Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2016

Interesting Facts About Animals in Hindi | पशु-पक्षियों से जुड़े 20 रोचक तथ्य

Interesting Facts About Animals in Hindi Interesting Facts About Animals in Hindi | पशु-पक्षियों से जुड़े 20 रोचक तथ्य Interesting Facts About Animals in Hindi – Fact 1 to 10 हमिंगबर्ड एकमात्र ऐसा पक्षी जो पीछे की तरफ उड़ सकता है | शहरी इलाको में कुछ मकड़िया कभी कभी बहुत बड़ी हो जाती है  | विश्व की सबसे बड़ी चमकादड़ो की कॉलोनी Bracken Cave, Texas में है जहा 2 करोड़ से भी ज्यादा चमकादड़ो का निवास है | शुतुरमुर्ग घोड़े से भी तेज दौड़ सकते है और नर शुतुरमुर्ग तो शेर की तरह दहाड़ भी सकते है | चमकादड एकमात्र स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है बाघों के ना केवल फरो पर धारिया होती है बल्कि चमड़ी पर भी धारिया होती है और किन्ही भी दो बाघों की धारिया एक समान नही होती है इसी एक कारण की वजह से उन्हें पहचाना जाता है | हाथी तीन मील दूर से पानी को सूंघ लेते है | कोअला प्रजाति के भालू केवल यूकेलिप्टस की पत्तियों के अलावा कुछ नही खाते है | शायद ये भालुओ की Pure-Veg प्रजाति है चीटिया कभी नही सोती है औ ना ही उनके फेफड़े होते है | चीटिया शायद मुंबई की बहन है क्योंकि मुम्बई भी कभी नही सोती है | घोंघा अगर अपनी एक आँख खो ...

अपने इलाके के हिसाब से बिज़नस कैसे करे Business Ideas According Area Wise

Business Ideas According Area Wise मित्रो आजकल हर युवा Business करना चाहता है नौकरी की भागदौड़ से दूर हटना चाहता है | कई विशेष प्रकार के बिजनेस को चलाने के लिए बड़े शहरों ,हाई-फाई इन्फ्रास्ट्रक्चर और बड़े क्लाइंट बेस की जरूरत होती है लेकिन कुछ बिज़नस ऐसे भी है जिन्हें आप बड़े छोटे शहरों ,कस्बाई इलाको और यहा तक कि कई बार ग्रामीण इलाको से भी चला सकते है | इस तरह के Business को चलाने के लिए आपको ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नही होती और आपका क्लाइंट बेस बिज़नस लोकेशन वाले इलाके में या इससे बाहर हो सकते है | तो यदि आप छोटे शहर ,कस्बे या ग्रामीण क्षेत्र में रहते है और अपने क्षेत्र में रहते हुए ही entrepreneurship में हाथ आजमना चाहते है तो यहा बताये गये बिज़नस का आकार तय कर सकते है | बाद में चाहे तो आप अपने Business को इच्छानुसार विस्तार भी दे सकते है 01 Organic Farming रसायनों के इस्तेमाल के बिना प्राकृतिक ढंग से उगाई गई सब्जियों और फलो की मांग काफी बढ़ रही है | स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे लोगो के अलावा बहुत से अन्य लोग भी Organic Product पसंद करते है | इन उत्पादों को आप अपने इलाके या आसप...

हवाई जहाज के अविष्कारक राईट बन्धु की जीवनी Wright Brothers Biography in Hindi

Wright Brothers Biography in Hindi हवाई जहाज के अविष्कारक राईट बन्धु की जीवनी Wright Brothers Biography in Hindi औरबिल राईट और विलबर राईट को राईट बन्धु Wright Brothers कहा जाता है जो सयुंक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले थे | इन्हें हवाई जहाज का अविष्कारक कहा जाता है | Wright Brothers राईट बंधुओ ने 17 दिसम्बर 1903 को हवा में भारी विमान को कुछ समय तक उड़ाकर इतिहास रच दिया | आरबिल जा जन्म डॉयटन में 19 अगस्त 1871 को और विलबर उनसे पहले 16 अप्रैल 1867 को जन्मे थे | इनके पिता बिशप मिल्टन राईट इनके लिए तरह तरह के खिलौने लाते थे | एक बार वे मशीनी हेलीकाप्टर लेकर आये ,जिसे देखकर राईट बन्धु बहुत प्रभावित हुए | कुछ समय आरविल ने पतंग बनाने का काम किया और उडन मशीन बनाने के बारे में सोचने लगे | उन्होंने अपना एक अख़बार निकाला और इसी दौरान औरविल ने अपनी डिजाईन की एक प्रिंटिंग प्रेस बना डाली | सन 1892 में अमेरिका में साइकिल बहुत लोकप्रिय थी | राईट बन्धु स्वयं अच्छे चालक और मैकेनिक थे | उन्होंने साइकिल के धंधे में हाथ आजमाने की सोची और आर्डर पर खुद साइकिल बनाकर बेचने लगे | उनकी साइकिल ब्रैंड “वैन क्लीव ...

