
अप्रैल फूल (April Fool) के अवसर पर विश्व के कई हिस्सों में लोगो को बेवकूफ बनाने के अलग अलग अंदाज है | इनके बारे में जानना काफी रोचक है |
- रोम – अप्रैल फूल डे (April Fool Day) के अलावा इसी दिन प्राचीन रोम में हिलेरिया त्यौहार मनाया जाता है जिससे अप्रैल फूल डे का उत्साह दुगुना हो जाता है हिलेरिया त्यौहार को रोमन लाफिंग डे भी कहा जाता है यह त्यौहार 25 मार्च से 01 अप्रैल तक धूम-धाम से मनाया जाता है इस दिन रोम के लोग खूब हंसी-मजाक कर एक दुसरे को उल्लू बनाते है |
- स्कॉटलैंड – इस देश में अप्रैल फूल डे (April Fool Day) मनाने का तरीका थोडा अलग है यहा दो दिनों यानि 48 घंटे तक अप्रैल फूल मनाया जाता है और और मुर्ख बने व्यक्ति को “अप्रैल ग्रौक” कहा जाता है त्यौहार के दुसरे दिन को टेली डे के रूप में मनाते है इस दिन झूठी अफवाए और सूचनाये खूब प्रसारित की जाती है | स्कॉटलैंड में मुर्ख दिवस को Hunting the Fool के नाम से जाना जाता है इस दिन मुर्गा चुराना यहा की विशेष परम्परा है इसमें मुर्गे का मालिक भी बुरा नही मानता |
- जापान- जापान में इस दिन पतंग उड़ाने का चलन है बच्चे अपने पतंग पर इनामी घोषणा लिखकर उड़ाते है पतंग पकडकर इनाम मांगने वाला व्यक्ति अप्रैल फूल बन जाता है | जापानी भाषा में अप्रैल फूल डे को “शिगात्सू बाका” कहा जाता है | जापानी लोगो के लिए कहा जाता है कि वे सीरियस रहते है लेकिन यहा तो अप्रैल फूल बड़े समाचार पत्रों में भी मनाया जाता है | इसका पहला पन्ना अप्रैल फूल डे को समर्पित होता है वहा अगर कोई मजाक से नाराज हो जाए तो कहा जाता है कि “वराई वा ह्याकूयाकु नो चाऊ” जिसका अर्थ है Laughter is the Best Medicine |
- इंग्लैंड – इंग्लैंड में अप्रैल फूल (April Fool Day) के दिन अत्यंत मनोरंजक और रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इस कार्यक्रम में मुर्खता भरे गीत गाकर ,मुर्ख गायन कर एक दुसरे को मनोरंजन किया जाता है यहा 1700 ईस्वी से ही अप्रैल फूल मनाया जाता है | यहा सुबह से ही अप्रैल फूल डे मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है | जो इसका विक्टिम बनता है उसे नूडल कहा जाता है |
- कोरिया – कोरिया के लोग अप्रैल फूल डे (April Fool Day) को स्नोवी डे के रूप में मनाते है इस अवसर पर एक दुसरे से झूठ बोलने और एक दुसरे को बेवकूफ बनाने की छुट दी गयी है इस दिन वे ट्रेडिशनल स्नो बॉल ट्रिक अपनाते है और दोस्तों को बेवकूफ बनाते है वे बॉल के अंदर बर्फ के टुकडो को डालते है और इसे मजाक के शिकार के पास झूठा खेद प्रकट करते हुए भेज देते है जिसे यह बर्फ का टुकड़ा प्राप्त होता है उसे गेम का लूजर समझा जाता है और उसे भेजने वाले की इच्छा पुरी करनी होती है | इन प्रैंक्स को जान-बुझकर तैयार किया जाता है ये नुक्सान दायक नही होते अहि और अक्सर ऐसा च्रैरिती के लिए या विश्वासपात्र नौकरों की भलाई के लिए किया जाता है |
- फ्रांस -यहा जिसे मुर्ख बनाते है उसे अप्रैल फिश या पोसीयन डी एवरिल कहा जाता है | इस दिन को मनाने के लिए किसी भी व्यक्ति की पीठ पर कागज की बनी फिश चिपका दी जाती है और बाद में लोग इकट्ठा होकर उसे अप्रैल फूल डे पर अप्रैल फिश बनाये जाने की सुचना देते है और हंसी से लोट-पॉट होते है | अप्रैल फिश बने लोगो को इस दिन खूब उपहार भी दिए जाते है फ़्रांस में इस दिन का क्रेज अलग ही देखने को मिलता है |
- ईरान – इरान में पर्सियन न्यू इयर एक 13वे दिन सिजदाह बेदार मनाया जात अहि जो 1 या 2 अप्रैल को पड़ता है यहा इस दिन 536 BC से ही हंसी मजाक के साथ दुसरो को बेवकूफ बनाने का प्रचलन है ऐसा माना जाता है यहा ही सबसे प्राचीन “जोक डे ” मनाया जाता है नये साल के स्वागत में लोग साथ में बैठकर भोजन करते है साथ ही गेम्स ,लाफ्टर क्लासेस और एक दुसरे को अच्छे जोक सुनाते है | पिकनिक के बाद लोग हरी सब्जिया फेंकते है जितनी दूर हो सके उतनी दूर जानी चाहिए इसे स्ब्जाह कहा जाता है यह इस बात का प्रतीक है कि आने वाले साम एम् बीमारियों और बेड लक सब से दूर रहे |
Comments
Post a Comment