Skip to main content

Interesting Facts of Iran in Hindi | ईरान से जुड़े 60 रोचक तथ्य

Interesting Facts of Iran in Hindi

  1. पारसी में इरान (Iran) शब्द का अर्थ है Land of the Aryans यानि आर्यों की भूमि | Iran Facts in Hindi | ईरान से जुड़े 60 रोचक तथ्य | Facts of Iran in Hindi

  2. सन 2012 में ईरान के पुलिस प्रमुख ने ये घोषणा की कि गूगल जासूसी करने का एक माध्यम है | यही नही इरानी सरकार National Internet की स्थापना करना चाहता है जो उसके खुद के नियन्त्रण में हो |

  3. ईरान में जिन जोड़ो को Marriage License की आवश्यकता होती है उन्हें गर्भनिरोधक (Contraception) पर एक घंटे लम्बा भाषण देना जरुरी है |

  4. ईरान ने सन 1948 में पहली बार ओलम्पिक (Olympics) में भाग लिया था औत तब से अब तक हर बार Summer Olympic Games में अपने Athletes भेज रहे है केवल 1980 और 1984 के ओलम्पिक में कोई खिलाड़ी नही गया | इसके साथ ही ईरान 1956 से Winter Olympics में भी भाग ले रहा है |

  5. लगभग 14.2 प्रतिशत ईरानी मोटापे से त्रस्त है जो मोटे लोगो वाले देश के मामले में 41वे स्थान पर है | समोआ मोटापे लोगो के मामले में प्रथम स्थान पर है जहा की 75 प्रतिशत आबादी मोटापे से त्रस्त है जबकि अमेरिका इस मामले में छठे स्थान पर है |

  6. ईरान का आधिकारिक नाम Islamic Republic of Iran है यह 1979 में Islamic Republic बना जब वहा के शाषक अयातोल्ला खोमेनी के हाथ से राजतन्त्र चला गया |

  7. तेहरान (Tehran) ईरान की राजधानी होने के साथ साथ यहा का सबसे बड़ा शहर भी है | तेहरान (Tehran) वायु प्रदुषण के मामले में सबसे खराब देश है जहा अनुमानत प्रतिदिन 27 व्यक्ति वायु प्रदुषण से जुडी बीमारियों से मर जाते है |

  8. वर्तमान में प्रचलित इरानी झंडे को सन 1980 में स्वीकार किया गया जिसमे हरे ,सफेद और लाल रंग की बराबर क्षेतिज पट्टिया है | हरा रंग इस्लाम का प्रतीक , सफेद रंग ईमानदारी एवं शान्ति और लाल रंग बहादुरी और वीरता का प्रतीक है | ध्वज के बीच में अल्लाह शब्द को अंकित किया गया है |

  9. सन 1953 में लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित ईरानी सरकार के प्रधानमंत्री Masaddegh को हटाने के लिए CIA ने ऑपरेशन अजाक्स चलाया था | इसके कारण शाह ने ईरानी तेल उद्योग से 40 प्रतिशत अमेरिका को सौंप दिए | जब ईरानियो को अमेरिका की इस चाल का पता चला तो उन्होंने सालो पर अमेरिका पर विश्वास नही किया |

  10. 1979 में इस्लामिक विद्यार्थियों के एक समूह और लडाको ने तेहरान में स्थित अमेरिकी दूतावास (American Embassy ) पर हमला कर लिया और उस पर अपना आधिपत्य कर लिया | इस इरानी क्रान्ति में उन्होंने कैंसर से झुझते और अमेरिका में इलाज करा रहे शाह पहलवी को सौंपने को कहा | हालांकि 444 दिनों बाद अमेरिका में राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन के पदभार ग्रहण करने के चंद मिनटों बाद बन्धको को छोड़ दिया |

  11. ईरान-ईराक युद्ध के दौरान अमेरिका आधिकारिक रूप से ईराक की सहायता की थी जिसमे अमेरिका ने दुसरे देशो को इरान को हथियार बेचने से मना किया | हालांकि बाद में ये पाया गया कि अमेरिका ने चुपके से ईरान को हथियार बेचे थे | इसकी वजह से Iran-Contra scandal की घटना हुयी |

