Skip to main content

Nepal Facts in Hindi | नेपाल से जुड़े 50 रोचक तथ्य

Nepal Facts in Hindi | नेपाल से जुड़े 50 रोचक तथ्य
Nepal Facts in Hindi | नेपाल से जुड़े 50 रोचक तथ्य

नेपाल (Nepal) विश्व के दो शक्तिशाली देशो भारत और चीन के मध्य स्तिथ एक छोटा सा देश है | नेपाल (Nepal) को “विश्व की छत” भी कहा जाता है क्योंकि यही पर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवेरेस्ट स्थित है | यही नही इसके आलावा विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वतों में से 8 तो केवल नेपाल में ही है | अपनी प्राचीन संस्कृति और आधुनिकता को साथ लेकर चलते हुए नेपाक विकास की प्रगति पर अग्रसर है | आइये आपको नेपाल (Nepal) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

नेपाल के इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य

#1. नेपाल शब्द हिन्दू संत “नेमी” के नाम पर प्रागैतिहासिक काल में रखा गया था जिन्होंने ना केवल काठमांडू की घाटी को बसाया बल्कि इसका संरक्षण भी किया था | स्कन्द पुराण के अनुसार ऋषि नेमी हिमालय में निवास करते थे |
#2. नेपाल का प्राचीन इतिहास काठमांडू घाटी से शुरू होता है | काठमांडू घाटी में मिले नवपाषाण काल के औजारों के आधार पर यह नतीजा निकाला जाता है कि हिमालय घाटी में इंसान का अस्तित्व 11,000 वर्ष पुराना है |
#3. छठी सदी ईसा पूर्व में लुम्बिनी के निकट इसी देश में भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था जो आज विश्व के प्रमुख धर्मो में से एक है | नेपाल में सर्वप्रथम निवास करने वालो में द्रविड़ लोगो का नाम सबसे पहले आता है जो दक्षिणी एशिया से कांस्य युग के दौरान यहा आकर बस गये थे |
#4. 500 ईस्वी पूर्व अनेको गणराज्य अस्तित्व में आये और 250 ईस्वी पूर्व नेपाल के दक्षिणी इलाके मौर्य साम्राज्य के अधीन आये | इसके बाद गुप्त साम्राज्य ने भी कुछ समय शाषन किया था | 12वी सदी में मल्ला राजा शक्ति में आये और उन्होंने 200 वर्षो तक यहा शाषन किया | 18वी सदी के मध्य में गोरखा राजा पृथ्वी नारायण शाह ने वर्तमान नेपाल का निर्माण किया |
#5. नेपाल का इतिहास इसकी सीमाओं के बढने और घटने पर है जबकि नेपाल पर किसी भी विदेशी नही कभी शासन नही किया इसलिए नेपाल में कोई स्वतंत्रता दिवस नही मनाया जाता है | 2006 में शुरू हुए डेमोक्रेसी मूवमेंट की बदौलत 2008 में नेपाल में राजतन्त्र शासन समाप्त होकर गणतंत्र शासन शूर हुआ और राम वरन यादव नेपाल के पहले प्रधानमंत्री बने |
#6 नेपाल के जाने-माने गोरखा सैनिक सफलतापूर्वक अपने देश की रक्षा करते है औ उनका motto है “कायर बनने से अच्छा मर जाना है ” | भारतीय युद्धों के दौरान उनकी लड़ाई की क्षमता को देखते हुए अंग्रेज उनसे काफी प्रभावित हुए तब से ब्रिटिश आर्मी में 1815 से उनका सेना में अहम रोल माना जाता है |

नेपाल की भौगोलिक स्थिति

#7. एशिया के लगभग 7 करोड़ वर्ष पुराने हिमालय पर्वत पाँच देशो (भारत ,पाकिस्तान , चीन , नेपाल एवं भूटान) में फैले हुए है | हिमालय को हिन्दू मान्यता के अनुसार शिवजी का घर माना जाता है |
#8. एशिया महाद्वीप की पाँच प्रमुख नदियों (गंगा ,ब्रह्मपुत्र , यांग्ची , सिन्धु) सभी का उद्गम स्थल हिमालय है इसलिए हिमालय बर्फ में विश्व का तीसरा बड़ा स्थान है जहां लगभग 15 हजार ग्लेशियर है जो अपने आप में 3000 क्यूबिक मील पानी समाये हुए है |
#9. नेपाल के उत्तर में स्थित सबसे अधिक पर्वतों वाले इलाके में विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वतों में से आठ स्थित है जिसमे प्रसिद्ध माउंट एवेरेस्ट भी शामिल है | माउंट एवेरेस्ट की उंचाई 8848 मीटर है | इसे शेरपा लोग सागरमाथा कहकर पुकारते है |

