Harry Houdini Biography in Hindi

मित्रो अगर हम विश्व में अब तक के 10 महान जादूगरों की बाद करे तो उनमे हैरी होडिनी Harry Houdini का नाम अवश्य आएगा | 20वी सदी की शुरवात में अपनी जादूगरी के दम पर लोगो को दिल जीत लेने वाले हैरी होडिनी का जन्म 24 मार्च 1874 को बुडापेस्ट हंगरी में हुआ था | उनका असली नाम एरिक विस था | विस 1878 में अपने चार भाइयो और माता पिता के साथ अमेरिका आ गये | विस को बचपन से ही जादू करना पसंद था और मौका मिलने पर हमेशा दुसरो के सामने जादू का प्रदर्शन करते थे |
जब एरिक विस का परिवार न्युयोर्क आया था तब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था क्योंकि उनके पिता की इतनी तनख्वाह नही था कि वो अपने सात बच्चो का सही तरह से पालन पोषण कर सके |इसी वजह से एरिक ने बचपन में ही डिलीवरी बॉय का काम करना शुरू कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उनकी आर्थिक तंगी नही जा रही थी | दिसम्बर 1887 में तो परिवार के लिए बेघर होने की नौबत आ गयी थी | इसी वजह से हैरी ने पहुचाये जाने वाले पैकेटो में एक चिट लिखकर चिपका दी , जिस पर लिखा था
“Christmas is coming , Please Drop a Quarter in Messenger Boy Hat ”
उस दिन तो ढेर से टिप मिले | उन्होंने इतने पैसे जमा कर लिए कि परिवार किराया अदा कर सके | इसके कई वर्षो तक एरिक अलग अलग तरह के काम करते रहे | उन्होंने एक तेज धावक के रूप में कई मैडल और ट्रोपिया जीती | वो जादू से सम्बन्धित कोई भी पुस्तक मिलने पर अवश्य पढ़ते और अभ्यास करते | उन्होंने कई नाटको में भी काम किया | सम्भवत एक महान जादूगर अपने आने वाले कल की तैयारी में था |
इसी दौरान उन्होंने 19वी सदी के फ़्रांसिसी जादूगर की एक पुस्तक “मेमोयर्स ऑफ़ रोबर्ट हार्डिन ” पायी | यही जादूगर उनका नायक और रोल मॉडल बना | उन्होंने उसी के नाम पर अपने नाम के साथ होडिनी जोड़ दिया | तब से सभी उन्हें हैरी होडिनी Harry Houdini कहकर पुकारने लगे | वो जादुई करतबों का अभ्यास करने के लिए ताले खोलने लगे | समय पाते ही वो लुहार की दूकान पर कई तालो के साथ अभ्यास करते |
1891 में Harry Houdini ने अपने भाइयो के साथ मिलकर जादू की टीम बनाई | वो अधिक सफल तो नही रहे पर कई अनुभव अवश्य हुए | हैरी ने बैस नामक युवती से विवाह किया |भाइयो का दल टूटने के बाद बैस पति के साथ काम करने लग गयी | धीरे धीरे लोग उनके जादू को सराहने लगे | 1900 में वो अपने काम को फ़ैलाने के लिए इंग्लैंड गये | Harry Houdini होडिनी ने एक शो में कहा कि वह स्वयं को किसी भी तरह की बंद हथकड़ी से छुड़ा सकते है | ब्रिटिश पुलिस ने चुनौती ली और Harry Houdini होडिनी कुछ ही मिनटों में हथकड़ीयो से बाहर थे |
अपनी जादूगरी से Harry Houdini होडिनी के पास दौलत और शोहरत की कमी नही रही | Harry Houdini होडिनी के इन जादुई करतबों की वजह से शो का तांता बंध गया | उन्हें रस्सी एवं जंजीरों से बांधकर लोहे की सन्दुको में बंद कर दिया जाता पर वो स्वयं को छुड़ा कर बाहर आ जाते थे | 600 पौंड का लोहे का ट्रंक उनकी सबसे बड़ी चुनौती था | उन्हें जंजीरों से बांधकर सन्दुक में बंद करके ,न्युयोर्क की ईस्ट नदी में फेंक दिया गया | वो डूबने से पहले सन्दुक से बाहर निकल आये |
इसी तरह साल दर साल बीतते गये और Harry Houdini नई नई ट्रिक्स के साथ सामने आते रहे | “Chinese torcher Water Cell ” कारनामा हैरतंगेज था | उन्हें पाने से भरे कांच के सैल में उल्टा लटका कर जंजीरों से बाँध दिया गया | वो कुछ ही मिनटों में बाहर आ गये थे | इसके अलावा Harry Houdini होडिनी ने हाथी को गायब करने , जिन्दा जल जाने और जंजीरों से बाहर निकलने के अनेको कारनामे अपने जीवन में किये | 31 अक्टूबर 1926 को ये महान जादूगर इस दुनिया से चल बसा | Harry Houdini होडिनी ने अपने जीवन में फिल्मो के जरिये भी अपनी जादूगरी को पेश किया था जिसको आप आज भी देख सकते है |
Comments
Post a Comment