Skip to main content

12 ऐसी आदते , जिनसे बचकर आप चढ़ सकते है सफलता की सीढ़ी 12 Habits which are Barrier in Success

12 Habits which are Barrier in Success

12 Habits which are Barrier in Succesजीवन में Success का कोई फिक्स फार्मूला नही है | कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद अपनी रणनीति बदलनी पडती है | इन्सान सफल इसलिए होता है क्योंकि वह खुद को सफल होते हुए देखता है और विफल इसलिए होता है क्योंकि वो खुद को फेल होते हुए देखता है | सब कुछ आपकी सोच पर निर्भर है | स्कूल के दिनों में आपने गौर किया होगा कि टीचर जिस बच्चे के बारे में सफल होने की घोषणा करते थे और प्रोत्साहित करते थे ,वह जरुर टॉप करता था और जिनकी फेल होने की आशंका जताई जाती थी उनके नम्बर बहुत कम आते थे | तो Success के लिए सबसे जरुरी है Flexible सोच | इसलिए आइये जानते है Success के लिए कैसी सोच जरुरी है |

01 स्वीकृति की तलाश

आपने जीवन में ऐसे कई लोगो को देखा होगा ,जो खुद अपनी इच्छा से किसी काम में रूचि नही लेते है | वे किसी ना किसी की स्वीकृति तलाशते है और उसी के बाद काम करना शुरू करते है | उन्हें लगता है कि अगर अपनी इच्छा से कोई काम किया जाएगा तो काम में गडबड हो जायेगी | इसलिए वो किसी बड़े या समझदार व्यक्ति की इजाजत या सलाह लेने के बाद ही काम करना शुरू करते है | कई बार इस चक्कर में काम करने में देर हो जाती है और मनचाहा फल नही मिल पाता है | इस आदत को बदले |

02 टालमटोल की बीमारी

दुनिया में सबसे ज्यादा लोग टालमटोल की बीमारी से परेशान है | जो काम हमे आज करना चाहिए ,उसे हम कल करने के लिए छोड़ देते है और बाद में उसे पूरा करना भूल जाते है | ज्यादातर लोग इसी वजह से अपना लक्ष्य पूरा नही कर पाते है क्योंकि उन्हें मौजूदा परिस्थितियों को बदलने में कष्ट महसूस होता है | कुछ लोग आलस्य तो कुछ लोग छोटी मोटी परेशानियो के कारण बुरी परिस्थिथियो में ही जीवन जीते रहते है | ऐसे लोग बदलाव से घबराते है |

03 स्थिरता की कमी

अगर आप तेजी से सफल होना चाहते है तो आपको स्थिर दिमाग के साथ काम करना चाहिए | मन के चंचल होने पर काम पूरा नही हो पाता और ध्यान भटक जाता है | जब भी आप किसी काम को नये तरीके से पूरा करना चाहे तो आपको इसकी लिमिट भी पता होना चाहिए | आपको किसी भी विषय को लेकर ज्यादा उत्तेजित नही होना चाहिए | इसके बजाय आपको पुरी प्रक्रिया को समझना चाहिए और फिर कोई निर्णय लेना चाहिए | दिमाग की स्थिरता होने पर ही आप आगे बढ़ सकते है |

04 रिस्क लेने से डर

जो व्यक्ति जीवन में जितना ज्यादा चुनौतियों का सामना करता है वह उतनी ही तेजी से सफल होता है | चुनौतिया इन्सान की सोई हुयी शक्तिया जगा देती है इसलिए चुनौतिया ले | इन्सान जीवन में निश्चितता चाहता है क्योंकि वह बदलाव से डरता है | इन्सान भूल जाता है कि विकास के लिए डर को दूर करना जरुरी है | पुराने अनुभवो के आधार पर निर्णय लेना अच्छी बात है पर जीवन में रिस्क न लेने वाला व्यक्ति मरे हुए व्यक्ति के समान होता है | Risk लेना शुरू करे और Success प्राप्त करे |

05 निष्क्रियता से होता है नुकसान

कई लोग सिर्फ विचारों में ही जीते है और कुछ भी बड़ा काम नही कर पाते है | ऐसे लोग बड़ी प्लानिंग में माहिर होते है पर उन्हें साकार करने में तनिक भी मेहनत नही करते है | कई बार व्यक्ति यह भी सोचता है कि कुछ बड़ा करने के चक्कर में उससे गलती हो सकती है | इससे उसकी छवि खराब हो सकती है | इसलिए इन्सान कुछ भी नया करने से बचता है |हर व्यक्ति क्रिएटिव होता है | वह Success प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है | इसके लिए उसे अपने मन में बैठी झिझक को दूर करना चाहिए | झिझक दूर होने पर वह तेजी से Success की ओर बढ़ सकता है |

