Skip to main content

सोनी टीवी पर प्रसारित पुराने और नये सीरियल से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Sony Entertainment Television Serials Facts in Hindi

सोनी टीवी (Sony Entertainment Television) भारत के पांच प्रमुख हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल्स में से है जो पिछले 21 सालो से आपका मनोरंजन कर रहा है | हाल ही में सोनी (Sony Entertainment Television) ने अपनी 21वी सालगिरह पर अपना Logo भी बदला है | सोनी टीवी ने पिछले एक वर्ष में फिर से TRP में उछाल प्राप्त की है जिसका मुख्य कारण कपिल शर्मा शो , पेशवा बाजीराव ,सुपर डांसर जैसे शो है जिन्होंने दर्शको को बांधे रखा है | आइये आज हम आपको सोनी टीवी (Sony Entertainment Television) के उन नये पुराने सीरियल से जुड़े रोचक तथ्य बतायेंगे जो शायद आप भूल गये होंगे |

  1. सोनी टीवी (Sony Entertainment Television) की शुरुवात 8 अक्टूबर 1995 को हुयी थी | उस वक्त सरकारी चैनल के रूप में दूरदर्शन और प्राइवेट चैनल में स्टार प्लस और जी टीवी ही मौजूद थे जिन्होंने भीप्राइवेट एंटरटेनमेंट चैनल के रूप में कदम रखा था |Sony Entertainment Television Serials Facts in Hindi | सोनी टीवी पर प्रसारित पुराने और नये सीरियल से जुड़े 30 रोचक तथ्य

  2. सोनी टीवी (Sony Entertainment Television) पर प्रसारित होने वाला हॉरर सीरियल आहट (Aahat) उस दौर में जी हॉरर शो के बाद सबसे डरावना शो था जिसकी वजह से सोनी टीवी की ओर दर्शक खींचे थे | 1995 से शुरू हुए इस हॉरर शो ने अब तक 6 सीजन में 550 एपिसोड पुरे किये जो अब तक कोई भी हिंदी हॉरर शो नही कर पाया |

  3. 90 के दशक में आये शो दिल विल प्यार वार (Dil Vil Pyar Var) को कौन भूल सकता है जिसमे अली असगर और स्वप्निल जोशी ने कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शको को गुद्गुदाने को मजबूर कर दिया था |

  4. बूगी वूगी (Boogie Woogie) भारत का पहला डांस रियलिटी शो था जिसे जावेद जाफरी , नावेद जाफरी और रवि बहल ने जज किया था | इसके अब तक 7 सीजन आ चुके है और इस शो से कई डांसर्स ने नया मुकाम पाया है |

  5. मूवर्स एंड शेकर्स (Movers and Shakers) सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला पहला टॉक शो था जिसमे शेखर सुमन बॉलीवुड की महान हस्तियों को अपने शो पर बुलाकर उनसे अनोखे सवाल पूछते थे | इस शो से उनकी नॉन स्टॉप बोलने की कला का दुनिया को पता चला और वो काफ़ी मशहूर हो गये |

  6. फॅमिली न. 1 (Family No 1) एक अनोखा कॉमेडी सीरियल था जिसमे दो सिंगल पैरेंट किराए  के लिए एक ही घर में रहने को मजबूर होते है और एक घर को रस्सी बांधकर दो भाग कर देते है लेकिन फिर भी इन दो परिवारों की नोक झोंक दर्शको को हंसने पर मजबूर कर देती है |

  7. “ये शादी नही हो सकती ” के टाइटल सॉंग तो उतना मशहूर हुआ जितना तो सीरियल नही हुआ था सर्दी के मौसमे में आये पसीना ,गर्मी के मौसम में सर्दी लगे ,दुनिया इधर की उधर हो जाए चाहे फूल के पेड़ पर गोभी लगे लेकिन ये शादी नही हो सकती “

  8. एक महल हो सपनों (Ek Mahal Ho Sapno Ka) का इंडियन टीवी का पहला फिक्शन टीवी सीरियल था जिसने 1000 एपिसोड पुरे किये थे | ये सीरियल 1999-2002 के बीच प्रसारित हुआ था जिसमे संयुक्त परिवार में आने वाली मुसीबतों को दर्शाया है |

  9. जिस तरह दूरदर्शन पर चित्रहार और रंगोली आया करता था उसी प्रकार सोनी ने भी चार्टबस्टर (Chartbusters) नाम से एक शो चालु किया था जिसमे नये नये गाने दिखाए जाते थे |

  10. चमत्कार एक ऐसा सीरियल था जिसमे उस दौर के अभिनेता फारूक शेख ने टीवी के जरिये लोगो को गुदगुदाया था | इसमें फारूख में एक अनोखी शक्ति होतती है जो दूर  की आवाज को भी सुन लेते है और बाद के एपिसोड में उनका चमत्कार आदमी की सोच पढने पर चला जाता है |

  11. जस्ट मोहब्बत (just Mohabbat) तो एक ऐसा शो था जिसमे आप अपने बचपन को देख सकते है कि किस प्रकार स्कूल में जय और उसके दोस्त मस्ती करते है और स्कूल लाइफ का मजा लेते है |

  12. रंगीला रे (Rangeela Re) और खोया खोया चाँद (Khoya Khoya Chand) दो ऐसे सीरियल थे जो पुराने गीतों को दिखाते थे लेकिन ये हमको कम पसंद आते है जबकि हमारे माता पिता को ज्यादा पसंद आते थे |

  13. जिस तरह जी टीवी पर संजीव कपूर प्रसिद्ध हुए थे उसी प्रकार सोनी ने भी तरला दलाल के साथ मिलकर कूक इट विथ तरला दलाल शुरू किया था जिसमे में सुधांशु पांडे के साथ मिल्क्र नई नई रेसिपी बताती थी |

