Skip to main content

भारतीय वायुसेना में अपना करियर कैसे बनाये Career in Indian Air Force

Career in Indian Air Force

Career in Indian Air ForceIndian Air Force भारतीय वायुसेना की Flying , Technical या Ground Duty Branch में से किसी भी एक Branch से जुडकर शानदार Career बनाने के इच्छुक युवा कर सकते है Airforce Common Admission Test (AFCTC) के लिए आवेदन | Indian Air Force प्रवेश से जुडी पुरी प्रक्रिया को उतीर्ण करने के बाद आपको संबधित ब्रांच का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद तैनाती दी जायेगी | प्रवेश प्रक्रिया के तहत  लिखित परीक्षा के अलावा intelligence Test , Group Test , Interview और Medical होगा | इन्हें उतीर्ण करने के बाद ही आवेदक का चयन तय माना जाएगा | आवेदक 30 जून तक कर सकते है |

क्या है कोर्सेज Indian Air Force Courses

AFCTC के जरिये जिन कोर्सेज में प्रवेश दिया जाना है वे इस प्रकार है
Flying Branch – इस ब्रांके में पुरुष एवं महिला दोनों शार्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकते है
Technical Branch – इसमें परमानेंट कमीशन पुरुषो के लिए व शार्ट सर्विस कमीशन पुरुषो एवं महिलाओं दोनों के लिए |
Ground Duty Branch – इस ब्रांच में परमानेंट कमीशन पुरुषो के लिए है | शोर्ट सर्विस कमीशन पुरुषो एवं महिलाओं दोनों के लिए है फॉर्म भरते हुए आपको ब्रांच मेंशन करनी होगी |

कमीशन का मतलब

Indian Air Force के इन कोर्सेज Short Service कमीशन और परमानेंट कमीशन का प्रावधान है इनका अर्थ है –
Permanent Commission – इस कमीशन के तहत सेवा शुरू करने वाला व्यक्ति सेवानिवृत तक कार्यरत रहता है |
Short Service Commission – इस कमीशन के तहत सेवा 14 साल की रहती है | Technical और Ground Duty में यह अवधि शुरुवात में 10 साल रहती है हालांकि इस अवधि को बाद में बढाया जा सकता है |

क्या है योग्यता

Indian Air Force में जिन कोर्सेज के लिए आवेदन मंगाए गये है वे अलग अलग Branch के है | इनके लिए अनिवार्य योग्यताये भी अलग अलग है | वे इस प्रकार है

Flying Branch

  • आवेदक का जन्म 2 जुलाई 1991 से 1 जुलाई 1997 तक हुआ हो |
  • आवेदक ने कम से कम 60% के साथ ग्रेजुएशन की हो |
  • 12वी में Physics और Maths की पढाई की हो |

Technical Branch

  • उम्र सीमा समान
  • 12वी में Physics और Maths में 60% अंक लिए हो |
  • Engineering में चार साल की ग्रेजुएशन या Integrated Post ग्रेजुएशन की हो |
  • Technical Branch में Aeronautical Engineer (Electronics और Mechanical) के लिए अवसर है | अलग अलग योग्यताये Website पर देख ले |

Ground Duty Branch

  • आवेदक का जन्म 2 जुलाई 1991 से 1 जुलाई 1997 तक हुआ हो |
  • आवेदक ने ग्रेजुएशन/B.com/MBA/MA/MCA/CS/IT/Journalism कोई कोर्स किया हो |

कैसा होगा चयन

Indian Air Force में इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए एक पुरी प्रक्रिया है | इसके तहत सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा AFCTC देनी होगी | Technical Branch वालो को Engineering Knowledge Test देना होगा | EKT का आयोजन AFCTC के लिए ठीक बाद ही किया जाएगा | इन परीक्षाओ को उत्तीर्ण करने के बाद आपको Airforce Selection Board के समक्ष पेश होना होगा |यहा दो चरणीय परीक्षा होगी | पहले चरण के तहत आपका intelligence Test लिया जाएगा | दुसरे चरण के तहत Psychological Test , Group Test और Interview आयोजित किये जाएंगे |  Flying Branch के लिए अलग से संबधित परीक्षण है | इन सबके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा ,तभी चयन पूरा होगा |

आवेदन प्रक्रिया

Online रजिस्ट्रेशन

आवेदन के लिए Careerairforce.nic.in पर जाए | Candidate Login पर क्लिक करे | रजिस्ट्रेशन नम्बर नोट कर ले | यहा अपनी डिटेल्स भरे | इसके बाद आपको Passport Size , photo sign और अंगूठे का निशान अपलोड करना है | आवेदन से पहले फॉर्म भरने की instruction जुरूर पढ़ ले |

Branches की Training

Indian Airforce के इन कोर्सेज के लिए चयनित आवेदकों को उनकी नियुक्ति से पहले पूरा प्रशिक्ष्ण दिया जाएगा | यह प्रशिक्ष्ण जुलाई 2017 के पहले सप्ताह से शुरू किया जाएगा | Flying और Training Branch के लोगो के लिए ट्रेनिंग की अवधि 74 सप्ताह निर्धारित की गयी है ,जबकि ग्राउंड ड्यूटी की ट्रेनिंग 52 सप्ताह है
तो भारतीय वायुसेना में रूचि रखने वाले छात्र देर ना करे क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2016 निर्धारित की गयी है और प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त 2016 को आयोजित की जायेगी |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...