Skip to main content

रोबोट 2.0 फिल्म से जुड़े 20 रोचक तथ्य | Robot 2.0 Movie Facts in Hindi

रोबोट 2.0 फिल्म से जुड़े 20 रोचक तथ्य | Robot 2.0 Movie Facts in Hindi
रोबोट 2.0 फिल्म से जुड़े 20 रोचक तथ्य | Robot 2.0 Movie Facts in Hindi

रोबोट 2.0 टोलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक शंकर की साइंस फिक्शन फिल्म है जो 2010 में आयी Robot फिल्म कस सीक्वल है | इस फिल्म के जरिये रजनीकांत ने अपने रोल से सबको चकित कर दिया था | रोबोट 2.0 विश्वभर में 29 नवम्बर 2018 को रिलीज हो रही है | आइये आज हम आपको Robot 2.0 से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |
01 . Robot 2.0 आज तक की भारत की सबसे महंगी फिल्म है जिसके निर्माण में 543 करोड़ का बजट लगा है | जबकि बाहुबली के दोनों फिल्मो का कुल बजट 430 करोड़ था |
02. इस फिल्म का नाम पहले केवल Robot 2 रखा जाना था लेकिन एक कानूनी विवाद के कारण इसका नाम 2.0 रखा गया |
03. इस फिल्म का मूल निर्माण तो तमिल में हुआ है लेकिन इसको हिंदी सहित 14 अन्य भाषाओं में डब किया गया है | इस तरह ये दुनिया की पहली ऐसी फिल्म होगी जो 14 भाषाओं में रिलीज होगी जबकि बाहुबली केवल 4 भाषाओं में रिलीज़ हुयी थी |
04. 2.0 में रजनीकान्त फिर से एक वैज्ञानिक का रोल निभा रहे है |
05. इस फिल्म में लीड रोल में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जेक्सन , सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन अपने अपने किरदार में नजर आयेगे |
06. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक वैज्ञानिक रिचर्ड का किरदार निभाते नजर आयेंगे जो एक एक्सपेरिमेंट करते वक्त खुद को भयानक Crowman में बदल देते है
07. एमी जेक्सन की शंकर के साथ दुसरी फिल्म है जबकि पहली फिल्म विक्रम के साथ “I” थी जो ब्लाकबस्टर रही |
08. Robot 2.0 पहली भारतीय फिल्म है जिसे पुरी तरह से 3D में बनाया गया है | जबकि कोई भी फिल्म पहले पहले 2d में शूट होती है फिर उसे Computer Graphics की मदद से 3D में बदला जाता है |
09. इस फिल्म के एक गाने का शूटिंग युक्रेन में होनी थी लेकिन रजनीकांत की तबियत खराब होने की वजह से वो युक्रेन नही जा सके तो प्रोडक्शन टीम ने VFX के जरिये युक्रेन का पूरा सेट भारत में ही तैयार कर दिया |
10. इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए शंकर में हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड से बात की थी लेकिन उनकी ज्यादा फीस और कम समय की मांग के कारण उन्हें फिल्म का हिस्सा नही बनाया गया |
11 अर्नाल्ड के बाद इस फिल्म के लिए कमल हसन , आमिर खान , ऋतिक रोशन और नील नितिन मुकेश को भी लेने का विचार किया लेकिन अंत में अक्षय कुमार को यह रोल मिला |
12. अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिये पहली बार तमिल में डेब्यू कर रहे है और पहली ही तमिल फिल्म में इतना बड़ा रोल उनके लिए सपने से कम नही |
13. इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार को तैयार करने में 3-4 करोड़ का खर्चा आया जबकि इतने में तो भारत की कई कम बजट फिल्मे बन जाती है |
14. Robot 2.0 का संगीत प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और ऑस्कर विजेता ए.आर.रहमान ने दिया था जिन्होंने Robot में भी म्यूजिक दिया था |  इस फिल्म में कुल पांच SoundTrack है लेकिन फ़िल्म में हमे केवल एक Song देंखने को मिलेगा |
15. इस फिल्म के सेट पर सुरक्षा कारणों की वजह से किसी भी Crew Member को मोबाइल फोन लाने की permission नही थी चाहे वो एक्टर हो या फिल्म का कोई ओर मेम्बर |यहाँ तक कि फिल्म के बारे में किसी को बात करने की अनुमति भी नही थी | इसका कारण था कि अक्षय का लुक Crowman पहले मीडिया में लीक हो गया था |
16. इस फिल्म के satellite Rights 110 करोड़ में बिके और Hindi Theatrical rights 80 करोड़ में बिके जो आज तक की सबसे बड़ी राशि है | Satellite Rights का मतलब इस फिल्म को खरीदने वाले कुछ समय बाद टीवी पर दिखाने की अनुमति दी है | इस तरह फिल्म रिलीज़ से पहले ही 190 करोड़ कमा चुकी है | जबकि बाहुबली के Satellite Rights 78 करोड़ और Hindi Theatrical rights 50 करोड़ में ही बिके थे |
17. Robot 2.0 में रजनीकांत पांच पांच अलग अलग किरदार निभा रहे है जिसमे से एक रोबोट , एक वैज्ञानिक , दो बौने लोग और एक विलेन का किरदार है जबकि अक्षय कुमार इस फिल्म में रजनीकांत से भी ज्यादा 12 किरदार निभा रहे है और उनका हर किरदार लाजवाब होगा |
18. इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार को तैयार करने में 6 घंटे लगते थे जिसका youtube पर विडियो भी काफी वायरल हो रहा है | इसी कारण अक्षय कुमार को जल्दी तैयार होने की वजह से सेट पर सबसे पहले आना पड़ता था |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...