  14. हम सब एक है (Hum Sab Ek Hein) एक ऐसे संयुक्त परिवार की कहानी थी जिसमे भारत के अलग अलग प्रदेशो से परिवार के सदस्य आते है | इसमें उस दौर के मशहूर कॉमेडियन राकेश बेदी , जतिन कन्किया और दिलीप जोशी थे जिसके कारण ये शो काफी पोपुलर हुआ था |

  15. सोनी ने 90 के दशक के कुछ विदेशी सीरियल को भी हिंदी में डब कर प्रसिद्दी पायी थी जिसमे The Three Stooges , I Dream Of Jeannie , Dennis The Menace जैसे कई लोकप्रिय सीरियल थे |

  16. CID ना केवल सोनी बल्कि किसी भी हिंदी चैनल पर सबसे लम्बा चलने वाला सीरियल है जिसने अब तक 1400 एपिसोड पुरे कर लिए है और ये लगातार 1998 से लेकर अब तक चल रहा है और इसकी कास्ट में भी ज्यादा परिवर्तन नही हुआ है |

  17. झलक दिखलाजा की शुरुवात सोनी से ही 2006 में हुयी थी और 2011 तक छ: सीजन पुरे करने के बाद इसको कलर्स पर प्रसारित किया जाने लगा | झलक दिखलाजा की पहली विनर मोना सिंह थी |

  18. अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुवात तो स्टार प्लस से हुयी थी लेकिन 2010 में इसके चौथे सीजन से इसे सोनी पर प्रसारित किया जा रहा है | इस शो ने अमिताभ की जिन्दगी बदल दी थी |

  19. कौन बनेगा करोडपति (KBC) की सफलता से प्रभावित होकर ओर भी कई गेम शो सोनी पर आ चुके है लेकिन ज्यादा सफल नही हुए | इनमे से छप्पर फाड़ के को गोविंदा ने , दस का दम (Dus Ka Dum) को सलमान खान और डील या नो डील (Deal Ya No Deal) को माधवन ने होस्ट किया था |

  20. एतेहासिक नाटको की बात करे तो भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप और पेशवा बाजीराव बाजीराव काफी प्रसिद्ध हुए जबकि रानी पद्मिनी पर आधारित नाटक सफल नही हो पाया |

  21. वर्तमान में प्रसिद्ध खतरों के खिलाड़ी शो का मूल कांसेप्ट सोनी टीवी पर प्रसारित हुए फियर फैक्टर इंडिया (Fear Factor India) से ही लिया गया है जिसे मुकुल देव ने होस्ट किया था और इसकी विजेता मन्दिरा बेदी थी |

  22. बिग बॉस की शुरुवात सोनी टीवी हहुयी थी जब इसका पहला सीजन सोनी पर प्रसारित हुआ था हालांकि उस वक्त इसकी लोकप्रियता उतनी नही थी | इसके पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था और राहुल रॉय बिग बॉस के पहले विजेता बने थे |

  23. इंडियन आइडल (Indian Idol) इंडियन टीवी पर पहला सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा लम्बा चलने वाला सिंगिंग रियलिटी शो है जो 2004 से अब तक चला आ रहा है | इंडियन आइडल के पहले सीजन के जज अनु मलिक ,सोनू निगम और फरहा खान थे जो 12 सालो बाद एक साथ सातवे सीजन में एक साथ दिखे है |

  24. सोनी (Sony) पर अगर सबसे ज्यादा किसी शो के सीजन प्रसारित हुए है तो वो है कॉमेडी सर्कस (Comedy Circus) | इसके 2007 से 2014 तक अलग अलग नामो से 14 सीजन आ चुके है | ये वही शो है जिसने कपिल शर्मा , कृष्ण और भारती जैसे कॉमेडियन के करियर को बहुत ऊँचे मुकाम तक पहुचाया है |

  25. सोप ओपेरा में बड़े अच्छे लगते है सोनी टीवी का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक था जिसके 644 एपिसोड प्रसारित हुए थे | इस शो ने राम कपूर और साक्षी के करियर में चार चाँद लगा दिए थे |

  26. एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स ने सोनी को सबसे ज्यादा सीरियल दिए है जिसमे से कई बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुए तो कुछ कब आये कब चले गये पता ही नही चला |

  27. सोनी टीवी पर (Sony) प्रसारित क्राइम पट्रोल (Crime Patrol) भारत का सबसे लम्बा चलने वाला क्राइम टीवी सीरीज है जो 2003 से अब तक लगातार 12 सालो से चल रहा है जिसके 4 सीजन में 700 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित किये जा चुके है | क्राइम पेट्रोल और CID की बदौलत सोनी ने काफी साल अपनी TRP को बनाये रखा |

  28. सोनी टीवी (Sony) के युद्ध सीरियल ने अमिताभ बच्चन ने फिक्शन टीवी शो में डेब्यू किया था जिसके केवल 20 एपिसोड प्रसारित किये गये थे लेकिन ये शो सुपरस्टार होने के बावजूद ज्यादा लोकप्रिय नही हो पाया |

  29. इस जंगल से मुझे बचाओ सोनी टीवी का सबसे विवादित शो था जिसमें सेलिब्रिटीज को जंगल में अपने तरीके से रहने के लिए छोड़ दिया जाता है | मोना वासु इसकी विनर थी |

  30. द कपिल शर्मा शो नॉन-फिक्शन केटेगरी ने सबसे लोकप्रिय शो है जिसके लिए कपिल शर्मा टीवी पर सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाला टीवी कलाकार बन गये है | इस शो ने उन्होंने देश की कई महान हस्तियों को अपने सेट पर बुलाया है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...