आज से नया वर्ष 2017 का आगाज हो गया है | कई लोगो ने इस वर्ष अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने और इसमें नया रंग भरने का सपना देखा होगा | संकल्प लिए होंगे , जिससे उनका जीवन सार्थक बन सके | नये वर्ष का आगमन हमारे लिए एक अवसर होता है | नये बदलावों को दृढ़ संकल्पों के साथ जीवन में शामिल करते है | यह वर्ष हमारे लिए एक सुनहरा अवसर है | आइये इस वर्ष अपनी जीवनशैली में ऐसा बदलाव करे , जिससे एक सफल और सार्थक जिन्दगी बन सके | अभी शुरूवात कीजिये मनुष्य के लिए आलस्य बड़ी बाधा है इससे हर काम को टालने की आदत का जन्म होता है | लोग कठिन परिश्रम से बचने की कोशिश करते है | एक बार वह आदत पड़ने के बाद किसी के लिए भी इससे छुटकारा पाना आसान नही होता | नये वर्ष में इससे बचे , इसकी शुरुवात अभी करे | नये लोगो से मिलिए नये वर्ष में नये लोगो से मिले | बीजी लाइफ के बीच इसके लिए समय निकाले | नया दोस्त बनाये | यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है | कहा जाता है कि नये लोगो के मिलने से नये विचार आते है | दिमाग में नया आईडिया आता है यह आपके करियर के लिए भी लाभदायक है | एकाग्रता बढाए कहा जाता है जीवन में सफलता के लिए एकाग्रता का होना ब...