प्रकृति की झोली में आश्चर्यो की कमी नही है | दुनिया भर में ऐसी प्राकृतिक घटनाए घटित होती है तथा ऐसे ऐसे अनूठे स्थल है जो आश्चर्यचकित कर देते है | ये अद्भुद दृश्य हमारी धरती पर मौजूद अनूठी प्रकृति की अपार शक्ति को भी खुल कर प्रदर्शित करते है | यहा आपको ऐसे हे कुछ आश्चर्यो से अवगत कराते है |
01 पेड़ पर बकरियाँ | Goats on Tree
मोरक्को के कई हिस्से सूखे रहते है जहा जीव जन्तुओ को अक्सर खाने की कमी से झुझना पड़ता है | ऐसे में वहा की बकरियो ने अनूठी आदत खुद में पैदा कर ली है | वे भूख मिटाने के लिए ऑर्गन के पेड़ो पर ऊँचे लगने वाले फ्लो को खाने के लिए उन पर चढ़ जाती है | बेशक स्थानीय लोगो के लिए यह एक आम दृश्य हो लेकिन पर्यटकों के लिए यह एक अद्भुद तथा आश्चर्यजनक दृश्य बन जाता है | इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने उन्हें उठाकर इन पेड़ो पर खड़ा कर दिया हो |
02 अद्भुद परछाई | North Carolina Bear Shadow
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में स्थित कैशियिर एक छोटा सा कस्बा है | अक्टूबर से नवम्बर तथा फरवरी से मार्च के दौरान रोज साढ़े पांच बजे आधे घंटे के लिए यहा के जंगलो पर के विशालकाय भालू जैसी परछाई का आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिलता है |
03 अद्भुद झील | Tauchen Grüner River
ऑस्ट्रिया के होच्श्वाब पर्वतों की तलहटी में स्थित ग्रुनेर सी (ग्रीन लेक) पहली नजर में एक आम झील सी झील प्रतीत होती है परन्तु इसकी ख़ास बात है कि सर्दियों के मौसम में तो यह 3 से 6 फुट गहरी ही होती है और चारो ओर पार्कलैंड से घिरी होती है परन्तु गर्मिया आते ही पहाड़ो से बर्फ पिघलने की वजह से इसकी गहराई 40 फूट तक हो जाती है और आसपास स्थित सारा पार्कलैंड इसमें पुरी तरह डूब जाता है |
04 समुद्र में अद्भुद रोशनी | Plankton Maldives
मालद्वीप तथा पुएतो रिको जैसे विश्व के कुछ स्थानों के समुद्र में चमचमाते प्लैंकटन (बेहद छोटे समुद्री जीव)एक अद्भुद नजारा पेश करते है | रात के वक्त ये प्लैंकटन समुद्र में सुंदर रोशनी का स्त्रोत बन जाते है |
05 गुलाबी झील | Lake Hillier – Mysterious Pink Lake in Australia
ऑस्ट्लिया के रीचेरचा द्वीप समूह द्वीपसमूह स्थित हिलियर झील गुलाबी रंग वाली दुनिया की एकमात्र झील नही है लेकिन इस की ख़ास बात है कि इसका रंग साल भर गुलाबी रहता है जबकि अन्य झीलों के रंग अलग अलग मौसम तथा तापमान के अनुसार बदल जाते है | इस झील के पानी का रंग गुलाबी होने के कारण आज भी पता नही चल सका है | हालांकि कुछ विशेषगज्ञो का मानना है कि इसकी वजह इसके पानी में गुलाबी रंग के बैक्टीरिया की मौजूदगी है जो इसके अत्यधिक खारे पानी के सम्पर्क में आने की वजह से इसे गुलाबी रंगत देते है |
06 बहुरंगी लाइट शो | Northern Lights
प्रकृति के सर्वाधिक आश्चर्यजनक नजारों में से एक है नोर्दन लाइट्स | ये रंग बिरंगी रोशनिया सूर्य से निकलने वाले इलेक्ट्रिकली चार्जड तत्वों के अलग अलग प्रकार के गैसों में सम्पर्क में आने से पैदा होती है और एक बहुरंगीय लाइट शो पेश करती है | कनाडा अलास्का ,आइसलैंड तथा उत्तरी स्कैंदीनेविया में सितम्बर से अप्रैल की शुरुवात तक ये अद्भुद रोशनिया दिखाई देती है |
07 रंग-बिरंगी नदी | Columbia crystal River
कोलम्बिया के सेरोनिया देला माकारेनिया नेशनल पार्क में बहने वाली कानो क्रिस्टल्स नदी के पानी में एक पौधा माकरोनिया क्लैवियर पाया जाता है जो विभिन्न मौसमो में लाल ,नीला ,पीला ,संतरी तथा हरा रंग पैदा करता है | जून से दिसम्बर तो यह नदी इन्द्रधनुष रंगो से रंगी प्रतीत होती है |
08 केकड़े ही केकड़े | Christmas Island Crabs
ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर रहने वाले रेड लैंड केकड़े अधिकतर वक्त जंगलो में गुजारते है लेकिन हर वर्ष नवम्बर के महीने में इनमे से करीब एक करोड़ 20 लाख केकड़े सडको को पार करते हुए हिन्द महासागर की ओर बढ़ते है जहा ज्वारभाटे के दौरान वे अंडे देते है |
Comments
Post a Comment