#10. कई अन्वेषक एवं पर्वतारोही विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर पहुचने के दौरान मारे गये थे लेकिन 29 मई 1953 को ब्रिटिश पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी और उनका शेरपा गाइड तेनजिंग नोर्गे माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर पहुचने वाले प्रथम व्यक्ति बने और हमेशा के लिए इतिहास के पन्नो में उनका नाम दर्ज हो गया |25 वर्षो बाद इटली के Reinhold Messner और ऑस्ट्रिया के Peter Habeler बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के माउंट एवेरेस्ट पर पहुचने वाले प्रथम व्यकित बने |
#11. हिमालय पृथ्वी पर सबसे ऊँची झील (4800 मीटर ऊंचाई पर तिलिचो झील ) और सबसे गहरी झील (Shey Phoksundo) का घर है | सागरमाथा नेशनल पार्क के आसपास का इलाका इसी कारण 1976 से संरक्षित इलाके में आने लगा है |

#12. नेपाल भौगोलिक रूप से जीवित है क्योंकि नेपाल के नीचे स्थित Indo Australian plate अभी भी घूम रही है और अगले 1 करोड़ वर्षो में 1500 किमी तक खिसक जायेगी |
#13. नेपाल में स्थित कालीगण्डकी नदी हिमालय पर्वत से भी प्राचीन है और पूर्वी एवं पश्चिमी हिमालय के बीच मुख्यत: इकोलॉजिकल विभाजन है |
#14. नेपाल में 5980 फूल वाले पौधों की प्रजातियाँ मौजूद है जिसमे से विश्व के 2 प्रतिशत आर्किड शामिल है | यहाँ मौजूद अनेको प्रजातियों के कारण नेपाल को एशिया का अमेजन भी कहते है |
#15. नेपाल में पक्षियों की 870 से अधिक प्रजातियाँ निवास करती है जो उत्तरी अमेरिका और यूरोप को मिला दे तो भी ज्यादा है | नेपाल में विश्व की पक्षी प्रजातियों के 8 प्रतिशत पक्षी निवास करते है | नेपाल में 650 से ज्यादा तितलियों की प्रजातियाँ पायी जाती है | नेपाल में विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में शामिल पशु हिम तेंदुआ , रेड पांडा और एक सींग वाला गेंडा भी मौजूद है |

नेपाल की संस्कृति

#16. नेपाल में कभी भी धार्मिक या जातीय विवाद या दंगे कभी नही हुए | इस देश में धर्म के नाम पर कभी किसी का खून नही बहा | इसके अलावा यहाँ 80 आदिम समूह और उनके लोग 123 अलग अलग भाषाए बोलते है |
#17. नेपाल के लोग हाथ जोडकर झुककर अभिवादन करते है और भारत की तरह नमस्ते शब्द का प्रयोग अभिवादन के लिए करते है |
#18. विश्व का एकमात्र और अंतिम हिन्दू राष्ट्र नेपाल है हालाँकि 2006 में नेपाल की संसद ने इसे धर्म निरपेक्ष देश बताया है | यहाँ अनुपात के मामले में विश्व में सबसे ज्यादा हिन्दू निवास करते है | यहाँ गाय को पवित्र माना जाता है और उसकी हत्या को गैर कानूनी माना जाता है आयर गाय की नेपाल का राष्ट्रीय पशु है |
#19. नेपाम में चार विश्व विरासत की श्रेणी में शामिल स्थान है जिसमे से दो सांस्कृतिक काठमांडू घाटी (1979) और लुम्बिनी (1997) और दो प्राकृतिक चितवन राष्ट्रीय उद्यान (1984) एवं सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान (1979) है |
#20. नेपाल ध्वज एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय ध्वज है जो चतुष्कोणय आकार का बना हुआ है | ये दो त्रिभुज से मिलकर बना है जिसमे से एक त्रिभुज हिन्दू धर्म और एक त्रिभुज बौद्ध धर्म को प्रदर्शित करता है | ध्वज की वर्तमान डिजाईन का निर्माण तो 1962 में हुआ था लेकिन मूल डिजाईन का प्रयोग इस देश में 2000 वर्षो से हो रहा है

#21. नेपाल का मुख्य भोजन मोमो है जिसमे आटे और पानी के साथ कई दुसरी चीजे जैसे मीट ,चिकन और सबजिया शामिल करके सॉस के साथ खाया जाता है | जबकि नेपाल का राष्ट्रीय भोजन दाल-भात-तरकारी है जिसे अधिकतर नेपाली प्रतिदिन अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल करते है |
#22. Elephant polo game का उद्गम नेपाल के मेघौली से हुआ था | नेपाल का टाइगर टॉप Elephant polo game का मुख्यालय है और World Elephant Polo Championships का स्थान है |
#23. नेपाल के पूर्वी भाग में अधिकतर प्राचीन समूह शेरपा लोग रहते है जो अक्सर पर्वतारोहियों के लिए माल ढोने का कार्य वर्षो से कर रहे है | उनको ऊँचाई से होने वाली बीमारियाँ नही होती है वर्तमान में इन पोर्टर को शेरपा कहकर पुकारा जाता है |

