Skip to main content

Name Change कर देगा Game change

Name Change game Changeमित्रो , बिजनेस में जिस “नाम” के दम पर आप “नाम” कमाने की कोशिश करते है अक्सर आपको उसे बदलने का फैसला लेना पड़ता है | Name Change का यह प्रोसेस बिजनेस को एक नई दिशा देने की ओर काम करता है | इस प्रोसेस में Entrepreneur की मुख्य कोशिश यह रहती है कि वो अपने बिजनेस के व्यक्तित्व की असली छवि लोगो के बीच पेश करे | Name Change कोई आज का Process नही है |
सालो से टिकी हुयी कम्पनिया भी इस प्रक्रिया से गुजर चुकी है और अपने नाम से अलग नये नाम से अपनी पहचान मजबूत कर चुकी है | Sony , StarBux , Ebay जैसी कितनी ही कम्पनियों को आज भले ही नये नामो से जानते है लेकिन इन्होने अपने बिजनेस को नई दिशा देने के लिए पुराने नामो को छोडकर नई पहचान गाढ़ी है | जब भी आप नया नाम लाये तो उसमे कुछ ख़ास लाये ताकि ये Name Change कर देगा Game Change | आइये हम Name Change करने के कुछ Basic tips बताते है |

01 लाये कुछ नया

बिजनेस का नया नाम खोजने के लिए dictionaries खंगालने की जरूरत नही है | आप कोई ऐसा नाम भी ला सकते है जो एक नही दो शब्दों का मिश्रण हो | हालांकि इन दोनों शब्दों के चयन के पीछे आपकी अपनी फिलोसोपी हो सकती है | आप चाहे तो Spelling वाले नाम कस्टमर्स को ख़ास तौर पर अपील करते है | अपने बिजनेस के बोझिल नाम से छुटकारा पाने के लिए आप इस दिशा में सोच सकते है |

02 बिजनेस की जुबाँ

बिजनेस का पुराना नाम भले ही आपने founder या उसके परिवार के किसी बच्चे के नाम पर रख दिया हो , लेकिन नया नाम ऐसा होना चाहिए , जो आपके बिजनेस की जुबाँ में बात करता हो और आपके बिजनेस की कहानी कहता हो | इस नाम से ऐसा संदेश जाना चाहिये कि आप क्या काम करते है ? यदि नाम पुरी तरह ऐसा नहीं मिल पा रहा तो साथ में Tagline जोड़ी जा सकती है | बिजनेस के नाम से उसका स्वरूप पता लगेगा तो आपको हर किसी को बिजनेस के बारे में ज्यादा विस्तार से बताना नही पड़ेगा |

03 मूल्य है वही

बिजनेस Name Change के साथ एक जो बड़ा खतरा जुड़ा होता है वह है पुराने कस्टमर्स के बीच गलत संदेश चले जाने का | जब भी बिजनेस का नाम बदले ,इसका पूरा प्रचार करे | प्रचार के अभाव में लोग नये स्वरूप को नही पहचान पायेंगे | प्रचार में नये फीचर्स का उल्लेख करे , लेकिन यह दिखाना ना भूले कि सिर्फ नाम ही बदला है , मूल्य वही है | सही ढंग से  नये नाम का प्रचार करने पर नये कस्टमर्स तो आकर्षित होंगे ही , पुराने भी आपके साथ बने रहेंगे  इसलिए प्रचार वाले पहलू को नजरअंदाज ना करे |

04 एक नई अप्र्रोच

जमे जमाए बिजनेस के नाम रातो -रात नही बदले जाते | इसके पीछे पर्याप्त वजहे होती है | आप नये नाम के साथ नई अप्र्रोच कम्यूनिकेट करे | नई अप्र्रोअच के नये टारगेट ऑडियंस को आकर्षित करना शामिल हो सकता है | इस नई अप्र्रोअच की झलक नाम में मिलनी चाहिए | एड , Tagline , Logo सभी में नयापन दिखना चाहिए |

Name Change Time

ऐसा नही है कि Name Change का प्रोसेस बहुत आसान है आप मन चाहे कम्पनी का नाम बदल सकते है  किसी नाम के साथ अपनी पहचान को जोड़ने में कम्पनी को वर्षो लग जाते है , ऐसे में Name Change को हल्के में ना ले | कुछ विशेष प्रिस्थिथिया आने पर Name change पर गम्भीरता से विचार किया जाता है |

  • कस्टमर बेस बदलने पर अक्सर Name Change का आप्शन अपनाया जाता है | इसे इस तरह समझे यदि आपकी कम्पनी पहले सिर्फ छोटे बच्चो के प्रोडक्ट्स बनाती थी और यह किशोरों के प्रोडक्ट्स भी ला रही है तो उसे कोई ऐसा नाम लाना होगा , जो इन दोनों समूहों के लोगो को अपील कर सके |
  • हो सकता है कि बिजनेस शुरू करते समय आपने इसके नाम पर ज्यादा विचार ना किया हो . लेकिन अब यह आपके अच्छे खासे बिजनेस की छवि के साथ मेल नही खाता | इस स्तिथि में नाम बदल सकते है |
  • किसी बड़े विवाद में फसने पर आप जनसम्पर्क कर जरिये अपनी छवि को सुधार सकते है |

Name Change Players

दुनिया की कई जाने मानी कंपनिया ऐसी है जिनके मौजूदा नाम को देखकर आपको शायद कभी यह खयाल भी नही आया होगा कि उनके पुराने नाम कुछ ओर ही थे | आइये यहा जानते है ऐसी ही कुछ कम्पनियों के बारे में

  • LG – होम appliance , इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक जाना माना नाम LG भी कम्पनी का कोई पहला नाम नही है | इसका नाम Lucky Goldstar था जिसे शोर्ट किया गया है |
  • IBM- आज जिस कम्पनी क हम IBM के नामस इ जानते है शुरुवात में इसका नाम Computing Tabulating Recording Operation था | इसके बाद इसका नाम IBM किया गया |
  • Google – एक समय था जब मशहूर सर्च इंजन गूगल का नाम Google नही था | तब इसे ब्लैक रब कहा जाता था | वर्ष 1998 में यह नाम बदलकर Google कर दिया गया |
  • BlackBerry – ब्लैकबेरी की शुरुवात में इस नाम के साथ नही खड़ा था | 1984 में स्थापित Research in Motion का नाम बदलकर 2013 में BlackBerry कर दिया गया था |

तो मित्रो आप समझ गये होंगे कि किस तरह Name change करके कई कंपनियों ने उंचाइयो को छुवा है इसलिए अगर आप भी कोई कम्पनी चला रहे है तो उसक नाम अपने काम के अनुरूप बदलकर आप भी Game change की इस दौड़ में शामिल हो सकते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...