  12. लगभग आधी से ज्यादा ईरान में शुष्क रेगिस्तान जलवायु है

  13. अरब की खाड़ी (Persian Gulf) विश्व तेल भंडार का 60 प्रतिशत उत्पादन करता है जिसमे से ईरान कुल तेल भंडारों का 10 प्रतिशत रखने के साथ 125 बिलियन बैरल तेल उत्पादन करता है |

  14. ईरान तेल भंडारों के माममें में विश्व में चौथे स्थान पर है |

  15. ईरान में केवल एक नदी करुण (Karun) है जिसे नाव से ही पार किया जा सकता है |

  16. ईरान विश्व की सबसे पुरानी आवास कर रही सभ्यताओं में से एक है जो ईसा से 4000 वर्ष पूर्व से चली आ रही है |

  17. ईरान की लगभग 70 प्रतिशत आबादी 30 वर्ष से कम उम्र वालो की है |

  18. ईरान में जो व्यक्ति शादी किये बिना ताउम्र अपने पैतृक परिवार में रहता है उसे ईरान में नामर्द कहकर पुकारा जाता है |

  19. एक ईरानी संघठन ने The Satanic Verses के लेखक सलाम रशीद को मारने वाले को 30 लाख रूपये देने का इनाम घोषित किया था क्योंकि इसमें पैगम्बर मुहम्मद के बारे में कुछ गलत लिखा था |

  20. प्राचीन समय से ईरान के निवासी जिस जल आपूर्ति प्रणाली का उपयोग करते आ रह है उसे कनात (qanat) कहते है इसमें भूतल जल को सुरंगो के जरिये जरूरतमदों लोगो तक पानी पहुचाया जाता था |

  21. ईरानी निवासी प्राचीन समय से ही कालीन निर्माण में अग्रदूत थे | ईरान ने पिछले 2500 सालो में कई सुंदर आसनों (Rugs) का निर्माण किया है | कालीन बनाते समय ईरानी लोग जानबुझकर कुछ ना कुछ गलती करते है ताकि वो ये दर्शा सके कि “केवल ईश्वर ही एकदम सही है”

  22. तेल के बाद कालीन ईरान दूसरी सबसे बड़ी निर्यात वस्तु है |

  23. ईरान (Iran) की राजधानी तेहरान (Tehran) है जिसका अर्थ है Warm Slope | लगभग 1.2 करोड़ तेहरान में रहते है |

  24. अगर ईरान में किसी लड़की के साथ यौन दुर्वव्यहार (Sexually Abused) या परेशान (Harassed) किया जाता है तो इसका सारा दोष लडकी की माँ पर मढ़ दिया जाता है ताकि वो अपनी लडकी को सम्भालकर रखे जबकि दोषी पर कोई बात नही करता है |

  25. अगर ईरान में किसी महिला के साथ बलात्कार (Rape) होता है तो ईरानी पुलिस दोषी व्यक्ति को पीड़ित महिला के साथ विवाह करने को बाध्य करने की शक्ति रखता है चाहे उसकी मर्जी हो या ना हो हालांकि विवाह के बाद वो उसे तुरंत तलाक दे सकता है |

  26. ईरान में वैवाहिक बलात्कार (Marital Rape) के लिए कोई कानून की श्रेणी नही है क्योंकि औरत शौहर की सम्पति होती है |

  27. ईरान (Iran) में नौ वर्ष की उम्र से उपर लडकियों को को पब्लिक में हिजाब (Hijab) पहनना जरुरी है | इसके साथ ही धार्मिक कानूनों के तौर पर महिलाओं को पुरुष की मौजूदगी में Bathing Suits पहनना भी स्वीकार्य नही है |

  28. FIFA ने 2007 में हिजाब पर प्रतिबन्ध लगा दिया था जिसकी वजह से इरानी महिला फूटबाल टीम ओलम्पिक के क्वालीफ़ायर गेम में हिस्सा नही ले सकी थी |