नेपाल की आर्थिक स्थिति

#24. नेपाली सरकार के लिए माउंट एवेरेस्ट विदेशी स्त्रोत से धन का मुख्य स्त्रोत बन गया है क्योंकि पर्वतारोहियों को बेस कैंप तक पहुचने के लिए परमिट लेना पड़ता है जिसका सारा पैसा नेपाली सरकार को मिलता हो |
#25. नेपाल की आधी से ज्यादा आबादी लगभग प्रतिदिन 1 डॉलर प्रतिदिन प्रति व्यकित आय पर जीवित है इसी कारण नेपाल को विश्व के सबसे गरीब देशो की श्रेणी में गिना जाता है |
#26. लुम्बिनी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का निर्माण बुद्ध के जन्मस्थान पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है ताकि अनेको बुद्ध मोंक चीन ,तिब्बत और जापान से यहाँ भ्रमण कर सके | इसी तरह पशुपतिनाथ मन्दिर के दर्शन के लिए भारत से अनेको श्रुधालू प्रतिवर्ष जाते है |
#27. नेपाल से एशिया के बाहर बहुत कम विमान जाते है क्योंकि नेपाल से विमान के द्वारा जाना काफी महंगा पड़ता है |
#28. नेपाल में Adventure और extreme sport tourism में अपने आपको काफी उन्नत किया है जिसमे paragliding, बंजी जम्पिंग , high altitude marathons, माउंटेन बाइकिंग, white-water rafting, kayaking and, पर्वतारोहण शामिल है |
#29. हालांकि नेपाल में शुद्ध पानी की नदियाँ और 6000 से अधिक झीले है जिससे हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पॉवर बनाई जाती है लेकिन उत्पादन के मुकाबले जरूरत अधिक होने के कारण दिन के कई घंटो तक बिना बिजले के रहना पड़ता है | load shedding की वजह से नेपाल में औसतन 8.28 घंटे बिजली काटी जाती है जबकि सर्दियों में तो ये ओर बढ़ जाती है |

नेपाल में परिवहन से जुड़े रोचक तथ्य

#30. नेपाल में रेलमार्ग की कुल लम्बाई केवल 59 किमी है क्योंकि नेपाल का अधिकतर भाग पहाडी है |
#31. नेपाल में लगभग 10000 किमी लम्बी पक्की सड़क और 7000 किमी कच्ची सड़क है | यहाँ की एक-तिहाई आबादी को नजदीकी रोड तक पहुचने के लिए औसतन दो घंटे चलना पड़ता है |
#32. सड़क मार्ग और रेलमार्ग की खस्ता हालत के बावजूद यहाँ का हवाईमार्ग सुविधा ज्यादा बेहतर है | यहाँ 47 हवाईअड्डे है जिसमे से 11 पर पक्की सड़क का रनवे है | पर्वतारोहियो के आवागमन के कारण छोटे छोटे हवाई अड्डे अधिक है |

नेपाल से जुड़े अन्य रोचक तथ्य

#33. हिममानव के देखे जाने के अधिकतर किस्से भी नेपाल की घाटी में सुनने को मिलते है जिसे येती भी कहा जाता है |
#34. नेपाल (Nepal) का टाइम बिश्व मानक समय से 45 मिनट पीछे है | नेपाल का समय टाइम जोन के आधार पर नही बल्कि माउंट एवेरेस्ट के आधार पर चलता है |
#35. हिन्दू और बौद्ध दोनों धर्म यहा मुख्यतः माने जाते है |
#36. नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली हो लेकिन जनजातीय दल हजारो अलग भाषाए बोलते है |
#37. नेपाली कैलेंडर के अनुसार यहाँ वर्ष 2072 चल रहा है | नेपाल में हर साल 13 अप्रैल को नववर्ष मनाया जाता है |
#38. विश्व में नेपाल ही एकमात्र ऐसा देश है जहा आप जीती जागती देवी के दर्शन कर सकते है जिसे कुमारी कहते है |
#39. नेपाल में 90 प्रतिशत शादियाँ Arranged होती है और शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन एक दुसरे से ना मिल सकते है और ना देख सकते है | हालांकि आजकल लव मैरिज का प्रचलन शुरू हो चूका है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...