- इंडोनेशिया (Indonesia) नाम लैटिन शब्द इंडस (इंडियन) और ग्रीक शब्द नेसोस (द्वीप)से मिलकर बना है | इंडोनेशिया को वास्तविकता में भारतीय द्वीप समूह या ईस्ट इंडीज द्वीप समूह कहते है |

Interesting Facts about Indonesia in Hindi | इंडोनेशिया से जुड़े 50 रोचक तथ्य - इंडोनेशिया (Indonesia) विश्व में सर्वाधिक द्वीप समूहों से निर्मित देश है जो 17,508 द्वीपों से मिलकर बना है जिसमे से लगभग 6000 द्वीपों पर आबादी निवास करती है |

- 23.8 करोड़ आबादी के साथ इंडोनेशिया विश्व का चौथा बड़ा देश है जो चीन भारत और अमेरिका के पीछे है | जावा द्वीप 14 करोड़ आबादी के साथ विश्व का सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है |
- इंडोनेशिया की यात्रा करने वाला पहला यूरोपीयन यात्री मार्को पोलो (Marco Polo) था जो 1292 में इंडोनेशिया गया था |
- इंडोनेशिया द्वीप समूह पश्चिमी प्रशांत महासागर (Western Pacific Ocean) के Ring of Fire के उपर फैला हुआ है | इस देश में 400 से ज्यादा प्रसुप्त ज्वालामुखी (Active Volcanoes)है और प्रतिदिन लगभग 3 भूकम्प (Earthquakes)रिकॉर्ड किये जाते है |

- बहासा (Bahasa Indonesia) इंडोनेशिया की मुख्य भाषा है लेकिन देश में 700 से भी ज्यादा दुसरी भाषाए भी बोली जाती है |
- द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान 1942 से 1945 तक जापानियों ने इंडोनेशिया पर आक्रमण कर उस पर अपना अधिकार कर लिया था |
- इंडोनेशिया (Indonesia) विश्व में ग्रीन हाउस गैस छोड़ने वाला तीसरा बुरा देश है |
- वनस्पति और प्राणियों (Flora and Fauna) की विविधता के कारण इंडोनेशिया ब्राजील के बाद विश्व में दूसरा बड़ा जैव विविधता (Biodiversity) वाला देश है |

- विश्व के दस सबसे बड़े द्वीपों में से तीन द्वीप Borneo, पपुआ न्यू गुनिए (Papua/New Guinea) और सुमात्रा (Sumatra) इंडोनेशिया का ही हिस्सा है |
- विश्व की बढती अर्थव्यवस्था वाला देश होने के बावजूद लगभग आधी से ज्यादा इंडोनेशिया (Indonesia) की आबादी 2 डॉलर प्रतिदिन से अपना गुजारा कर लेती है |
- इंडोनेशिया जायफल (Nutmeg) का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश है जो यहा के बांदा द्वीप का मूल उत्पाद है |

- इंडोनेशिया के निवासी अन्धविश्वासी भी है और एक धारणा latah (बातूनी ) को मानते है और ये तब असर करती है जब कोई महिला किसी को तेज आवाज से चौंका देती है तो वह बातूनी व्यवहार करने लगती है |
- अंग्रेजी का केचप (ketchup) शब्द इंडोनेशिया के kecap शब्द से आया है जो यहा के मीठे सोया सॉस को कहते है |
- इंडोनेशिया के निवासी कभी भी खुले में सेक्स की चर्चा नही करते है | यहा के निवासी नर और मादा जननांगो के लिए इंडोनेशिया भाषा में गुप्तांग (kemaluan) शव्द का प्रयोग करते है |
- इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) विश्व में बिना मेट्रो ट्रेन सिस्टम के सबसे ज्यादा आबादी वाला केंद्र है जिसकी वजह से विश्व में सबसे बुरे ट्रैफिक जैम का यहा सामना करना पड़ता है |
- इंडोनेशिया में किसिंग को चुम्बन (Cium) कहते है | अधिकतर इंडोनेशिया निवासी एक दुसरे के गालो पर किस कर अभिवादन करते है |
- इंडोनेशिया में प्रचलित Conglak विश्व के सबसे प्राचीन खेलो में शामिल है |