भारतीय वायुसेना में अपना करियर कैसे बनाये Career in Indian Air Force

Career in Indian Air Force Indian Air Force भारतीय वायुसेना की Flying , Technical या Ground Duty Branch में से किसी भी एक Branch से जुडकर शानदार Career बनाने के इच्छुक युवा कर सकते है Airforce Common Admission Test (AFCTC) के लिए आवेदन | Indian Air Force प्रवेश से जुडी पुरी प्रक्रिया को उतीर्ण करने के बाद आपको संबधित ब्रांच का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद तैनाती दी जायेगी | प्रवेश प्रक्रिया के तहत  लिखित परीक्षा के अलावा intelligence Test , Group Test , Interview और Medical होगा | इन्हें उतीर्ण करने के बाद ही आवेदक का चयन तय माना जाएगा | आवेदक 30 जून तक कर सकते है | क्या है कोर्सेज Indian Air Force Courses AFCTC के जरिये जिन कोर्सेज में प्रवेश दिया जाना है वे इस प्रकार है Flying Branch – इस ब्रांके में पुरुष एवं महिला दोनों शार्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकते है Technical Branch – इसमें परमानेंट कमीशन पुरुषो के लिए व शार्ट सर्विस कमीशन पुरुषो एवं महिलाओं दोनों के लिए | Ground Duty Branch – इस ब्रांच में परमानेंट कमीशन पुरुषो के लिए है | शोर्ट सर्विस कमीशन पुरुष...

महान दार्शनिक प्लेटो की जीवनी Greek Philosopher Plato Biography in Hindi

Greek Philosopher Plato Biography in Hindi महान दार्शनिक प्लेटो की जीवनी Greek Philosopher Plato Biography in Hindi Plato प्लेटो , यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक , गणितज्ञ और सुकरात के शिष्य एवं अरस्तु के गुरु थे | पश्चिमी जगत की दार्शनिक पृष्ठभूमि को तैयार करने में इन तीन दार्शनिको की त्रयी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | Plato प्लेटो को अफलातून के नाम से भी जाना जाता है | पश्चिमी जगत में उच्च शिक्षा के लिए पहली संस्था “एकेडमी ” की स्थापना का श्रेय भी प्लेटो को ही जाता है | उन्हें दर्शन और गणित के साथ साथ तर्कशास्त्र एवं नीतिशास्त्र का भी अच्छा ज्ञान था | Plato प्लेटो के आरम्भिक जीवन के बारे  में ज्यादा ज्ञात नही है लेकिन उनका जन्म 428 ईसा पूर्व एथेंस के एक सभ्रांत परिवार में हुआ | उनकी शिक्षा-दीक्षा अच्छे वातावरण में हुयी | वे अपना पाठ बड़ी तेजी से याद कर लेते थे और वे बचपन से ही स्पष्ट विचारों वाले थे | प्लेटो बचपन में ही सुकरात के विचारों से बेहद प्रभावित रहे और उनके शिष्य बन गये | उनके अधिकतर लेखन में सुकरात और उनके विचार ही छाए हुए है | हम सुकरात के विचारों और जीवन दर्शन की...