  29. फारस की संस्कृति (Persian Culture) अपनी सुंदर कविताओं , शानदार कालीनो और हरे भरे बागो के कारण मशहूर है | वास्तव में Paradise शब्द भी Persian से आया है |

  30. U.S. Department of State ने इरान सहित कांगो , दक्षिण कोरिया और सऊदी अरब को मानव तस्करी का गढ़ बताया है हालांकि ईरानी सरकार ने यौन तस्करी को नियन्त्रण करने के प्रयास जरुर किये है |

  31. ईरान ने विश्व में सबसे तेज शहरी विकास दर का अनुभव किया है जहा 1950 से 2002 तक 27प्रतिशत से 60 प्रतिशत उछाल पाया है | 2030 तक ईरान की 80 प्रतिशत आबादी शहरी (urban) हो जायेगी |

  32. पिछले कुछ वर्षो में ईरान म बाल वेश्यावृति (Child Prostitution) 635 प्रतिशत तक बढी है | अकेले तेहरान में लगभग 84 हजार महिलाये और लडकिया वेश्यावृति में शामिल है | हजारो महिलाओं को तो फ़्रांस जर्मनी और UK तक भेजा जाता है |

  33. Sigheh या अल्पकालिक विवाह शरिया कानून के तहत कुछ शिया विद्यालयों में मान्य है | ये अनुबंध के आधार पर एक घंटे से लेकर कई वर्षो तक के लिए मान्य है |

  34. ईरान दक्षिण पश्चिम एशियाई हेरोइन (Heroin) को यूरोप तक पहुचाने के लिए मुख्य मार्ग है | पिछले 25 वर्षो में 3600 से भी ज्यादा ईरानी हेरोइन तस्करों (Heroin Smugglers)के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके है |

  35. ईरान में समलैंगिक संबंधों (Homosexual Relationships) पर प्रतिबन्ध है जबकि अयातोल्ला खोमेनी ने ये फैसला सुनाया कि Transsexuals को ईरान में Sex Change Operations की अनुमति है | 2008 से अब तक ईरान ने किसी भी दुसरे देश से ज्यादा Sex Change Operations करवाए है जिसमे थाईलैंड के बाद दूसरा स्थान ईरान का आता है |

  36. ईरान विश्व में सबसे अधिक मछली के अंडे (Caviar), पिस्ता (Pistachios) और केसर (Saffron) का उत्पादक है

  37. ईरान में कंडोम निर्माण का एकमात्र कारखाना मध्यपूर्व में स्थित है |

  38. ईरान में लगभग 10 लाख शरणार्थी (Refugees) निवास करते है जो संसार में किसी भी देश से सबसे अधिक है | इसमें में सबसे ज्यादा शरणार्थी अफगानिस्तान से है | इसी कारण ईरान में कम वेतन पर काम करने वाले मजदूरों की भारी तादात है |

  39. ईरान (Iran) में नशा मुक्ति दर विश्व के दुसरे देशो से काफी अधिक है |

  40. पारम्परिक ईरानी शादिया महंगी होने के कारण सरकार ने बड़े पैमाने पर शादियों (Mass Weddings) के लिए खर्च वहन करने का नियम बनाया है ताकि खर्च कम हो और युवा ईरानी विवाह के लिए प्रेरित हो |

  41. 2007 में ईरान ने UAE की एक मस्जिद के लिए विश्व का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित गलीचा तैयार किया जिसका आकार एक फूटबाल के मैदान जितना बड़ा था |

  42. ईरान (Iran)  में पोलो (Polo) ईसा से छठी सदी पूर्व से खेला जा रहा है जो मुख्य रूप से उसे घुड़सवारी प्रशिक्षण के रूप में खेलते थे |

  43. ईरान को Nose job capital of the world भी पुकारा जाता है क्योंकि अनेको युवा ईरानी महिलाये पश्चिमी देशो के नाक जैसा आकार चाहती है |

  44. ईरान क्षेत्रफल के लिहाज से विश्व का आठवा बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 1,648,195 वर्ग किमी है जो अलास्का से थोडा सा छोटा है

