Skip to main content

स्टार प्लस के नये पुराने टीवी सीरियल्स से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Star Plus TV Old and New Serial Facts in Hindi

स्टार प्लस (Star Plus) वर्तमान में BARC रेटिंग के अनुसार भारत का नम्बर 1 एंटरटेनमेंट चैनल है जिसने अपनी शुरुवात आज के 25 साल पहले की जब उसका प्रतिद्वंदी जी टीवी के अलावा कोई नही था लेकिन आज अनेको प्राइवेट चैनल होने के बावजूद भी स्टार प्लस ने अपनी गरिमा को बनाये रखा और दर्शको के दिलो में अपनी जगह बनाई | आज हम आपको स्टार प्लस (Star Plus) के उन सभी नये पुराने सीरियल्स के बारे में बतायेंगे जिनको आप भूल गये होंगे |

  1. स्टार प्लस (Star Plus) भारत का पहला अंगरेजी एंटरटेनमेंट प्राइवेट चैनल है जो अमेरिका की 21st Century Fox नामक मीडिया कम्पनी के स्टार इंडिया का भाग था | स्टार प्लस पर शुरुवात में US , UK और ऑस्ट्रलिया के अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट दिखाए जाते थे |

  2. 90 की शुरुवात में स्टार इंडिया (Star India) में स्टार प्लस (तब एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल था ) प्राइम स्पोर्ट्स (जो बाद में स्टार स्पोर्ट्स बन गया ) , MTV ,निकलोडियन (वर्तमान में वायाकोम के साथ टाई अप कर लिया), स्टार मूवीज और जी टीवी (सुभाष चन्द्रा का निजी चैनल) शामिल थे |

  3. 1995 में स्टार प्लस (Star Plus) और जी टीवी (Zee TV) दोनों ने ही भारतीय प्राइवेट चैनल होने के नाते एक दुसरे के कंटेंट को अपने चैनल पर प्रमोट करने के लिए अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत स्टार प्रोग्राम के विज्ञापन जी टीवी पर और जी टीवी के पप्रोग्राम के विज्ञापन स्टार प्लस पर आने लगे |

  4. इस अग्रीमेंट में सुभाष चन्द्रा ने स्टार को हिंदी भाषा के प्रोग्रामबनाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था जिसके चलते स्टार प्लस को मुख्यतः विदेशी अंग्रेजी प्रोग्राम पर निर्भर रहना पडता था | लेकिन ये अग्रीमेंट ज्यादा देर नही चला और स्टार प्लस ने हिंदी कंटेंट दिखाना शुरू कर दिया |

  5. 1997 तक स्टार प्लस (Star Plus) 100 प्रतिशत शुद्ध हिंदी प्रोग्राम दिखाने लग गया और स्टार टीवी ने स्टार प्लस के अंग्रेजी कंटेंट को अलग दिखाने के लिए स्टार वर्ल्ड नामक एक अलग चैनल शूरू कर दिया | इस कारण 1999 तक स्टार को लगभग 50 करोड़ रूपये का घाटा हुआ था |

  6. वर्ष 2000 में समीर नायर (Sameer Nair) के कम्पनी के CEO और तरुण काट्याल के प्रोग्रामिंग चीफ बनने के बाद स्टार प्लस पर एक से बढकर एक शो बनाये जिसने स्टार प्लस को देश के टॉप हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल में लाकर खड़ा कर दिया |

  7. “क्यूंकि सास भी कभी बहु थी” (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) स्टार प्लस पर एकता कपूर का पहला सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल था जिसने स्मृति ईरानी (Smirti Iranai) को इतना पॉपुलर बना दिया कि वो आज भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री है | ये शो बालाजी टेलीफिल्म्स के बड़े शो में माना जाता है जिसके 1833 एपिसोड प्रसारित हुए थे |

  8. कसौटी जिन्दगी की (Kasautii Zindagii Ki) स्टार प्लस पर एकता कपूर का दूसरा सबसे लोकप्रिय सोप ओपेरा था जो लगातार सात वर्षो तक चला था | इस शो की TRP उस दौर में इतनी ज्यादा थी की गृहणिया इसके रिपीट टेलीकास्ट भी देखती थी इस शो ने श्वेता तिवारी और रोनित रॉय को टीवी का स्टार बना दिया |

