Skip to main content

भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार | Indian Festivals Facts in Hindi

भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार | Indian Festivals Facts in Hindi
भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार | Indian Festivals Facts in Hindi

भारत पुरे विश्व में अपनी सांस्कृतिक एवं पारम्परिक त्योहारों के कारण प्रसिद्ध है | हर महीने आप किसी न किसी त्यौहार का आनन्द ले सकते है | धर्म निरपेक्ष देश होने के कारण भारत में धर्मो , भाषाओं , संस्कृति और जनजातियो की बहुलता है जिसके कर्ण भारत की  जनता अक्सर मेलो और उत्सवो में रमी रहती है | कुछ त्यौहार सभी धर्म के लोग मिलकर मनाते है | हर त्यौहार की अपनी मान्यता और रीती रिवाज के कारण काफी महत्व है |हर त्यौहार का अपना इतिहास , ख्याति और उत्सव मनाने का अपना अलग तरीका है | ना केवल भारत बल्कि विदेशो में भी भारतीय त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है | आइये अब आपको धर्म और रीति रिवाज एक अनुसार भारत में मनाये जाने वाले त्योहारों के बारे में विस्तार से बताते है |

हिन्दू त्यौहार

हिन्दू धर्म का इतिहास काफी पुराना है और अनेको पारम्परिक त्यौहार वर्षो से पुरे विश्व में मनाये जा रहे है | हर हिन्दू के त्यौहार को मनाने का अपना अलग तरीका है जैसे गंगाजल अर्पण करना , व्रत करना , पूजा करना , कथा करना , आरती आदि | हिन्दू धर्म के लोग आपस में मिलकर आयु ,जाति और लिंग के बंधन को तोडकर धूमधाम से त्यौहार को मनाते है | हिन्दू धर्म में त्योहारों की तारीख हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फिक्स होती है जो Lunar Calendar कहलाता है जिसमे सूर्य और चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर त्यौहार निर्धारित होते है |
हिन्दुओ में कुछ त्यौहार तो पौराणिक मान्यताओं के आधार पर , कुछ मौसमी बदलाव पर और और कुछ त्यौहार देश के विशेष भागो में मनाये जाते है | हिन्दू धर्म की कई मान्यताये है जो पप्राचीन ग्रंथो जैसे भगवतगीता , महाभारत ,रामायण और हिन्दू देवी-देवताओं पर आधारित होते है | आइये अब आपको भारत में मनाये जाने वाले हिन्दू त्यौहारो के बारे में बताते है |

हिन्दू त्यौहार2019 की तिथियाँदिवस
लोहड़ी13 जनवरीशनिवार
मकर सक्रान्ति14 जनवरीरविवार
पोंगल14 जनवरीरविवार
वसंत पंचमी10 फरवरीरविवार
थाईपुसम21 जनवरीसोमवार
महाशिवरात्रि4 मार्चसोमवार
होलिका दहन20 मार्चबुधवार
होली21 मार्चगुरूवार
चैत्र नवरात्रि06 अप्रैलशनिवार
उगाड़ी06 अप्रैलशनिवार
गणगौर21 मार्च– 8 अप्रैल
रामनवमी14 अप्रैलशनिवार
महावीर जयंती17 अप्रैल
हनुमान जयंती19 अप्रैल
रथ यात्रा4 जुलाईगुरूवार
गुरु पूर्णिमा16 जुलाईमंगलवार
ओणम1– 13 सितम्बर
रक्षा बंधन15 अगस्तगुरूवार
जन्माष्टमी24 अगस्तशनिवार
गणेश चतुर्थी2 सितम्बरसोमवार
दशहरा8 अक्टूबरबुधवार
करवा चौथ17 अक्टूबरगुरूवार
धनतेरस25 अक्टूबरशुक्रवार
दिवाली27 अक्टूबररविवार
गोवर्धन पूजा28 अक्टूबरसोमवार
भाई दूज29 अक्टूबरबुधवार
छट पूजा2 नवम्बरशनिवार

मुस्लिम त्यौहार | Muslim Festival Dates 2019

सभी मुस्लिम धर्मावलम्बी पुरे उत्साह के साथ पुरे विश्व में इस्लामिक त्यौहार को मनाते है | मुस्लिम त्योहारों जैसे रमजान ,ईद आदि में लोग रोजे रखकर और मस्जिद में नमाज अदा कर खुदा का शुक्रिया अदा करते है | मुस्लिम लोग अपने घरो को रंग-बिरंगी रोशनी और फर्रियो से सजाते है | कई इस्लामिक त्यौहार पर शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश घोषित किया जाता है | इस्लाम धर्म की स्थापना 7वी सदी के आसपास मुहम्मद पैगम्बर द्वारा की गयी थी जो वर्तमान में विश्व में दूसरा सबसे बड़ा धर्म है | आइये अब आपको भारत में मनाये जाने वाले मुस्लिम त्योहारों की सूची बताते है |