06 नुकसान से बचाव

ज्यादातर लोग चीजो को जस का तस रखना चाहते है | वे फायदा कमाने के बजाय नुकसान होने से रोकने की जुगत में लगे रहते है | कई बार हमे बेहतर चीज मिलने वाली होती है पर हम अपनी आदत के गुलाम बनकर पुराणी चीजो से ही चिपके रहते है |इसके बजाय हमे जीवन को खुलकर जीना चाहिए |

07 प्लानिंग का अभाव

कुछ लोग आखे बंद करके काम करने में लगे रहते है | वे प्लानिंग नही करते है कि काम कब खत्म होगा | वो खुद को ज्यादा समझदार समझते है | इसलिए भविष्य को मुट्ठी में करने की सोचते है | अगर कोई प्रोजेक्ट आपका कलीग दो घंटे में पूरा करता है तो आप सोचते है कि इसे तो मै एक घंटे में कर सकता था जबकि वास्तविकता ऐसी नही होती | जीवन में Planning को महत्व दे |

08 ज्यादा आशावादी

अगर हम सिर्फ यही मानकर बैठे रहेंगे कि दुनिया एक बेहतर जगह है यहा पर कोई समस्या नही है तो हम सम्भावित खतरों की समय रहते तैयारी नही कर पायेंगे | अगर हम दुनिया के हर रूप को सही तरह से स्वीकार नही करेंगे ,तो  परेशान होते ही रहेंगे | इसलिए ज्यादा आशावादी ना होकर बस कार्य में लगे रहना चाहिए |

09 सूचनाओं की भरमार

कुछ लोग सोचते है कि किसी भी काम या चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा जानकारिया जुटा लेने से सफलता की सम्भावना बढ़ जायेगी , जबकि हर बार ऐसा नही होता है | अगर जानकरिया आपके काम पर असर नही डाल रही है तो उन्हें इकट्ठा करने से आपको कोई फायदा नही होगा |

10 नकारात्मकता की बरसात

ज्यादातर लोग जीवन में घटित बुरी घटनाओं पर चिन्तन करते है और सकारात्मक घटनाओ में खुद का योगदान नही मानते है | ऐसे लोगो के मन में ये चीज घर कर जाती है कि बुराई अच्छाई से ज्यादा बलवान है और वे हमेशा बुराई से डरते है | आपको रास्ते में पड़ी हर रस्सी को सांप समझने की भूल से बचना होगा | पॉजिटिव बनिये ,अच्छे की कल्पना कीजिये | जब तक डर सामने आकर खड़ा ना हो जाए ,तक तक मन को मजबूत रखिये और कोशिश करते रहिये |

11 नजर का कमाल

हम आस पास वही देखते है जो हमारी सोच है |अगर हम डरे हुए है तो आस पास डर पैदा करने वाली चीजे ही नजर आयेंगी | कहा गया है कि नजर बदलोगे तो नजारा बदल जाएगा | हमे अपनी सोच के दायरे से बाहर निकलना होगा तभी हम Success की सीढ़ी चढ़ पायेंगे |

12 अति-आत्म विश्वास खतरनाक

हमारे पास कुछ ऐसे लोग भी होते है जो ज्यादा आत्मविश्वासी होते है उन्हें अपनी क्षमताओ पर बहुत ज्यादा विश्वास होता है | इस कारण वे दैनिक जीवन में बड़ी रिस्क उठाते है | इससे बार बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ता है | इन्सान को अपनी क्षमताओ का पुरी तरह से पता होना चाहिए | उसे किसी भी भुलावे में नही रहना चाहिए | कई बार साधारण व्यक्ति को सच्चाई का पता होता है पर एक्सपर्ट भूल कर जाते हाउ इसलिए उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है |
तो अपने जीवन की अगर इन 12 आदतों से आप निजात पा लेंगे तो आप अपने जीवन में आने वाली हर परेशानियों का डटकर सामना कर पायेंगे और सफलता की सीढ़ी पर चढने से आपको कोई नही रोक पायेगा |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...