Skip to main content

RCB टीम और उनके खिलाडियों से जुड़े रोचक तथ्य | Royal Challengers Bangalore Team Facts in Hindi

Royal Challengers Bangalore Team Facts in Hindi
Royal Challengers Bangalore Team Facts in Hindi

Royal Challengers Bangalore टीम ने अपनी शुरुवात तब से की है जब से IPL की शुरुवात हुयी है | RCB के कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत कई खिलाडियो को भारतीय टीम में भी जगह मिली है | आइये आज हम आपको RCB टीम के इतिहास और उनके खिलाडियों से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

  1. IPL की 2008 में हुयी शुरुवात  में जिन आठ टीम का चुनाव हुआ था उनमे से RCB एक प्रमुख टीम थी जो लगातार दस वर्षो से IPL में सक्रिय है |
  2. RCB टीम को IPL के पहले सीजन के लिए विजय माल्या ने मुम्बई इंडियन के बाद सबसे ज्यादा पैसा देकर खरीदा था | मुम्बई इंडियन को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 111.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था जबकि RCB को 111.6 मिलियन में खरीदा गया था |
  3. IPL की शुरुवात में RCB की जर्सी का कलर लाल और सुनहरा पीला था लेकिन उसके बाद कई बार बदलाव किये गये और वर्तमान में जर्सी के दो वर्शन निकाले गये जिसमे से एक जर्सी टीम तब पहनेगी जब वो होम मैच खेल्गी और दुसरी जर्सी तब पहनेगी जब वो घर से बाहर मैच खेल्गी |
  4. जर्सी की तरह Royal Challengers Bangaloreके थीम सोंग में भी कई बार बदलाव किया गया | पहले सीजन में RCB का थीम सोंग “जीतेंगे शान से “, 2009 में “Game for More”, 2013 में  Here we go The Royal Challengers और वर्तमान में Play Bold Royal Challengers है |
  5. बड़े बड़े नामो के होने के बावजूद RCB ने अभी तक एक भी बार IPL की ट्राफी नही जीती है | 2010 में सेमी फाइनल में और 2015 में प्लेऑफ तक पहुचे थे फिर भी जीत नही पाए |
  6. RCB की टीम के कोच भी तीन बार बदले जा चुके है | पहले सीजन के मार्टिन क्रोए , वेंकटेश प्रसाद (2008 – 2009, 2011 – 2013) चार सीजन के लिए , रे जेंनिंग्स (2009 – 2013) तीन सीजन के लिए और वर्तमान में डेनियल वेट्टोरी 2014 से अब तक काम कर रहे  है |
  7. Royal Challengers Bangalore के कप्तान भी चार बार बदले जा चुके है | 2008 में राहुल द्रविड़ , 2009 की शुरुवात में केविन पीटरसन , 2009 में ही अनिल कुंबले ने , 2011 में डेनियल वेट्टोरी और 2013 से अब तक विराट कोहली RCB की कप्तानी कर रहे है |
  8. RCB ने शुरुवात से खेल रही टीम में से सबसे ज्यादा जीत दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ (18 में 11 में जीत) प्राप्त की जबकि सबसे ज्यादा हार मुम्बई इंडियन के (21 में से 13 में हार) खिलाफ प्राप्त की |
  9. RCB का होम ग्राउंड बंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम है जो भारत के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियम में से एक है | यहा दर्शको के बैठने की क्षमता लगभग 40 हजार है |
  10. IPL की शुरुवाती सीजन में RCB का प्रदर्शन काफी खराब रहा , जिसमे उन्होंने 14 में से केवल 4 में ही जीत दर्ज की और कप्तान राहुल द्रविड़ के अलावा कोई भी खिलाड़ी 300 से ज्यादा स्कोर नही बना सका | इसी वजह से RCB पहले सीजन में नीचे से दुसरे स्थान पर रही |
