Nepal Facts in Hindi | नेपाल से जुड़े 50 रोचक तथ्य नेपाल (Nepal) विश्व के दो शक्तिशाली देशो भारत और चीन के मध्य स्तिथ एक छोटा सा देश है | नेपाल (Nepal) को “विश्व की छत” भी कहा जाता है क्योंकि यही पर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवेरेस्ट स्थित है | यही नही इसके आलावा विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वतों में से 8 तो केवल नेपाल में ही है | अपनी प्राचीन संस्कृति और आधुनिकता को साथ लेकर चलते हुए नेपाक विकास की प्रगति पर अग्रसर है | आइये आपको नेपाल (Nepal) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है | नेपाल के इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य #1. नेपाल शब्द हिन्दू संत “नेमी” के नाम पर प्रागैतिहासिक काल में रखा गया था जिन्होंने ना केवल काठमांडू की घाटी को बसाया बल्कि इसका संरक्षण भी किया था | स्कन्द पुराण के अनुसार ऋषि नेमी हिमालय में निवास करते थे | #2. नेपाल का प्राचीन इतिहास काठमांडू घाटी से शुरू होता है | काठमांडू घाटी में मिले नवपाषाण काल के औजारों के आधार पर यह नतीजा निकाला जाता है कि हिमालय घाटी में इंसान का अस्तित्व 11,000 वर्ष पुराना है | #3. छठी सदी ईसा पूर्व में लुम्बिनी के निकट इसी देश मे...