मुस्लिम त्यौहार2019 तिथियाँदिवस
इस्लामिक नववर्ष30-31 अगस्तशुक्रवार-शनिवार
अशुरा9-10 सितम्बरमंगलवार-बुधवार
मिलादुन्नबी9-10 नवम्बरशनिवार-रविवार
हजरत अली जन्मदिन20 मार्चबुधवार
इदुलफितर4-5 जूनमंगलवार-बुधवार
ईदुलजुहा11-12 अगस्तरविवार-सोमवार
मुहर्रम10 सितम्बरमंगलवार

सिख त्यौहार | Sikh Festival Dates 2019

अनेक धर्म होने के बावजूद भी भारत में हर धर्म का आदर किया जाता है | इसी तरह सिख धर्म के त्योहारों को भी पुरे उत्साह एवं जोश के साथ मनाया जाता है | उनके सभी उत्सव 10 सिख गुरुओ के जीवन और उनके उपदेशो पर आधारित है | कई सिख त्योहारों हिन्दू त्योहारों के साथ ही अलग कारणों से साथ साथ मनाये जाते है | सिख धर्म में सभी त्यौहार पवित्र पुस्तक “गुरु ग्रन्थ साहब” की और निर्दशित होती है | आइये अब आपको सिख त्योहारों की सूची बताते है |

सिख त्यौहारतिथि 2019तिथि 2020तिथि 2021
गुरुगोबिंद सिंह जयंती
लोहड़ी
होला मोहल्ला
सोडल मेला
गुरु रामदास जयंती
गुरुनानक जयन्ति
गुरुपर्व

जैन त्यौहार 

जैन धर्म में त्यौहार जैन धर्म के तीर्थंकरो के जीवन पर आधारित होते है | जिसमे आत्मा को पवित्र रखने की बात कही गयी है | उनके रीति-रिवाज कार्य और क्रिया पर आधारित होती है | जैन दिगम्बरो के अनुसार इंसान को छ: कर्तव्य निभाने चाहिए जिसमे दान , देवपूजा , गुरु-उपस्थि , संयम ,स्वाध्याय और तप शामिल है | आइये जैन धर्म के त्योहारों की सूची बताते है |

Jain FestivalsDate 2019 Date – 2019 Date – 2020
दीप दिवाली
महामस्तक अभिषेकं
महावीर जयन्ति
पर्युषण पर्व7 Septmber Friday to 14 September Friday

ईसाई त्योहार | Christian Festival

अंग्रेजो में भारत पर 200 वर्षो तक राज किया और इस दौरान ईसाई धर्म के काफी प्रसार हुआ | ईसाई धर्म में बहुत कम त्यौहार है लेकिन उन कुछ त्योहारों को ही बड़े शांत तरीके से और पुरी उर्जा के साथ मनाते है | भारत में तो इसाई धर्म के त्यौहार को सभी धर्म के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाकर भारत की एकता को प्रदर्शित करते है | गोवा में तो इसाई त्योहारों की काफी धूम रहती है जहां काफी इसाई धर्मावलम्बी है | इसाई त्योहारों पर लोग चर्च जाकर मोमबती जलाकर भगवान येशु से सुख-शान्ति की कामना करते है | इसाइयों के प्रमुख त्यौहार निम्न है |

इसाई त्यौहारतिथि 2019तिथि 2020तिथि 2021
गुड फ्राइडे19 अप्रैल10 अप्रैल2 अप्रैल
ईस्टर21 अप्रैल12 अप्रैल4 अप्रैल
क्रिसमस25 दिसम्बर25 दिसम्बर25 दिसम्बर

बौद्ध त्योहार

भगवान बुद्ध और उनके उपदेशो से प्रभावित कई लोग भारत में बुद्ध त्योहारों को मनाते है जो अधिकतर भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में अधिक है | बौद्ध धर्म की अपनी अलग मान्यताये एवं रीती-रिवाज है | भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख बौद्ध त्यौहार निम्न है |

बौद्ध त्यौहारतिथि 2019तिथि 2020
लोसर5 फरवरी से 7 फरवरी
बुद्ध पूर्णिमा 12 मईरविवार
हेमिस गोम्पा
उल्लमबाना

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...