  9. कहानी घर घर की (Kahaani Ghar Ghar Kii) स्टार प्लस का लोकप्रिय सोप ओपेरा था जो लगातार आठ वर्षो तक चला था और इसके कुल 1661 एपिसोड प्रसारित हुए थे | इस शो से साक्षी तंवर स्टार बन गयी थी |

  10. कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) भारत का सबसे पॉपुलर गेम शो था जिसने ना केवल स्टार प्लस को नया आयाम दिया बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी नई दिशा दी | KBC के शुरुवाती 3 सीजन स्टार प्लस पर प्रसारित हुए थे जिसके कारण स्टार प्लस की रेटिंग काफी बढ़ गयी थी |

  11. खिचड़ी (Khichdi) स्टार प्लस का पहला सबसे पोपुलर सिटकॉम था जो वर्ष 2000 में आया था | इसके कुल 98 एपिसोड प्रसारित किये गये थे लेकिन इस शो ने अनंग देसाई और सुप्रिया पाठक को टीवी का पोपुलर चेहरा बना दिया |

  12. 2008 में आया शो आप की कचहरी (Aap Ki Kachehri) इंडियन टीवी पर अपनी तरह का अनोखा और पहला रियलिटी जस्टिस शो था जिसमे भारत की पहली महिला पुलिस ऑफिसर और समाज सेविका किरण बेदी (Kiran Bedi)ने जज बनकर अनेको असल जिन्दगी के कठिन मुद्दों को टीवी पर हल किया | ये काफी लोकप्रिय हुआ |

  13. सोन परी (Son Pari) स्टार प्लस का पहला फंतासी एडवेंचर सीरियल था जिसमे फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तनवी हेगड़े इतनी पोपुलर हुयी कि उनको 150 से ज्यादा विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला और अशोक लोखंडे को दिया और बाती में काम मिला |

  14. शशश…कोई है (Ssshhhh…Koi Hai ) स्टार प्लस का पहला हॉरर थ्रिलर शो था जो 2001 से लेकर 2010 तक 3 सीजन में आया जिसके लगभग 400 एपिसोड प्रसारित किये गये है | इस शो से मामिक सिंह विकराल के रूप में काफी लोकप्रिय हो गये जिसकी वजह से विकराल और गबराल नाम का नया शो भी बनाया गया |

  15. स्टार प्लस ने दूरदर्शन के कई सीरियल को दुबारा स्टार प्लस पर दिखाकर भी काफी लोकप्रियता पायी थी जिसमे शान्ति , शाकालाकाबूम बूम , तू तू मै मै , टीपू सुलतान जैसे सीरियल शामिल है |

  16. सच का सामना (Sach Ka Saamna) स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला एक विवादित शो था जिसमे कई सेलेब्रिटीज को राष्ट्रीय चैनल पर कई पर्सनल सवाल पूछे गये जिसकी वजह से शो तो पोपुलर हुआ लेकिन एक विवादित शो के रूप में जाना गया | इस शो ने होस्ट राजीव खंडेलवाल को रातो रात स्टार बना दिया , जिसकी वजह से इन्हें फिल्मो मी भे काम करने का मौका मिला |

  17. नच बलिये (Nach Baliye) इंडियन टीवी पर पहला एक अनोखा डांस रियलिटी शो था जिसमे रियल लाइफ जोडियो में डांस कराया जाता था | 2005 से शूरू हुए इस शो के अब तक 7 सीजन आ चुके है और पहले सीजन में सचिन पिलगांवकर और उनकी पत्नी प्रिया पिलगांवकर विजेता रहे थे |

  18. कौन बनेगा करोडपति की लोक्र्प्रियता को देखते हुए स्टार ने खुलजा सिम सिम नाम से नया गेम शो शुरू किया था जिसमे आम जनता में से लोगो को अलग अलग इनाम खुलते थे | इस शो का पहले दो सीजन अमन वर्मा ने जबकि तीसरा सीजन हुसैन ने होस्ट किया था |

  19. हातिम (Hatim) स्टार प्लस का एक बहुत लोकप्रिय फंतासी शो था जो जीतेंद्र की फिल्म हातिम ताई से प्रेरित था | इस शो का निर्माण रामानन्द सागर की कम्पनी सागर आर्ट्स ने किया था | इस शो की TRP उस दौर में बहुत ज्यादा थी जबकि इसके केवल 47 एपिसोड प्रसारित हुए थे |

