लद्दाख से जुड़े 15 रोमांचक तथ्य | Ladakh Facts in Hindi लद्दाख (Ladakh) इतना आकर्षक क्षेत्र है कि लोग इसे चाँद का देश भी कहते है | यहाँ स्थित अनेक पर्वत अत्यंत ऊँचे एवं विशाल है | उन पर फ़ैली सफेद बर्फ पर्यटकों को अत्यधिक आकर्षित करती है | पर्वते के सीने में दरार बनाती , दुनिया के अनगिनत ऊँचे ऊँचे पास यानि दर्रे खारदुन्गला , ब्स्चालाला | लद्दाख की राजधानी लेह से गाडी लेकर वहा के दर्शनीय स्थल हेमिस और थिकसे गुफा से परिवहन से राजप्रसाद खारदुन्गला की सैर की जा सकती है | जिन लोगो को विरल जानवर , जीव-जन्तु देखने का शौक हो वे स्थानीय बन विभाग से पूछताछ के बाद अनुमति पत्र लेकर घने जंगलो में जानवरों को देख सकते है | उप्सी में जाने के लिए लेह और मनाली का मार्ग उपयुक्त है | बहुत ही कम झोपड़ियो और चाय की दुकानों वाला यह क्षेत्र पहाड़ो की ढलान पर स्तिथ है | उप्सी के बाद आपकी हमराह एतेहासिक सिन्धु नदी बन जायेगी | कही शांत , कही महीन जलधार ,कही उफनती चौड़ी नदी | नदी के किनारे रंगारंग पर्वत शिखर , कही नीले ,कही हरे ,कही हल्के बैगनी शुरू होती है | सिन्धु नदी की आँखमिचौनी कभी दूर कभी पास कभी एकदम के साथ साथ...