April Fool Celebration outside India in Hindi अप्रैल फूल (April Fool) के अवसर पर विश्व के कई हिस्सों में लोगो को बेवकूफ बनाने के अलग अलग अंदाज है | इनके बारे में जानना काफी रोचक है | रोम – अप्रैल फूल डे (April Fool Day) के अलावा इसी दिन प्राचीन रोम में हिलेरिया त्यौहार मनाया जाता है जिससे अप्रैल फूल डे का उत्साह दुगुना हो जाता है हिलेरिया त्यौहार को रोमन लाफिंग डे भी कहा जाता है यह त्यौहार 25 मार्च से 01 अप्रैल तक धूम-धाम से मनाया जाता है इस दिन रोम के लोग खूब हंसी-मजाक कर एक दुसरे को उल्लू बनाते है | स्कॉटलैंड – इस देश में अप्रैल फूल डे (April Fool Day) मनाने का तरीका थोडा अलग है यहा दो दिनों यानि 48 घंटे तक अप्रैल फूल मनाया जाता है और और मुर्ख बने व्यक्ति को “अप्रैल ग्रौक” कहा जाता है त्यौहार के दुसरे दिन को टेली डे के रूप में मनाते है इस दिन झूठी अफवाए और सूचनाये खूब प्रसारित की जाती है | स्कॉटलैंड में मुर्ख दिवस को Hunting the Fool के नाम से जाना जाता है इस दिन मुर्गा चुराना यहा की विशेष परम्परा है इसमें मुर्गे का मालिक भी बुरा नही मानता | जापान- जापान मे...