  11. IPL के दुसरे सीजन में RCB में धमाकेदार वापसी की लेकिन इस बार कप्तान बदलकर केविन पीटरसन को बनाया गया जो बाद में अपनी होम टीम खेलने वापस चले गये | उसके बाद अनिल कुबले को कप्तान बनाया गया जिससे RCB ने 14 में से 8 मैचो में जीत दर्ज की लेकिन फाइनल में डेक्कन चार्जेज से फाइनल केवल 6 रनों से हार गये |
  12. IPL के दुसरे सीजन में खेल रहे मनीष पांडे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बैट्समैन बने जिन्होंने फाइनल में डेक्कन चार्जेज के खिलाफ 114 नाबाद रन बनाये लेकिन टीम को जीता नही सके |
  13. 2010 में भी Royal Challengers Bangalore ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा 14 में से 7 मैच जीतकर तीसरा स्थान कायम किया |
  14. 2011 में RCB ने एक बार फिर फाइनल में पहुचने का कारनामा कर दिखाया लेकिन फिर भी IPL ट्राफी अपने ना नही कर सके | RCB ने उस समय लगातार 7 मैच जीतने का नया IPL रिकॉर्ड बनाया था |
  15. 2011 में RCB की टीम में चोटिल हुए डर्क नेनिस के स्थान पर क्रिस गेल को लिया गया जिसके बाद तो RCB का भाग्य ही बदल गया | गेल की धुँआधार बल्लेबाजी की बदौलत ना केवल RCB फाइनल तक पहुची बल्कि गेल को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला |
  16. IPL 2011 और 12 की कप्तानी डेनियल वेट्टोरी ने की | 2012 में RCB ने 16 में से 8 मैच तो जीते लेकिन नेट रन रेट की वजह से लीग स्टेज से आगे नही बढ़ सके |
  17. 2012 में एक बार फिर क्रिस गेल सबसे ज्यादा 733 रन बनाकर ऑरेंज केप अपने नाम की और इस IPL में अपना तीसरा शतक भी जड़ा |
  18. 2013 में भी टीम लीग स्टेज से आगे नही बढ़ सकी लेकिन क्रिस गेल ने अपना प्रदर्शन जारी रखा और सबसे ज्यादा रनों की दौड़ में दुसरे स्थान पर रहे जबकि विराट कोहली तीसरे स्थान पर रहे |
  19. 2014 में एक बार फिर लगातार तीसरी बार लीग स्टेज में नही पहुच पाए और इस सीजन में इनका प्रदर्शन काफी खराब रहा और केवल 5 मैच जीतकर अंकतालिका में नीचे से दुसरे स्थान पर RCB रही |
  20. 2014 में क्रिस गेल का बल्ला नही चला लेकिन डीविलियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया | दुसरी तरफ 14 करोड़ में सबसे महंगे बिकने वाले युवराज सिंह भी कमाल नही कर सके |
  21. 2015 में Royal Challengers Bangalore ने अंकतालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया | इस सीजन में डिविलियर्स और विराट कोहली ने लाजवाब प्रदर्शन किया | इसी कारण रनों के मामले में वो चौथे और पांचवे स्थान पर रहे | और इसी सीजन में चहल जैसा खिलाड़ी भारत को मिला |
  22. 2016 में एक  बार फिर लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुचने का कारनामा कर दिखाया लेकिन Royal Challengers Bangalore की किस्मत में IPL ट्राफी फिर भी नही थी | फाइनल में RCB , हैदराबाद से हार गयी |
  23. 2016 में विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब रहा और उन्होंने 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की | इस सीजन में उन्होंने 4 शतक और 7 अर्द्धशतक भी बनाये | उनके इस रिकॉर्ड को तोडना बहुत ही मुस्किल होगा |

मित्रो अगर आपको ये लेख पसंद आया तो शेयर जरुर कीजियेगा | जल्द ही हम IPL और IPL की दुसरी टीम से जुड़े रोचक तथ्य आपके सामने पेश करेंगे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...