Skip to main content

60 Interesting Facts about Brazil in Hindi | ब्राजील से जुड़े 60 रोचक तथ्य

60 Interesting Facts about Brazil in Hindi | ब्राजील से जुड़े 60 रोचक तथ्य60 Interesting Facts about Brazil in hindi

  1. ब्राजील (Brazil) का आधिकारिक नाम República Federativa do Brasil है
  2. ब्राजील शब्द का अर्थ है “आदमी की तरह लाल” जो कि ब्राजीलवुड नामक पेड़ से लिया गया है
  3. पुर्तगालियो ने ने ब्राजील का आधिकारिक नाम Brazil Terra do Santa Cruz  (Land of the Holy Cross) रखा था लेकिन व्यापारियों द्वारा इसे साधारण भाषा में Terra do Brasil कहा जाने लगा |
  4. ब्राजील की सबसे ऊँची चोटी Pico da Neblina है जिसकी उंचाई 2994 मीटर है |
  5. ब्राजील (Brazil) विश्व में सबसे ज्यादा पुर्तगाली भाषा बोले जाने वाला देश है
  6. जनसंख्या के लिहाज से ब्राजील का विश्व में छठा स्थान है जिसकी जनसंख्या 201,009,622 है |
  7. Pedro Álvares Cabral जो भारत की यात्रा के लिए निकला था लेकिन वो 22 अप्रैल 1500 को ब्राजील तट पर पहुच गया और उसने ब्राजील को पुर्तगाली साम्राज्य के अधीन होने का दावा कर लिया |
  8. ब्राजील (Brazil) का एक देश के रूप में आधिकारिक जन्मदिन 7 सितम्बर 1822 को माना जाता है जब प्रिंस पेद्रो ने पुर्तगाल वापस लौटने के लिए मना कर दिया था
  9. पुर्तगाल से आजाद होने के बाद भी ब्राजील में राजतन्त्र चलता रहा जब तक कि 1889 में ब्राजील के स्वंतत्र होने की घोषणा नही की गयी |
  10. 30 अक्टूबर 2010 को चुनी जाने वाली ब्राजील की वर्तमान राष्ट्रपति  Dilma Rousseff ब्राजील की सत्ता सम्भालने वाली प्रथम महिला राष्ट्रपति है |
  11. ब्राजील में क्रैक कोकीन का विश्व में सबसे बड़ा बाजार है
  12. Rio de Janeiro शहर के मूल निवासियों को Cariocas कहते है
  13. 16वी सदी के अन्वेषक Francisco de Orellana पहले यूरोपीयन थे जिन्होंने 1541 में पेरू से लेकर ब्राजील तक सम्पूर्ण अमेजन की यात्रा की थी
  14. विश्व में भूभाग के लिहाज से ब्राजील का विश्व में पांचवा स्थान है जो 5.35 मिलियन वर्ग मील में फैला हुआ है
  15. ब्राजील (Brazil) का राष्ट्रीय व्यंजन feijoada नामक एक डिश है जो ब्लैक बीन की बनी होती है
  16. Rio de Janeiro कार्निवल का केंद्रबिंदु ब्राजील की विश्व मशहूर साम्बा स्कूल परेड है
  17. अमेजन नदी world’s largest River by volume जिसका आधे से ज्यादा हिस्सा ब्राजील में पड़ता है | यह 6400 किमी लम्बी है और बारिश के मौसम में तो ये 190 किमी तक चौड़ी हो जाती है
  18. ब्राजील विश्व में सबसे ज्यादा कैथोलिक जनसंख्या होने का दावा करता है जो उनकी कुल आबादी का 73.6% है
  19. ब्राजील (Brazil) का समुद्रतट 7491 किम है जो विश्व में 16वे स्थान का सबसे बड़ा समुद्रतट है
  20. ब्राजील पहला दक्षिणी अमेरिकन देश है जिसने 1980 के दशक में पहली बार औरतो को सेना में भर्ती करना स्वीकार किया था |
  21. हेनरी फोर्ड ने खुद 1927 में अमेजम में रबड़ की खेती की थी लेकिन फसलो में होने वाली बीमारियों से बचाव नही कर पाने के कारण वो असफल हो गये थे |
  22. ब्राजील (Brazil) का राष्ट्रीय पेय पदार्थ caipirinha है जो एक गन्ने से बनी शराब होटी है जिसे एक ग्लास में शक्कर और बर्फ के साथ पिया जाता है |
  23. ब्राजील के झंडे पर पर अंकित हरा रंग ब्राजील के जंगलो , पीला रंग खनिज भंडारों और नीला सर्किल और स्टार उस सुबह को अंकित करता है जब 15 नवम्बर 1889 को ब्राजील आजाद हुआ था |
  24. ब्राजील (Brazil) पहुचने वाला पहला आधिकारिक यात्री एक पुर्तगाली अन्वेषक André Gonçalves था जिसने 1 जनवरी 1502 को ब्राजील के Ria de Janeiro (Bay of January) पर कदम रखा था जिसका बाद में नाम बदलकर Rio de Janeiro कर दिया गया था |
  25. ब्राजील की वर्तमान में राजधानी ब्रासिलिया है जो ब्राजील के आजाद के होने के बाद उसकी तीसरी राजधानी है
  26. अमेजन के वर्षा वन विश्व में सबसे बड़े मीठे पानी के स्त्रोत है जो विश्व के पांचवे हिस्से जितना मीठा पानी रखते है और विश्व की एक तिहाई ऑक्सीजन उत्पन्न करते है |
