स्टार प्लस के नये पुराने टीवी सीरियल्स से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Star Plus TV Old and New Serial Facts in Hindi
स्टार प्लस (Star Plus) वर्तमान में BARC रेटिंग के अनुसार भारत का नम्बर 1 एंटरटेनमेंट चैनल है जिसने अपनी शुरुवात आज के 25 साल पहले की जब उसका प्रतिद्वंदी जी टीवी के अलावा कोई नही था लेकिन आज अनेको प्राइवेट चैनल होने के बावजूद भी स्टार प्लस ने अपनी गरिमा को बनाये रखा और दर्शको के दिलो में अपनी जगह बनाई | आज हम आपको स्टार प्लस (Star Plus) के उन सभी नये पुराने सीरियल्स के बारे में बतायेंगे जिनको आप भूल गये होंगे | स्टार प्लस (Star Plus) भारत का पहला अंगरेजी एंटरटेनमेंट प्राइवेट चैनल है जो अमेरिका की 21st Century Fox नामक मीडिया कम्पनी के स्टार इंडिया का भाग था | स्टार प्लस पर शुरुवात में US , UK और ऑस्ट्रलिया के अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट दिखाए जाते थे | 90 की शुरुवात में स्टार इंडिया (Star India) में स्टार प्लस (तब एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल था ) प्राइम स्पोर्ट्स (जो बाद में स्टार स्पोर्ट्स बन गया ) , MTV ,निकलोडियन (वर्तमान में वायाकोम के साथ टाई अप कर लिया), स्टार मूवीज और जी टीवी (सुभाष चन्द्रा का निजी चैनल) शामिल थे | 1995 में स्टार प्लस (Star Plus) और जी टीवी (Zee TV) दोनों ने ही भारतीय...