Memory शार्प करने के ख़ास तरीके | Sharp Memory Tips in Hindi

Sharp Memory Tips in Hindi आजकल बच्चे हो या युवा सभी किसी ना किसी तरीके से अपनी मेमोरी शार्प करने के उपाय ढूंढते रहते है जिससे बच्चे स्कूल में और युवा अपने ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करे | तो मित्रो आज हम आपको आज कुछ ऐसे उपाय Memory Tips बताते है जिससे आप अपनी मेमोरी शार्प कर सकते है | 01 गहरी नींद का प्रभाव अगर आप गहरी नींद लेंगे तो याददाश्त मजबूत बनेगी | रात को सोते समय पुरी दिन की मेमोरीज Long Term Storage के रूप में इकट्ठी होती है | नींद न लेने पर आपकी यादे हमेशा के लिए खत्म भी हो सकती है | 02 वाक से मिलगी मेमोरी शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग नियमित रूप से वाक पर जाते है , उनका हिप्पोकेंस वॉल्यूम बढ़ता है | इसमें मेमोरी शार्प होती है | सुबह की सैर दिमाग के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है | 03 सुगंध और च्युइंगम से फायदा वर्ष 2003 में हुए एक शोध से पता लगा है कि अगर आप सुगंध के बीच रहते है तो आपकी मेमोरी शार्प होती है | इसके अलावा UK में हुआ एक अन्य शोध यह भी बताता है कि च्युइंगम चबाने से भी याददाश्त पर पॉजिटिव असर पड़ता है | 04 ब्रेन गेम्स का कमाल अगर आप अपने दिमाग को शार्प रखना चाहत...

नमक की कहानी ,गजबखबर की ज़ुबानी Salt Story in Hindi

Salt Story in Hindi नमक की कहानी ,गजबखबर की ज़ुबानी Salt Story in Hindi मित्रो आप तो जानते है कि Salt नमक के बिना हम जीवन की कल्पना भी नही कर सकते है लेकिन भोजन के इस प्रमुख अंग के इतिहास के बारे में आपने कभी नही सुना होगा | आज हम आपको Salt नमक का इतिहास आप लोगो को बताना चाहते है | नमक का उपयोग कब से प्रारम्भ हुआ , यह बताना कठिन है | ऋग्वेद में कही इसका उल्लेख नही है अत: यह माना जाता है कि वैदिक युग में नमक का उपयोग नही होता था | सृष्टि के प्रारम्भिक काल में दो प्रकार का भोजन प्रचलित था | जंगली लोग कच्चा या भुना हुआ मांस खाते थे और सभ्य ,सुसंस्कृत लोग मांस के अलावा फलो तथा दूध का सेवन करते थे | बाद में जब मांस ,अन्न और शाक-सब्जियों के भांति भांति के व्यंजन बनने लगे ,तब नमक की आवश्यकता का अनुभव किया गया और तभी इसकी खोज भी हुयी होगी | अर्थववेद ,शतपत ब्राह्मण ,छान्दोग्य उपनिषद आदि प्राचीन ग्रंथो में “लवण” का उल्लेख मिलता है ,अत: यह मानना चाहिये कि वैदिक काल के उतरार्ध में इसका उपयोग होने लगा था |प्राचीनकाल में नमक दुर्लभ था ,काफी मेहनत और खर्च करने पर ही थोडा बहुत मिलता था | इसल...

चाँद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग की जीवनी Neil Armstrong Biography in Hindi

Neil Armstrong Biography in Hindi चाँद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग की जीवनी Neil Armstrong Biography in Hindi Neil Armstrong नील आर्मस्ट्रांग वे पहले आदमी थे ,जिन्हें चन्द्रमा पर सबसे पहले कदम रखने का गौरव प्राप्त हुआ था | 5 अगस्त 1930 को संयुक्त राज्य अमेरिका के वापाकोनेटा , ओहियो में जन्मे आर्मस्ट्रांग का रुझान शुरू से ही चन्द्रमा ,तारो और अन्तरिक्ष की ओर आकर्षित रहा , इसलिए उन्होंने इसी क्षेत्र को अपने करियर के तौर पर अपनाया | कुछ समय नौसेना में काम करने के बाद 1955 में उन्होंने National Advisory Committee for Aeronautics (NACA)में काम करना आरम्भ किया | इसी कमेटी का नाम बाद  में नासा पड़ा | नासा में Neil Armstrong इंजिनियर ,टेस्ट पायलट ,अन्तरिक्ष यात्री और प्रशाशक के रूप में कार्य करते रहे | उन्होंने तरह तरह के हवाई जहाज उडाये , जिनमे 4000 किमी प्रति घंटे की गति से उड़ने वाले एक्स-15 से लेकर जेट ,राकेट ,हेलीकाप्टर और ग्लाइडर शामिल रहे | 16 मार्च 1966 को जेमिनी-8 अभियान के तहत वे सबसे पहले अन्तरिक्ष में गये | इसके बाद अपोलो-2 में बतौर कमांडर वे जुलाई 1969 को चन्द्रमा...