- Adult male orangutans इंडोनेशिया के बोर्नेओं और सुमात्रा द्वीप पर पाया जाने वाला जंगली जीव है जो मनुष्य से आठ गुना ज्यादा ताकतवर है |
- मिर्च को इंडोनेशिया के जावा सुमात्रा द्वीप पर 600 ईस्वी पूर्व दक्षिणी भारत से लाया गया | तब यहा के निवासियों ने काली मिर्च और सफेद मिर्च का उत्पादन किया |
- इंडोनेशिया की 87.2 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है जो विश्व में सबसे बड़ा मुस्लिम देश है |
- जावा के गेंडो (Javan Rhinoceros) प्रजाति केवल इंडोनेशिया में ही पायी जाती है | ये विलुप्त होने वाले प्राणियो में से एक है जिनकी आबादी अब लगभग 50 रह गयी है |

- जकार्ता (Jakarta) इंडोनेशिया की राजधानी और विश्व का 13वा सबसे बड़ा शहर है |
- सुमात्रा द्वीप (Sumatra) को वास्तविकता में स्वर्णद्वीप नाम से जाना जाता है | मार्को पोलो ने ही इसे अपनी यात्रा के दौरान सुमात्रा नाम दिया |
- इंडोनेशिया एकमात्र ऐसा देश है जहा विश्व की सबसे बड़ी छिपकली कोमोडो ड्रैगन (Komodo dragon) देखने को मिलती है | कोमोडो ड्रैगन का पहला वर्णन 1910 में डच अन्वेशको द्वारा किया गया जब दो ड्रैगन को मारकर उनकी चमड़ी को जावा लाया गया | चीनी ड्रैगन को भी कोमोडो ड्रैगन पर आधारित बताया जाता है |

- इंडोनेशिया दक्षिणीपूर्वी एशियाई देशो में OPEC का एकमात्र सदस्य है हालांकि 2008 में बढती तेल कीमतों के कारण उसने इकरारनामे को छोड़ दिया था |
- इंडोनेशिया में Rafflesia Arnoldii नमक विश्व का सबसे बड़ा फुल पाया जाता है जो यहा का मूल पौधा है |
- इंडोनेशिया ताड़ के तेल (Palm Oil) का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है |
- इंडोनेशियन सरकार ने केवल छ धर्मो इस्लाम ,हिन्दू ,बौद्ध ,प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक मत, और कन्फ्यूशीवाद को मान्यता दे रखी है | हर इंडोनेशियन नागरिक इनमे से किसी एक धर्म को मानने वाला होना जरुरी है भले ही उसकी मान्यता कोई ओर हो | अलग अलग धर्म के कोई भी जोड़े आपस में कानूनन तब तक विवाह नही कर सकते है जब तक कि वो धर्मांतरण न कर ले |
- इंडोनेशिया में विश्व की सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील दानु झील (Danau Lake) है जो सुमात्रा में स्थित है | ऐसा माना जाता है कि आज से लगभग 70 हजार वर्ष पहले यहा ज्वालामुखी फुट था जो विश्व इतिहास का सबसे भयंकर ज्वालामुखी था |