  27. ब्राजील के गन्ने के खेतो में काम करने के लिए अटलांटिक महासागर पार कर अफ्रीका से लगभग 35 लाख ब्राजील में आये थे जो तीन दशको तक  (1500s to 1800s) तक गुलामो की तरह काम करते रहे |
  28. ब्राजील में पहली प्रिंटिंग प्रेस 1808 में रिओ डे जेनेरियो में स्थापित की गयी थी |
  29. ब्राजील में 1877-79 में भयंकर सुखा पड़ा था जो ब्राजील के इतिहास का सबसे भयंकर सुखा था जिसमे लगभग 5 लाख लोगो ने अपनी जान गंवाई थी |
  30. Ilha do Bananal नामक द्वीप विश्व में सबसे बड़ा मीठे पानी का द्वीप है जो 200 मील लम्बा और 35 मील चौडा है |
  31. ब्राजील (Brazil) का सबसे धनी और मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी Edson Arantes do Nascimento है जिसे दुनिया पेले के नाम से जानती है
  32. रिओ का मरकाना स्टेडियम ब्राजील का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमे एक साथ 1 लाख 80 हजार दर्शक फूटबाल मैच का आनन्द ले सकते है |
  33. ब्राजील की यात्रा करने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूसवेल्ट था जिसने जुलाई 1934 में ब्राजील की यात्रा की थी |
  34. ब्राजील (Brazil) अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जहा सबसे अधिक संख्या में हवाई अड्डे है
  35. ब्राजील के पब्लिक हेल्थ सिस्टम द्वारा सन 2008 से लिंग परिवर्तन सर्जेरी निशुल्क है
  36. 2015 के आंकड़ो के अनुसार GDP के आधार पर  ब्राजील की अर्थव्यवस्था का विश्व में सातवा स्थान है |
  37. Macaw नामक तोता ब्राजील का राष्ट्रीय पक्षी है
  38. ब्राजील पिछले 150 वर्षो से कॉफ़ी का सबसे बड़ा उत्पादक देश रहा है |
  39. एक अध्ययन के अनुसार ब्राजील के ग्रामीण इलाको में रहने वाले 35 प्रतिशत पुरुष पशुओ के साथ सेक्स करते है
  40. ब्राजील की राजधानी ब्रासिलिया आसमान से देखने पर हवाई जहाज की तरह नजर आती है
  41. ब्राजील ने एक बार eBay पर  aircraft carrier  बेचने का प्रयास किया था |
  42. एक समय रिओ डेजेनेरियो पुर्तगाल की राजधानी था जो यूरोप से बाहर एकमात्र यूरोपीयन राजधानी थी |
  43. जापान से बाहर रहने वाले समुदायों में सबसे ज्यादा ब्राजील में रहते है |
  44. ब्राजील में वोट देना अनिवार्य है
  45. ब्राजील के बोरोरो समुदाय की एक अनोखी विशेषता है कि इस समुदाय के सभी लोगो का ब्लड ग्रुप O है |
  46. ब्राजील के स्नेक आइलैंड पर इंसानों का प्रवेश निषेध है क्योंकि यहाँ हर वर्ग मीटर में पांच साप आपको मिल जायेंगे |
  47. ब्राजील (Brazil) के एक शहर का नाम है Nao-Me-Toque जिसका अर्थ है “मुझे मत छुओ”
  48. वनों की कटाई के मामले में इंडोनेशिया के बाद ब्राजील का दूसरा स्थान है
  49. हर 10 मिनट में ब्राजील में किसी ना किसी की हत्या होती है
  50. ब्राजील में Rio को Hio उच्चारण किया जाता है |
  51. एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल ब्राजील में 60 लाख पर्यटक घुमने आते है |
  52. विश्व में सबसे ज्यादा अरबपतियो के मामले में ब्राजील नवे स्थान पर आता है
  53. ब्राजील (Brazil) पहला दक्षिणी अमेरिकन देश है जिसने 2016 में पहली बार ओलम्पिक होस्ट किया |
  54. ब्राजील में 19 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट है |
  55. ब्राजील में किसी भी अन्य देश से सबसे ज्यादा बंदरो की प्रजातिया पायी जाती है
  56. ब्राजील के कैदियों को एक स्थिर साइकिल चलाने को दी जाती है ताकि पास के गाँव में बिजली मिल सके | इस काम को करने पर उनकी सजा में कुछ दिनों की कमी हो जाती है |
  57. ब्राजील (Brazil) में 180 भाषाए बोली जाती है
  58. ब्राजील एक अमेजन इलाके में अभी भी 70 ऐसी जनजातियाँ है जिनका बाहरी दुनिया से कोई सम्पर्क नही है |
  59. ब्राजील (Brazil) में 13 ऐसे शहर है जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है
  60. ब्राजील का Itaipu Dam विश्व में पनबिजली उत्पादन के मामले में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है जो 7.7 किमी लम्बा और 196 मीटर उंचा है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...