Fathers Day Special - कैसे रखे अपने पिता को सदैव खुश

Fathers Day Special  मित्रो जैसा कि आप जानते है कि  पिता वट वृक्ष की तरह होते है | इनके साए में जब कोई सन्तान फलती फूलती है तो उसकी जड़े जमीन में मजबूती से जुड़ जाती है | जमीन से जुडाव का ही नतीजा होता है कि सन्तान ताउम्र पिता के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती है | सन्तान पिता की सेवा करती है और बदले में उसकी सिर्फ इतनी सी ख्वाहिश होती है कि उसके कर्मो से पिता का सिर फक्र से ऊँचा रहे |  जिस पिता के पास ऐसी सन्तान होती है वो बहुत खुशनसीब होता है | आपको पिताजी का खयाल है तो उन्हें जताए , मन में ना रखे | Fathers Day एक पर्व है पिता के ओर करीब आने का | जब आप छोटे थे तो पिताजी की उंगली थामे चलना सीखते थे | पिताजे आपको हर जगह साथ ले जाते थे | पिताजी की गोदी और कन्धो के सहारे आपका बचपन गुजरा है | पिताजी ने आज तक आपकी किसी ख्वाहिश का दम नही टूटने दिया है | आपकी खुशियों के लिए पिताजी ने अपने कई सपनों का बलिदान किया | जब भी आप उदास हुए ,पिताजी ने पास बैठकर प्यार से कारण पूछा | आप जो कुछ भी आज है वो अपने पिताजी के कारण ही तो है | पापा से अपने कई जिद की है और उन्होंने आपकी हर जिद पुरी की है | चाहे प...

बिजली के अविष्कारक निकोला टेस्ला की जीवनी Nikola Tesla Biography in Hindi

Nikola Tesla Biography in Hindi बिजली के अविष्कारक निकोला टेस्ला की जीवनी Nikola Tesla Biography in Hindi मित्रो सोचिये कि आज बिजली नही होती तो कैसा होता | वर्तमान युग में बिजली के बिना जीवन असम्भव सा लगता है क्योंकि दैनिक जीवन में हम सारे कार्य बिजली के प्रयोग से ही करते है | लेकिन आज से लगभग 150 साल पहले बिजली का कोई नामोनिशान नही था और लालटेन एवं मशालो के जरिये ही जीवन निकालना पड़ता था | तब एक वैज्ञानिक ने ऐसा कमाल कर दिखाया जिसके लिए आज भी इन्सान उनका ऋणी है | निकोला टेस्ला ने बिजली की खोज कर वैज्ञानिक युग में एक क्रान्ति ला दी थी | आइये आज उसी महान वैज्ञानिक Nikola Tesla निकोला टेस्ला की जीवनी से आपको रुबुरु करवाते है | Nikola Tesla निकोला टेस्ला एक साइबेरियाई-अमेरिकी अविष्कारक , भौतिक विज्ञानी ,मैकेनिकल इंजिनियर ,इलेक्ट्रिकल इंजिनियर और भविष्यवादी थे | निकोला टेस्ला का जन्म 10 जुलाई 1856 को वर्तमान स्माइलजान ,क्रोअशिया में हुआ था | बिजली के अविष्कार करने की प्रेरणा निकोला को उनकी माँ डिजुका मेंडिस से मिली ,जिन्होंने अपने खाली समय में घर में कई छोटे मोटे उपकरण बना लिए थे | Nikola T...

सेलफोन के जनक मार्टिन कूपर की जीवनी Martin Cooper Biography in Hindi

Martin Cooper Biography in Hindi सेलफोन के जनक मार्टिन कूपर की जीवनी Martin Cooper Biography in Hindi सोचिये कि अगर हमारे पास एक दिन भी मोबाइल फोन नही हो तो कैसे बैचैन हो जाते है लेकिन इस बैचैनी को बढाने वाले और वायरलेस communication के जनक के बारे में आपको पता नही हो तो आपका मोबाइल फ़ोन रखना बेकार है | 70 के दशक में कूपर ने पहला handheld मोबाइल फ़ोन बनाया जिसके बाद से संचार के क्षेत्र में एक ऐसी क्रांति आ गयी तो आज तक रुकने का नाम नही ले रही है | आईये आज हम आपको उसी संचार क्षेत्र में क्रांति लाने वाले Martin Cooper मार्टिन कूपर की जीवनी से आपको रूबरू करवाते है | डा.मार्टिन कूपर Martin Cooper का जन्म 26 दिसम्बर 1928 को संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था | Martin Cooper कूपर का बचपन शिकागो में ही बीता और आरम्भिक शिक्षा भी वही हुयी थी | Illinois Institute of Technology से 1957 में उन्होंने Electrical Engineering में मास्टर डिग्री हासिल की थी | उसके पूर्व ही वर्ष 1954 में उन्होंने मोटोरोला में काम करना आरम्भ कर दिया था | यंहा उन्होंने पोर्टेबल वस्तुओ के उत्पादन पर काम आरम्भ कर द...

