Ajmer Tour Guide in Hindi | अजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल रंगरंगीले राजस्थान के हृदय स्थल में स्थित अजमेर (Ajmer) , जयपुर के पश्चिम में लगभग 135 किमी की दूरी पर है | सातवी शताब्दी में राजा अजयपाल चौहान ने इसे बसाया था एवं 12वी शताब्दी तक अजमेर (Ajmer) पर चौहानों का प्रभुत्व रहा | पृथ्वीराज चौहान यहाँ का अंतिम हिन्दू शासक हुआ जिसके काल में अजमेर (Ajmer) को राजधानी बनने का अवसर मिला | अजमेर (Ajmer) पर मेवाड़ के राणा कुम्भा , मालवा के मुस्लिम शासको का भी कब्जा रहा था | जिन्हें मारवाड़ के मालदेव राठौड़ ने निकाल बाहर किया था | बाद में अकबर ने अपने गुजरात एवं राजपुताना के अभियानों के लिए 1556 ई. में अजमेर को अपना मुख्यालय बनाया था | यही शाहजहाँ के पुत्र दाराशिकोह का जन्म हुआ था | आज जिस भवन में राजकोष संग्रहालय है उसे कभी अकबर ने अपने विश्राम स्थल के रूप में बनवाया था | इसी इमारत में अंग्रेज राजपूत सर थॉमस रों ने मुगल बादशाह जहांगीर से सन 1616 में पहली मुलाकात कर भारत में व्यापार करने की इजाजत एवं कुछ रियासते माँगी थी | अजमेर (Ajmer) जिस पठारी भाग पर स्थित है वह घुमावदार अरावली पर्वत श्रेणी की त...