  20. दिया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum) 2011 से शुरू हुआ एक पॉपुलर सोप ओपेरा था जिसने अनस रशीद और दीपिका सिंह की जोड़ी को टीवी की एक पॉपुलर जोड़ी बना दिया और भाभो का किरदार निभाने वाली नीलू वगेला को भी टीवी की पॉपुलर सास बना दिया | वर्ष 2016 तक कुल 1487 एपिसोड प्रसारित किये गये |

  21. एवेरेस्ट टीवी का पहला ऐसा शो था जिसकी शूटिंग नेपाल के बेस कैंप में हुयी थी | एवरेस्ट का निर्देशन मशहूर फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने किया था जबकि ए.आर.रहमान ने पहली बार टीवी के किसी शो के लिए म्यूजिक दिया था |

  22. मास्टरशेफ इंडिया भारत का पहला कुकिंग रियलिटी शो था जिसमे कंटेस्टेंट को लजीज खाना बनाकर शो में आगे बढना था | इस शो में भाग लेने के लिए देश के लाखो लोगो ने ऑडिशन दिए थे लेकिन कुछ ही फाइनल तक पहुच पाए थे | इसका पहला सीजन अक्षय कुमार ने होस्ट किया था जबकि तीसरे सीजन से आये संजीव कपूर और विकास खन्ना ने इस शो को नई ऊँचाईयों तक पहुचाया |

  23. ” ये रिश्ता क्या कहलाता है ” (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एपिसोड के आधार पर इंडियन टीवी पर सबसे लम्बा चलने वाला हिंदी सीरियल है जिसके अब तक 2300 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित किये जा चुके है | इस सीरियल ने हीना खान और करण मेहरा को टीवी का पॉपुलर स्टार बना दिया हालांकि अब ये दोनों इस शो में नही है |

  24. सोप ओपेरा की वजह से स्टार प्लस भारत का नम्बर 1 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल बना हुआ है क्योंकि इसके मूल दर्शक गृहणिया है जिनकी वजह से पारिवारिक शो को TRP मिलती है |

  25. एकता कपूर ने स्टार प्लस पर सबसे हिट सीरियल थे और उनके सीरियल में काम करने वाली कास्ट ने बहुत नाम कमाया है | उनके पॉपुलर सीरियल कहानी घर घर की , कसौटी जिन्दगी की , तुझ संग प्रीत लगाई , थोड़ीसी जमीन थोडा आसमान , तेरे लिए , कस्तुरी ,किस देश में है मेरा दिल

  26. स्टार प्लस कॉमेडी सिटकॉम के मामले में बहुत कमजोर रहा लेकिन फिर भी कुछ शो जैसे शरारत , सुमित सम्भाल लेगा जैसे सीरियल ने थोडा नाम कमाया था |

  27. कुमकुम भी स्टार प्लस के सबसे लम्बे चलने वाले सोप ओपेरा में शामिल है जिसके 2002 से लेकर 2009 तक 1450 एपिसोड प्रसारित किये गये थे |

  28. टीवी पर गेम शो के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए शाहरुख़ खान ने भी “क्या आप पांचवी पास से तेज है ” गेम शो को होस्ट किया लेकिन ये बुरी तरह फ्लॉप रहा था |

  29. पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर आधारित एक एतेहासिक नाटक “धरती का वीर योद्धा :पृथ्वीराज चौहान” भी एतेहासिक नाटको की श्रेणी में काफी पॉपुलर रहा जिसमे दिया और बबाती फेम अनस रशीद ने पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई थी |

  30. आमिर खान ने भी अपना टीवी डेब्यू स्टार प्लस के टॉक शो “सत्यमेव जयते” (Satyamev Jayate) से किया | इस शो के जरिये सामाजिक मुद्दों पर आमिर खान लोगो से सीधा बातचीत करते है और उसका हल निकालने के लिए लोगो को प्रेरित करते है | इस शो की वजह से NGO को लगभग 22 करोड़ का डोनेशन मिला था | इस शो की लोकप्रियता के चलते इसे अन्य भाषाओं तेलुगु ,बंगाली ,मराठी मलयालम और इंग्लिश में डब कर ना केवल देश बल्कि विश्व के सभी देशो में टेलीकास्ट किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...