छापेखाने के अविष्कारक जोहानेस गुटनबर्ग की जीवनी Johannes Gutenberg Biography in Hindi

Johannes Gutenberg Biography in Hindi आज हम जिस भी अख़बार या किताब को पढ़ते है वो किसी ना किसी छापेखाने (Printing Press) में छपकर तैयार हुयी होगी लेकिन इसका अविष्कार का श्रेय जोहानेस गुटनबर्ग को दिया जाता है जिन्होंने सबसे पहले छापेखाने का अविष्कार किया था | उनकी इस खोज से पहले हर कोई बात कलम के जरिये पन्नो पर लिखी जाती थी और किसी भी किताब की एक से ज्यादा प्रतिया निकालना सम्भव नही था लेकिन छापेखाने की खोज के बाद किताबो की एक से ज्यादा प्रतिया निकालना सम्भव हुआ और एक नई क्रान्ति ने जन्म लिया था | आइये हम आपको उसी छापेखाने का अविष्कार करने वाले Johannes Gutenberg जोहानेस गुटनबर्ग की जीवनी से रूबरू करवाते है | Johannes Gutenberg गुटनबर्ग का जन्म जर्मनी के मिंज शहर में सन 1398 में हुआ था | वो अपने शहर के एक धनी स्वर्णकार की सन्तान थे | सन 1429 में प्रशाशको और भूस्वामियो के बीच हुए संघर्ष के कारण गुटनबर्ग को मिंज से निर्वासित होना पड़ा | Johannes Gutenberg गुटनबर्ग फ़्रांस के स्ट्रासबर्ग चले गये , जंहा उन्होंने सन 1434 से सन 1444 तक रत्न तराशने ,आइना बनाने ,ब्लाक प्रिंटिंग करने जैसे कार्य किये ...

महान जादूगर हैरी होडिनी ,जिनको जंजीरे छुड़ाने में हासिल थी महारत Harry Houdini Biography in Hindi

Harry Houdini Biography in Hindi महान जादूगर हैरी होडिनी ,जिनको जंजीरे छुड़ाने में हासिल थी महारत Harry Houdini Biography in Hindi मित्रो अगर हम विश्व में अब तक के 10 महान जादूगरों की बाद करे तो उनमे हैरी होडिनी Harry Houdini का नाम अवश्य आएगा | 20वी सदी की शुरवात में अपनी जादूगरी के दम पर लोगो को दिल जीत लेने वाले हैरी होडिनी का जन्म 24 मार्च 1874 को बुडापेस्ट हंगरी में हुआ था | उनका असली नाम एरिक विस था | विस 1878 में अपने चार भाइयो और माता पिता के साथ अमेरिका आ गये | विस को बचपन से ही जादू करना पसंद था और मौका मिलने पर हमेशा दुसरो के सामने जादू का प्रदर्शन करते थे | जब एरिक विस का परिवार न्युयोर्क आया था तब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था क्योंकि उनके पिता की इतनी तनख्वाह नही था कि वो अपने सात बच्चो का सही तरह से पालन पोषण कर सके |इसी वजह से एरिक ने बचपन में ही डिलीवरी बॉय का काम करना शुरू कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उनकी आर्थिक तंगी नही जा रही थी | दिसम्बर 1887 में तो परिवार के लिए बेघर होने की नौबत आ गयी थी | इसी वजह से हैरी ने पहुचाये जाने वाले पैकेटो में एक चिट लिखकर च...

