Skip to main content

मुकेश अम्बानी , जिन्होंने डिजिटल क्षेत्र में उठाये नये क्रांतिकारी कदम | Mukesh Ambani Biography in Hindi

Mukesh Ambani Biography in Hindi

विश्व के पाँचवे धनी व्यक्ति माने जाने वाले मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) भारत के मशहूर उद्योगपति है | मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) भारत के विशालतम निजी क्षेत्र उद्यम एवं फार्च्यून 500 कम्पनी , रिलायंस उद्योग के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक है | इस कम्पनी में उनकी 44.7 प्रतिशत भागीदारी है | आइये मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) के जीवन से आपको रुबुरु करवाते है |

मुकेश अम्बानी का प्रारम्भिक जीवन | Early life of Mukesh Ambani

मुकेश धीरूभाई अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था | मुकेश अम्बानी के पिता मशहूर उद्योगपति ध्रीरुभाई अम्बानी (Dhirubhai Ambani) और माँ कोकिलाबेन अम्बानी है | मुकेश अम्बानी का एक छोटा भाई अनिल अम्बानी (Anil Ambani) और दो छोटी बहने दीप्ती सल्गोचर और नीना कोठारी है | अम्बानी परिवार 1970 के दशक में मुम्बई के भुलेश्वर में दो बेडरूम अपार्टमेन्ट में रहते थे और बाद में उन्होंने कोलाबा में Sea Wind नामक 14 मंजिला अपार्टमेन्ट खरीद लिया था जहा अभी भी मुकेश और अनिल अम्बानी अपने परिवारों के साथ अलग अलग माले पर रहते है |
मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) ने मुम्बई के पेद्दार रोड स्थित हिल ग्रैंड हाई स्कूल (Hill Grange High School) से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की | उसके बाद उन्होंने माटुंगा के इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की | इसके बाद वो MBA के लिए स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University) गये किन्तु वहा से एक ही वर्ष में लौट आये तथा रिलायंस का हिस्सा बने , जो उस्म समय में छोटा लेकिन तेज गति से चल रहा उद्यम था |

मुकेश अम्बानी का व्यवासायिक जीवन | Business career

1980 में इंदिरा गांधी सरकार में प्राइवेट क्षेत्रो में पोलिस्टर फिलामेंट यार्न (PFY) उत्पादन की शुरुवात हुयी थी | इसके लिए धीरुभाई ने भी PFY प्लांट स्थापित करने के लिए लाइसेंस लिया | इस लाइसेंस के लिए टाटा ,बिरला सहित 43 अन्य महान उद्यमियों के साथ कठिन प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद लाइसेंस धीरुभाई को मिला | अपने इस PFY प्लांट को सम्भालने के लिए धीरुभाई ने अपने बड़े बेटे मुकेश अम्बानी को विदेश से बुलाया जो स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA कर रहे थे |
मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) ने भी अपनी पढाई बीच में छोडकर अपने पिता का व्वयसाय में हाथ बंटाना मुनासिफ समझा | यही से 1981 में उन्होंने रिलायंस को टेक्सटाइल से पोलिस्टर फाइबर और अन्य पेट्रोकेमिकल में भी काम करना शुरू किया |मुकेश अम्बानी ने IT क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड (Reliance Infocomm Limited ) की स्थापना की जो वर्तमान में रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (Reliance Communications Limited) के नाम से जानी जाती है | उन्होंने जब रिलायंस कम्युनिकेशनकी  शुरुवात की थी तब यह भारत की विशालतम कम्युनिकेशन कम्पनी थी |
इसके बाद अम्बानी ने गुजरात की जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की पेट्रोलियम रिफाइनरी की स्थापना की और उसे नई ऊँचाईयो तक पहुचाया | जामनगर की ये रिफाइनरी हर दिन 660,000 बैरल तेल का उत्पादन करती है जो 33 मिलियन टन वार्षिक है अम्बानी के नेतृत्व में ही रिलायंस ने रिटेल बिज़नस में कदम रखा और इसका नाम Reliance Fresh रखा | रिलायंस रिटेल ने डिलाइट नाम की एक नई चैन भी खोली थी | अम्बानी इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियन के मालिक भी है | उन्होंने मुंबई में धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना भी की है | मुकेश अम्बानी की Jio की शुरुवात कर तो डिजिटल क्षेत्र ने नई क्रान्ति ही ला दी |

Read : Reliance Jio से जुड़े रोचक तथ्य 

मुकेश अम्बानी को मिले पुरूस्कार एवं सम्मान

  • एर्न्स्ट एंड यंग इंडिया द्वारा Ernst & Young Entrepreneur of the Year (2000)
  • एशिया सोसाइटी द्वारा Global Vision Award at The Awards Dinner (2010)
  • NDTV इंडिया द्वारा Business Leader of the Year (2010)
  • Financial Chronicle द्वारा  Businessman of the Year (2010)
  • University of Pennsylvania द्वारा School of Engineering and Applied Science Dean’s Medal (2010)
  • Harvard Business Review द्वारा 5th-best performing global CEO (2010)
  • Business Council for International Understanding द्वारा Global Leadership Award (2010)
  • M. S. University of Baroda द्वारा Honorary Doctorate (Doctor of Science ) (2010)
  • India Leadership Conclave & Indian Affairs Business Leadership Awards द्वारा  Millennium Business Leader of the Decade at Indian Affairs India Leadership Conclave Awards (2013)
  • National Academy of Engineering द्वारा Foreign member, U. S. National Academy of Engineering (2016)
  • Chemical Heritage Foundation द्वारा Othmer Gold Medal (2016)

मुकेश अम्बानी का निजी जीवन | Personal life of Mukesh Ambani

मुकेश अम्बानी का (Mukesh Ambani) विवाह नीता अम्बानी (Nita Ambani) से हुआ जो रिलायंस उद्योग के सामाजिक और कल्याणकारी कार्यो को सम्भालती है | 2008 में उन्होंने अपनी पत्नी नीता को जन्मदिन पर 284 करोड़ का जेट प्लेन उपहार में दिया था | उनके दो पुत्र अनंत और आकाश तथा एक बेटी ईशा है | उनका पूरा परिवार मुम्बई में Antilia नाम की 27 मंजिला निजी घर में रहते है जिसकी कीमत 1 अरब है | ऐसा माना जाता है कि ये विश्व के सबसे महंगे घरो में से एक है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...