  45. 2002 ईरान ने स्वीकार किया कि वो पिछले 18 वर्षो से गुप्त रूप से रूस की सहायता से परमाणु उर्जा पर काम कर रहे थे | ईरान के राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने बताया कि उनकी परमाणु महत्वकांक्षा शान्तिपूर्ण है और ईरान के पास परमाणु इंधन तैयार करने का अहस्तांतरणीय अधिकार है |

  46. ईरानी संस्कृति में कविताओं (Poetry) का विशेष स्थान है | सभी ईरानी प्रसिद्ध फारसी कविताओं से शेयर बोल सकते है |

  47. 1971 में फारसी साम्राज्य की 2500वी सालगिरह के मौके पर शंहशाह स्मारक तैयार किया गया | हाल ही इसका नाम बदलकर आज़ादी स्मारक रखा गया |

  48. ईरान में महिलाओं को एक सख्त वेशभूषा ही पहननी पडती है जिस हिजाब कहते है | हिजाब के नियमो को पालन न करने पर दंड का भी प्रावधान है हालांकि इसे हर बार सख्ती से लागू नही किया जाता है |

  49. ईरान में बहुविवाह (Polygamy) कानूनन मान्य है और पुरुष चार शादियाँ कर सकते है | एक बार शादी होने के बाद लडकी स्कूल नही जा सकती है | वर्तमान में ईरान में विवाह के लिए लडकियों की उम्र 13 वर्ष है जो भी एक क्रान्ति के तहत नौ वर्ष बाद बदला गया |  लडके के लिए विवाह की उम्र 15 है जो वोट देने के लिए भी कानूनन मान्य उम्र है |

  50. ईरान (Iran) का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल (Soccer) है | ईरान की राष्ट्रीय टीम ने तीन बार एशियाई कप जीता है और तीन बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुचे है |

  51. फारसी (Persians) 61 प्रतिशत ईरानियो , 16 प्रतिशत अजेरी , 10 प्रतिशत कुर्द , 6 प्रतिशत लूर , 2 प्रतिशत बलोच , 2 प्रतिशत अरबी , 2 प्रतिशत तुर्कियों और 1 प्रतिशत अन्य से मिलकर बने है |

  52. इस्लाम ईरान का प्रमुख धर्म है जहा की 99.39 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है जिसमे से 89 प्रतिशत शिया और 9 प्रतिशत सुन्नी है | दुसरे धर्मो में पारसी ,यहूदी ,इसाई और बहाई धर्म के लोलो की संख्या 2 प्रतिशत है |

  53. फारसी बिल्ली विश्व की सबसे पुरानी नस्ल है | ये ईरान के उच्च पठारों से विकसित हुयी है और उनके लम्बे सिल्की फर उनकी ठंड से रक्षा करते है |

  54. ईरान (Iran) की आबादी 2012 में 78,868,711 है जो आबादी के लिहाज से विश्व का आठवा बड़ा देश है |

  55. दिसम्बर 2003 में आये भूकम्प से इरान के बाम शहर के दक्षिणीपूर्वी इलाके के 30 हजार से ज्यादा लोगो की जान चली गयी |

  56. ईरान में दही (Yogurt) को Persian Milk कहते है और कई ईरानी दही को एक जादुई भोजन मानते है क्योंकि वो इसका उपयोग छालो , सनबर्न से राहत और लम्बे जीवन के लिए करते है | कुछ लोग दही का उपयोग face mask के रूप में करते है |

  57. ईरान (Iran) एकमात्र ऐसा देश है जहा हिन्द महासागर का समुद्रतट और कैस्पियन सागर है |

  58. ईरान (Iran) में महिलाओं की बेरोजगारी दर ईरानी पुरुषो से लगभग दोगुनी है |

  59. ईरान में टीवी की शुरुवात 1958 से हो गयी थी लेकिन 1978 से कलर टीवी प्रोग्रामिंग की शुरुवात हुयी |

  60. वर्ष 2014 के आंकड़े के अनुसार ईरान की 40 प्रतिशत आबादी इन्टरनेट चलाती है जो इन्टरनेट यूजर्स के मामले में विश्व में 24वे स्थान पर है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...