मिलती है | यहा उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधे , अल्पाइन ,ग्लेशियल ,समशीतोष्ण कटिबन्धीय और सब ट्रोपिकल वन पाए जाते है |
  10. यहा सेंज और तीर्थान की निर्जन घाटियों में अनेको दुर्लभ जीव-जन्तुओ जैसे मास्क डिअर , ब्राउन बीयर , गोराल , थार , तेंदुआ , बर्फानी तेंदुआ , भराल , सीरो , मोनल , कलिज , कोकलास ,चीयर ,ट्रागोपान , बर्फानी कौया अदि का बसेरा है |
  11. इस पार्क के नजदीक बसे क्षेत्र के लोगो के लिए पानी का स्त्रोत पार्क में मौजूद ग्लेशियर से निकलने वाली चार नदियाँ है यहा के जंगल से उन्हें कई सारी चीज शहद ,फल , मेवे , फुल ,जलावन की लकडिया और पेड़ो के छाल आदि मिलते है |
  12. The Great Himalayan National Park में जड़ी-बूटियों का बहुत बड़ा खजाना है | एकोजोन में रहने वाले लोगो को इनकी अच्छी पहचान है |
  13. सितम्बर से नवम्बर के बीच यहा का प्राक्रृतिक दृश्य बहुत ही खुबसुरत होता है | इस समय क्षेत्र में पाए जाने वाले जानवर प्रवास करना शुरू करते है इस दौरान यहा नीली भेड़े , बर्फ में रहने वाली छिपकली ,  हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला भूरा भालू और कस्तुरी मृग को आसानी से देखा जा सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...