12 ऐसी आदते , जिनसे बचकर आप चढ़ सकते है सफलता की सीढ़ी 12 Habits which are Barrier in Success

12 Habits which are Barrier in Success जीवन में Success का कोई फिक्स फार्मूला नही है | कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद अपनी रणनीति बदलनी पडती है | इन्सान सफल इसलिए होता है क्योंकि वह खुद को सफल होते हुए देखता है और विफल इसलिए होता है क्योंकि वो खुद को फेल होते हुए देखता है | सब कुछ आपकी सोच पर निर्भर है | स्कूल के दिनों में आपने गौर किया होगा कि टीचर जिस बच्चे के बारे में सफल होने की घोषणा करते थे और प्रोत्साहित करते थे ,वह जरुर टॉप करता था और जिनकी फेल होने की आशंका जताई जाती थी उनके नम्बर बहुत कम आते थे | तो Success के लिए सबसे जरुरी है Flexible सोच | इसलिए आइये जानते है Success के लिए कैसी सोच जरुरी है | 01 स्वीकृति की तलाश आपने जीवन में ऐसे कई लोगो को देखा होगा ,जो खुद अपनी इच्छा से किसी काम में रूचि नही लेते है | वे किसी ना किसी की स्वीकृति तलाशते है और उसी के बाद काम करना शुरू करते है | उन्हें लगता है कि अगर अपनी इच्छा से कोई काम किया जाएगा तो काम में गडबड हो जायेगी | इसलिए वो किसी बड़े या समझदार व्यक्ति की इजाजत या सलाह लेने के बाद ही काम करना शुरू करते है | कई बार इस चक्कर में काम कर...

चार्ल्स डार्विन की जीवनी Charles Darwin Biography in Hindi

 Charles Darwin Biography in Hindi चार्ल्स डार्विन की जीवनी Charles Darwin Biography in Hindi Charles Darwin चार्ल्स डार्विन ने क्रम विकास के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था | उनका जन्म 12 फरवरी 1809 को हुआ था | चिकित्सक परिवार में जन्मे चार्ल्स डार्विन ने चिकित्सा का व्यवसाय चुना | हारकर उनके पिता ने उन्हें धर्माचार्य की शिक्षा दिलानी चाही , पर वो भी पुरी नही हो पाई | बचपन से ही प्राकृतिक वस्तुओं में रूचि रखने वाले चार्ल्स Charles Darwin को जब प्रकृति विज्ञानी के रूप में बीगल अनुसन्धान जहाज में यात्रा करने का अवसर मिला ,तो उन्होंने अपने जीवन को नया मोड़ दिया | समुद्र से डरने वाले और आलीशान मकान में रहने वाले चार्ल्स ने पांच वर्ष समुद्री यात्रा में बिठाये और एक छोटे से केबिन के आधे भाग में गुजारा किया | जगह जगह पत्तिया , लकडिया  ,पत्थर ,कीड़े और अन्य जीव तथा हड्डिया एकत्रित की | उन दिनों फोटोग्राफी की व्यवस्था नही थी | अत: उन्हें सारे नमूनों पर लेबल लगाकर इंग्लैंड भेजना होता था | अपने काम के  सिलसिले में वह दस घंटे घुडसवारी करते थे और मीलो पैदल चला करते थे | जगह जगह खतरों का सामना करना , ल...

Name Change कर देगा Game change

मित्रो , बिजनेस में जिस “नाम” के दम पर आप “नाम” कमाने की कोशिश करते है अक्सर आपको उसे बदलने का फैसला लेना पड़ता है | Name Change का यह प्रोसेस बिजनेस को एक नई दिशा देने की ओर काम करता है | इस प्रोसेस में Entrepreneur की मुख्य कोशिश यह रहती है कि वो अपने बिजनेस के व्यक्तित्व की असली छवि लोगो के बीच पेश करे | Name Change कोई आज का Process नही है | सालो से टिकी हुयी कम्पनिया भी इस प्रक्रिया से गुजर चुकी है और अपने नाम से अलग नये नाम से अपनी पहचान मजबूत कर चुकी है | Sony , StarBux , Ebay जैसी कितनी ही कम्पनियों को आज भले ही नये नामो से जानते है लेकिन इन्होने अपने बिजनेस को नई दिशा देने के लिए पुराने नामो को छोडकर नई पहचान गाढ़ी है | जब भी आप नया नाम लाये तो उसमे कुछ ख़ास लाये ताकि ये Name Change कर देगा Game Change | आइये हम Name Change करने के कुछ Basic tips बताते है | 01 लाये कुछ नया बिजनेस का नया नाम खोजने के लिए dictionaries खंगालने की जरूरत नही है | आप कोई ऐसा नाम भी ला सकते है जो एक नही दो शब्दों का मिश्रण हो | हालांकि इन दोनों शब्दों के चयन के पीछे आपकी अपनी फिलो...