Skip to main content

Fathers Day Special - कैसे रखे अपने पिता को सदैव खुश

Fathers Day Special 

Fathers Day Specialमित्रो जैसा कि आप जानते है कि  पिता वट वृक्ष की तरह होते है | इनके साए में जब कोई सन्तान फलती फूलती है तो उसकी जड़े जमीन में मजबूती से जुड़ जाती है | जमीन से जुडाव का ही नतीजा होता है कि सन्तान ताउम्र पिता के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती है | सन्तान पिता की सेवा करती है और बदले में उसकी सिर्फ इतनी सी ख्वाहिश होती है कि उसके कर्मो से पिता का सिर फक्र से ऊँचा रहे |  जिस पिता के पास ऐसी सन्तान होती है वो बहुत खुशनसीब होता है | आपको पिताजी का खयाल है तो उन्हें जताए , मन में ना रखे | Fathers Day एक पर्व है पिता के ओर करीब आने का |
जब आप छोटे थे तो पिताजी की उंगली थामे चलना सीखते थे | पिताजे आपको हर जगह साथ ले जाते थे | पिताजी की गोदी और कन्धो के सहारे आपका बचपन गुजरा है | पिताजी ने आज तक आपकी किसी ख्वाहिश का दम नही टूटने दिया है | आपकी खुशियों के लिए पिताजी ने अपने कई सपनों का बलिदान किया | जब भी आप उदास हुए ,पिताजी ने पास बैठकर प्यार से कारण पूछा | आप जो कुछ भी आज है वो अपने पिताजी के कारण ही तो है |
पापा से अपने कई जिद की है और उन्होंने आपकी हर जिद पुरी की है | चाहे पॉकेट मनी की बात हो या कही बाहर घुमने जाने की जिद , पापा हां नही करते तो आपके कई सपने पुरे नही होते | आज समय है अपने पिताजी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लाने का | आज मौका है उनके अधूरे ख्वाब पुरे करने का | अगर आप अपने पिताजी के लिए कुछ करने का जज्बा रखते है तो उन्हें खुश करने के कई रास्ते आपको मिल सकते है | पता कीजिये अपने पिताजी को खुश करने के ख़ास तरीको के बारे में

01 साथ समय गुजारे

Spend time With Fatherपैसे कमाने के चक्कर में आज हर सन्तान अपने पिता से दूर होती जा रही है | पिता अकेले रह गये है | सुबह-शाम को एक दौरे की तरह सन्तान घर से निकलती है और घुसती है | पिता एक कुर्सी पर बैठे बैठे अपनी सन्तान को देखते है , बहुत कुछ कहना चाहते है पर कह नही पाते है क्योंकि सन्तान के पास तप समय ही नही है | इस Fathers Day पर अगर आप अपने पिताजी को खुश करना चाहते है तो सबसे बड़ा तोहफा यही है कि आप उनके साथ समय गुजारे | उनकी बातो को ध्यान से सुने | ज्यादातर बुजुर्गो को यही शिकायत रहती है कि कोई भी उनकी बाते नही सुनता है | आपको उनकी इस शिकायत को दूर करना होगा | जिस दिन आप पिताजे को नजरंदाज करे , समझ ले कि वो  पिता और सन्तान के रिश्ते का आखिरी दिन है |

02 नई चीजे सीखने के लिए प्रेरित करे

Teach Father New Technologyआप इस जीवन में जो कुछ भी है उसमे पिताजी का बड़ा योगदान है | पिता ने आपको कई चीजे सिखाई है | पिताजी जिन्दगी के सबक नही सिखाते तो आप तय ही नही कर पाते कि क्या सही है और क्या गलत | आपको भी पिताजी को कुछ ना कुछ सीखने में मदद करनी चाहिए | पिताजी को बुजुर्ग ना होने डे | उन्हें हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करे | आपके पास स्टाइलिश स्मार्टफोन है तो पिताजे को भी साधारण फोन के बजाय स्मार्टफोन दिलाये | इसके फीचर्स से अवगत करवाए | घर में कंप्यूटर है तो उसे चलाना सिखाये | इन्टरनेट का इस्तेमाल और उसके फायदे बताये | बढती उम्र का मतलब यह नही है कि पिताजी सीखना बंद कर दे | यह आपकी जिम्मेदारी है कि पिताजी को हमेशा कुछ ना कुछ सिखाते रहे |

