Skip to main content

लोककथा - एक पैसे में शादी | Lokkatha - Ek Paise me Shaadi

एक गरीब औरत थी | उसका एक बेटा था | जब वह बड़ा हुआ तो उसने अपनी माँ से कहा “मै शादी करने की सोच रहा हु ताकि तुम्हे घर के काम-काज में सहारा मिल सके”
उसकी बुधिया माँ बोली “मेरे पास पैसे के नाम पर कुछ भी नही है ऐसे में तू भला शादी कैसे कर लाएगा ?”
बेटे ने कहा “मुझे शादी के लिए सिर्फ एक पैसा चाहिए”
उसने अपनी माँ से एक पैसा लिया , उसके भुने चने खरीदे और नदी किनारे जा बैठा |
वहां एक धोबी राजा के कपड़े धो रहा था | बुढिया का बेटा भुना चना खाने लगा | धोबी का लड़का भी वहां था | उसे भूख लगी ,तो पिता से खाने को कुछ मांगने लगा | धोबी बोला “भला राजा के कपड़े हम यहाँ छोडकर जाए तो कैसे ?”
बुढिया के बेटे को धोबी जानता नही था फिर भी वह बोला “चाचाजी , फ़िक्र क्यों करते हो ! मै रखवाली करूंगा तुम्हारे कपड़ो की , तुम बच्चे को ले जाकर खाना खिला आओ” धोबी ने उसका नाम पूछा तो बताया “मेरा नाम तूफ़ान है”
धोबी अपने बेटे को खाना खिलाने घर ले गया | जैसे ही वह गया , उसने सारे कपड़े इकट्ठे किये और उन्हें लेकर अगले गाँव की ओर चल दिया | रस्ते में वह खेतो के बीच से गुजरा | वहां एक गडरिया गाँव के चरते ऊंटों की रखवाली कर रहा था |
अजनबी ने जेब से भुने चने निकाले और खाने लगा | उसे खाते देखकर चरवाहे को भी भूख सताने लगी | उसने थोड़े से चने मांगे | लडके ने कहा “भला थोड़े से चने से क्या होगा ! जाकर आराम से खाना खाओ | तुम मेरे चाचा हो तब तक मै तुम्हारे ऊंटों की रखवाली करता रहूँगा”
गडरिये ने उसका नाम पूछा तो बताया “ऊँटधनी”
गडरिया चला गया | लडके ने उनमे से सबसे बढिया ऊँट छांट लिया और सारे कपड़े उस पर लादकर रफूचक्कर हो गया |
जब वह अगले गाँव की तरफ जा रहा था , तो उसने एक बुढिया को जवान लडकी के साथ देखा | लडकी बहुत ही थकी दिखाई दे रही थी | लड़का उससे बोला “अरी ताई , इस कमजोर लडकी को क्यों थका रही हो ? मेरे ऊंट की मदद ले ले ”
बुढिया ने उससे पूछा “क्या तुम इस लडकी को ले जाकर अगले गाँव में छोड़ दोगे ?”
लडके ने खुशी-खुशी बुढिया की बात मान ली | बुढिया ने पूछा “तुम्हारा नाम क्या है ? ” उसने जवाब दिया “मेरा नाम है जमाईडा”
युवती उस ऊंट पर बैठ गयी | लड़का अगले गाँव में रुकने के बजाय अपने गाँव वाली सडक पर बढ़ गया |
उधर जब धोबी नदी पर वापस आया तो देखा कि लड़का सारे कपड़े लेकर चम्पत हो गया है वह भागा भागा गया और पुलिस में चोरी की शिकायत लिखवा दी | पुलिस अफसर ने पूछा कि क्या हुआ ?कपड़े कैसे गायब हो गये ? धोबी बोला “कपड़ो को तूफ़ान ले गया”
पुलिस अफसर ने यह सुना तो धोबी को पागल कहने लगा “अगर कपड़ो को तूफ़ान उड़ा ले गया , तो भला वापस कैसे मिल सकते है” उसने धोबी को धक्के मारकर थाने से बाहर निकाल दिया |
इसके बाद गडरिया ऊंट चोरी की शिकायत लेकर पहुचा | पुलिस अधिकारी ने उससे पूछा “ऊँट , कौन ले गया ?”
गडरिये ने जवाबी दिया “ऊँटधनी”
पुलिस अधिकारी ने नाराज होकर कहा “तुम एकदम मुर्ख हो | अगर ऊँट के मालिक को ऊँट ले जाने का अधिकार नही तो भला ओर कौन ले जाएगा” और उसने गडरिये को मार पीटकर भगा दिय |
उधर जब बुढिया गाँव पहुची तो उसे अपनी बेटी कहे दिखाई नही दी | वह जल्दी हल्दी गयी और पुलिस अधिकारी से शिकायत कर दी कि कोई आदमी उसकी बेटी को उड़ा ले गया है |
पुलिस अधिकारी ने कहा “कौन ले गया तुम्हारी बेटी को ?”
बुढिया बोली “जमाईडा”
सुनकर पुलिस वाला खूब हंसा | बोला “अरी बुढिया ,तू तो सटिया गयी है भला एक औरत के लिए इससे बढकर क्या हो सकता है कि उसकी बेटी को जमाई ले जाए”
बुढिया का बेटा पत्नी , ऊंट और और राजा के कपड़ो के साथ घर लौट आया | बुढिया बेटे की बहु को देखकर खुश हो गयी | वे सब मौज से रहने लगे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...