Skip to main content

अपने इलाके के हिसाब से बिज़नस कैसे करे Business Ideas According Area Wise

Business Ideas According Area Wise

मित्रो आजकल हर युवा Business करना चाहता है नौकरी की भागदौड़ से दूर हटना चाहता है | कई विशेष प्रकार के बिजनेस को चलाने के लिए बड़े शहरों ,हाई-फाई इन्फ्रास्ट्रक्चर और बड़े क्लाइंट बेस की जरूरत होती है लेकिन कुछ बिज़नस ऐसे भी है जिन्हें आप बड़े छोटे शहरों ,कस्बाई इलाको और यहा तक कि कई बार ग्रामीण इलाको से भी चला सकते है |
इस तरह के Business को चलाने के लिए आपको ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नही होती और आपका क्लाइंट बेस बिज़नस लोकेशन वाले इलाके में या इससे बाहर हो सकते है | तो यदि आप छोटे शहर ,कस्बे या ग्रामीण क्षेत्र में रहते है और अपने क्षेत्र में रहते हुए ही entrepreneurship में हाथ आजमना चाहते है तो यहा बताये गये बिज़नस का आकार तय कर सकते है | बाद में चाहे तो आप अपने Business को इच्छानुसार विस्तार भी दे सकते है

01 Organic Farming

Organic Farmingरसायनों के इस्तेमाल के बिना प्राकृतिक ढंग से उगाई गई सब्जियों और फलो की मांग काफी बढ़ रही है | स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे लोगो के अलावा बहुत से अन्य लोग भी Organic Product पसंद करते है | इन उत्पादों को आप अपने इलाके या आसपास के शहरों में जाकर बेच सकते है | इनकी खेती पर आपके इलाके में खर्च कम रहेगा तो इस तरह यह फायदा देगी |

02 Laundry Services

Laundry Serviceकपड़ो की धुलाई ,इस्तरी जैसी मेंटेनेंस के लिए कई लोग बाहर सुविधाए ढूंढते है | यह सर्विस शुरू करके आप उन्हें अच्छा विकल्प दे सकते है | आपके इलाके में स्कोप कम है तो आप आसपास के इलाको में क्लाइंट बेस तलाश सकते है | यह बिजनेस किसी ऐसे क्षेत्र से शुरू करना चाहिए , जंहा कपड़े धोने के लिए पानी और सुखाने के लिए जगह की पर्याप्त उपलब्धता हो |

03 Hospitality

Hospitality Indiaयदि आप किसी ऐसे इलाके में रहते है जहा आसपास कोई मशहूर पर्यटन स्थल तो आप Hospitality के क्षेत्र में भी हाथ आजमा सकते है | आपकी इस सर्विस में रेट बाकी होटलों की तुलना में कम रखे जा सकते है क्योंकि आपकी लागत भी उनकी तुलना में कम होगी | इस सर्विस के लिए प्रचार टूर ऑपरेटर्स ,गाइड्स आदि से सम्पर्क करे |

04 Tourist Guide

Tousrist Guide Indiaएतेहासिक महत्व के इलाके या किसी अन्य पर्यटन के आसपास के इलाको में रहने वाले लोगो के पास टूरिस्ट गाइड बनने का भी अवसर है | आप गाइड सर्विस शुरू करके यहा आने वाले लोगो को इस जगह , यहाँ की संस्कृति ,त्योहारों ,रिवाजो और महत्व से रूबरू करवा सकते है | इसके अलावा आप यहा यहा की विश्सिष्ट चीजो की सेल का काम भी साथ साथ शुरू कर सकते है |

05 Fitness Services

Fitness Servicesफिटनेस का क्रेज सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नही है | छोटे शहरों , कस्बो और यहा तक कि गाँवों के युवा भी बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस पर विशेष जोर देते है | ऐसे में अपने इलाके में जिम खोलकर आप अच्छी तरह फिटनेस का बिजनेस चला सकते है | इसके लिए आपको मशीने खरीदने के लिए कुछ निवेश करना होगा लेकिन इसकी रिकवरी जल्दी हो जाती है |

06 Skill Training

Skill Indiaकिसी भी स्किल विशेष में दक्षता रखने वाले लोग अपने क्षेत्र में ट्रेनिगं क्लासेज चला सकते है | ये स्किल टीचिंग ,डांस ,स्टिचिंग ,पेंटिंग ,सिंगिंग आदि कुछ भी हो सकते है | ये क्लासेज दिनभर चलाई जा सकती है | विशेष दक्षता रखने वाले प्रशिक्षको को अपनी मनमर्जी की फीस भी मिल जाती है | इस काम में भी आपको कोई ज्यादा पूंजी नही चाहिए |

07 Furniture Services

Funiture Servicesकई बड़े फर्नीचर हाउस पारम्परिक नक्काशी वाले फर्नीचर बनवाने के लिए स्थानीय कॉर्पोरेट से सम्पर्क करते है | आप भी ऐसा हुनर रखते है तो आप भी फर्नीचर के क्षेत्र में हाथ आजमा सकते है | जिन इलाको में लकड़ी सस्ती मिलती है वहा रहने वाले लोगो के लिए यह बिज़नस ख़ास उपयोगी हो सकता है | इसकी बिक्री के लिए आप आसपास के शहरों में नेटवर्क भी स्थापित करे | जरुरी नही है कि सारा फर्नीचर बनाकर ही रखे | आप आर्डर के आधार पर भी इसे बना सकते है |

08 Content Generation

Content Generationयदि आप अच्छी कहानिया ,लेख ,कविताये आदि लिखने का हुनर रखते है तो अखबारों ,पत्रिकाओ आदि के लिए Freelance Writing का काम भी शुरू कर सकते है | इसके अलावा आप विभिन्न कम्पनीज के लिए ट्रांसलेशन या कंटेंट जनरेशन का काम भी कर सकते है | इसके लिए आपको अपने कॉन्टेक्ट्स बनाने होंगे  इसके बाद आप घर बैठे यह काम करके दे सकते है |
तो मित्रो आप अपने क्षेत्र में किस बिज़नस को आजमाना चाहते है और अगर इन व्यवसायों Business के अलावा भी आपके दिमाग में ओर कोई व्यवसाय Business हो तो अपने विचार कमेन्ट में जरुर लिखे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...