03 ख़ास मौको पर तोहफा देना ना भूले

gift to Fatherबचपन में जब पिताजी आपके लिए कोई खिलौना लेकर आते थे तो आप खुशी से भर जाते थे | आपने सारी उम्र पिताजी से तोहफे लिए है तो आप क्या पिताजी को कोई तोहफा नही दे सकते है | Fathers Day पर अपने पिताजे को तोहफा जरुर दे | ऐसा नही है कि तोहफे सिर्फ युवाओं के लिए होते है | तोहफा तो हर इन्सान को पसंद होता है | आपको हर ख़ास मौके पर अपने पिताजी को खुबसुरत तोहफा जरुर देना चाहिए | तोहफा ऐसा हो ,जिससे आपके पिताजी की जरूरते पुरी हो | पिताजी को जाने ,समझे और उनकी इच्छाओ को पूरा करने की कोशिश करे | जब आप घर के अन्य सदस्यों की इच्छाए खुशी खुशी पुरी करते है क्यों ना अपने पिताजी की इच्छाओं को भी पुरी तवज्जो दे | आपको उनके लिए अच्छी पत्र पत्रिकाए मंगवानी चाहिए | उनके ना बताने पर अपनी इच्छा से लाये |

04 उनकी सेहत का ध्यान रखे |

old father and sonबचपन से जब आपकी तबीयत खराब हो जाती थी , तो पिताजी ना दिन देखते थे और ना रात | सीधे आपको डॉक्टर के पास ले जाते थे | दवाओं पर चाहे जितना खर्च हो ,पिताजी को आपकी सेहत की पुरी परवाह रहती है | उनकी कई रातो की नींद आपकी सेहत पर कुर्बान हुयी है | अब पिताजी बुजुर्ग हो गये है तो आपको भी अपना फर्ज पूरा करना चाहिए | ऐसा ना हो कि सिर्फ बीमार पड़ने पर ही डॉक्टर के पास जाए | आपको नियमित रूप से अपने पिताजी का चेकउप करवाना चाहिए | सुबह सुबह आपका साथ पाकर यकीनन वह बहुत खुश होंगे ,जिसका असर उनकी सेहत पर सकारात्मक पड़ेगा | आपको पिताजी की उम्र के हिसाब से खान पान का पूरा खयाल रखना चाहिए | जरूरत की सभी चीजे उन्हें लाकर डे | चीजे कब खत्म हो रही है इसका भी ध्यान रखे | उन्हें व्यायाम और पौष्टिक भोजन के लिए प्रेरित करना चाहिए |पिताजी स्वस्थ रहेंगे ,मुस्कुराते रहेंगे तो परिवार में सकारात्मक उर्जा बरकरार रहेगी |

05 पूरा सम्मान करे

Respect Fatherआप एक अच्छी नौकरी करते है तो पिताजी आपके साथ रहते है | इसका अर्थ यह नही है कि आप उनकी हर बात को अनदेखा करे | इससे पिताजी अंदर ही अंदर काफी दुखी होंगे | भले ही आप अपनी कम्पनी में कितने ही बड़े अधिकारी क्यों ना हो , याद रखिये वो आपके पिता है | आप जीवन में जो कुछ भी बन गये हो , पर पिता तो “पिता” ही रहेंगे | उनके सम्मान में कभे कमी ना आने दे | इस फादर्स डे पर मन ही मन प्रण ले कि आप कभी भी अपने पिताजी का अपमान नही करेंगे | कभी उनसे ऊँची आवाज में बात नही करेंगे | उनकी बात नही काटेंगे | अगर आप अपने पिता का सम्मान नही करेंगे तो घर का कोई भी सदस्य आपका भी सम्मान नही करेगा | अगर आपको उनकी कोई बात समझ नही आती है तो बहुत विनम्रता से अपनी बात कह सकते है और उनकी बात सुन सकते है |
तो मित्रो इस Fathers Day पर आप अपने पिता को इन सबमे से कौनसा तोहफा पेश करना चाहेंगे | वैसे भारत में Fathers Day की इतनी अहमियत नही है लेकिन फिर भी पिता को बताये बिना आप अपने पिता से कुछ समय बैठकर उनके दौर की बाते कर सकते है जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और अगर आप अपने पिता से दूर है तो फ़ोन पर थोड़े लम्बी और यादगार बाते कर अपने पिता को खुशी दे सकते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...