- बोर्नेओ द्वीप के निवासी आज भी Headhunting प्रथा को मानते है हालांकि आजकल असली सिरों के जगह नारियल का प्रयोग किया जाता है |
- इंडोनेशिया विश्व में Frog Legs का सबसे बड़ा निर्यातक देश है पिछले एक दशक में अकेल यूरोप में 4600 टन निर्यात किया गया था |
- इंडोनेशिया में अल्पसंख्यक हिन्दू आबादी मुख्यत बाली द्वीप पर रहती है | बाली हिन्दू निवासियों की के मान्यता है कि नवजात शिशु को जन्म से लेकर छ महीने तक पैरो को जमीन से नही छूने की परम्परा है जो बच्चे में बुराई से रक्षा के लिए किया जाता है |
- प्रसिद्ध Java Man जीवाश्म जिसे होमोरेक्ट्स भी कहते है की खोज डच खोज्र्ता यूजीन दुबोईस द्वारा 1889 में जावा द्वीप पर की गयी थी जो 17 लाख वर्ष पुराने माने जाते है |
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा में अपने बचपन का कुछ समय इंडोनेशिया में गुजारा था जहा वो एक सरकारी स्कूल में पढ़ते थे और उनके साथी उनके बैरी कहकर पुकारते थे |
- इंडोनेशिया का क्रकोटा (Krakatoa) ज्वालामुखी सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोट का साक्षी है | 27 अगस्त 1883 में फूटे इस ज्वालामुखी में हिरोशिमा पर गिराए गये 2000 परमाणु बमो जितनी ताकत थी जिसकी वजह से 36 हजार लोगो की मौत हो गयी |

- प्राचीन जावा मान्यता के अनुसार 12 से 16 वर्ष की इंडोनेशियन लडकियों को परिवार से दूर बंदी बना दिया जाता था जिसे Confinement कहा जाता था |
- इंडोनेशिया का पसोला (Pasola) उत्सव एशिया का सबसे असाधारण और खूनी उत्सव है जिसमें खेलने वालो को काफी चोटे आती है |

- बौद्ध मन्दिर बोरोबुदुर (Borobudur) विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मन्दिर है जो इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है | इसकी उंचाई 113 फीट है और ऐसा माना जाता है इसे पूरा करने में 75 साल लगे थे |

- पपुआ न्यू गुइनेआ के दानी जनजाति की एक अनोखी प्रथा है जिसमे किसी नजदीकी रिश्तेदार की मृत्यु पर औरत की अंगुलियों के एक या दो जॉइंट तक काटने की परम्परा है | कई दानी महिलाओं की उनकी अंगुलियों के दुसरे जॉइंट पर अंगुलिय कटी हुयी है हलाकि अब इस प्रथा पर रोक लगा दी गयी है |
- 26 दिसम्बर 2004 को विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भूकम्प (Earthquake) सुमात्रा द्वीप के तट पर आया था जिसकी तीव्रता 9.3 से भी ज्यादा थी | इसकी वजह से आयी सुनामी से हिन्द महासागर के दर्जनों देशो में 3 लाख से ज्यादा लोगो की मौत हो गयी या खो गये |
- इंडोनेशिया (Indonesia) के क्रकोटा ज्वालामुखी विस्फोट से इतनी राख उड़ी की पूरा आकाश कई दिनों तक अँधेरे से ढक गया और कई सालो तक तापमान 12 डिग्री तक घट गया |
- पपुआ इंडोनेशिया की आधी से ज्यादा वनस्पति और जीवो की आबादी का घर है जहा 190 स्तनधारी , 550 पक्षियों की प्रजातियाँ और 2000 से ज्यादा Orchids की प्रजातियाँ पायी जाती है |
- इंडोनेशिया में चावल के खेत को पड़ीं (Paddy) कहते है चावल भन्दा के मार्केट को बेरस कहते है और पके हुए चावलों को नासी कहते हिया |
- इंडोनेशिया (Indonesia) का राष्ट्रीय व्यंजन नासी कामपुर (Nasi Campur) है जो यहा के प्रतिदिन के भोजन का मुख्य व्यंजन है |
- बाली द्वीप (Bali Island ) पर रहने वाले इंडोनेशियन बच्चो को हमेशा कम से कम चार नाम दिए जाते है |
- बिजली और टीवी इंडोनेशिया के बाली द्वीप (Bali Island) पर 20वी सदी के अंत में आये थे |

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...
Comments
Post a Comment