
Kolkata Knight Riders Team Facts in Hindi
- IPL की शुरुवात से लेकर Kolkata Knight Riders टीम अब तक लगातार IPL में बनी हुयी है और अपने खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन के कारण लगातार सुर्खियों में बनी रहती है | आज हम आपको इसी टीम से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |
- 2008 में IPL की शुरुवात के साथ ही KKR टीम का जन्म हुआ जो लगातार दस सालो से IPL बिना रुके लगातार खेल रही है |
- KKR टीम को शाहरुख खान की कम्पनी Red Chillies Entertainment ने जूही चावला और उनके पति के साथ मिलकर 75 मिलियन डॉलर में खरीदी थी |

- KKR टीम के पहले कप्तान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पश्चिमी बंगाल के मूल निवासी सौरभ गांगुली थे |

- KKR का Knight Rider शब्द 80 के दशक में अमेरिका के मशहूर टीवी सीरीज Knight Rider से लिया गया है |
- IPL के शुरुवाती चार सीजन तक KKR की टैगलाइन All the King’s Men थी जिसे पांचवे सीजन से New Dawn, New Knights में बदल दिया गया |

- KKR टीम के official कलर शुरुवाती दो सीजन में ब्लैक और गोल्ड थे लेकिन तीसरे सीजन से इसे पर्पल और गोल्ड कर दिया गया जो अभी तक कायम है |

- KKR टीम की जर्सी को बॉलीवुड के मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाईन की थी |
- KKR टीम का थीम सोंग “कोरबो लोरबो जीतबो रे ” था जिसे विशाल-शेखर की जोड़ी ने संगीत में पिरोया था |

- KKR टीम का होम ग्राउंड भारत का मशहूर क्रिकेट ग्राउंड इडन गार्डन है जो भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसकी क्षमता लगभग 1 लाख थी लेकिन बाद में आधुनिक सुविधाओं के चलते केवल 70 हजार रहे गयी है |

- KKR टीम ने दो बार IPL की ट्राफी जीतने का कारनामा किया है जो रिकॉर्ड अभी तक किसी टीम के पास नही है | KKR ने वर्ष 2012 और 2014 में IPL ट्राफी जीती थी |
- चैम्पियन बनने के अलावा KKR का प्रदर्शन हमेशा लाजवाब रहा है जिसने दो बार वर्ष 2011 एवं 2016 में playoffs में पहुचे और पांच बार लीग स्टेज तक पहुचे |
- KKR टीम में अब तक चार 3 हेड कोच बदले जा चुके है जिसमे पहले सीजन में जॉन बुकानन (2008–2009) , उसके बाद डेव व्हाटमोर (2010–2011) , ट्रेवर बेलिस (2012–2015) और वर्तमान में जेक कालिस (2016 से अब तक) हेड कोच है |
- वर्तमान में IPL के Kolkata Knight Riders के बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और फिल्डिंग कोच मार्क बउचर है |
- KKR ने अब तक IPL में सबसे बढिया प्रदर्शन वर्ष 2012 में किया था जब इस टीम ने 18 में 12 मैच जीते थे और साथ ही IPL ट्राफी भी पहली बार अपने नाम की थी |

- Kolkata Knight Riders का सबसे घटिया प्रदर्शन IPL के दुसरे सीजन में था जब उसने 14 मैचो में से केवल 3 मैच जीते थे और अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे थे |
- IPL 2011 में KKR में पुरी तरह तब्दीली हो गयी ओर सौरव गाँगुली को ऑक्शन में खरीदा ही नही गया था जिसके कारण बंगाल और भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे जिसमे No Dada No KKR का नारा लगा था |
- IPL 2011 में सौरव गांगुली के हटने के बाद गौतम गम्भीर को Kolkata Knight Riders का कप्तान बनाया गया जिनके नेतृत्व में अब तक KKR में बेहतरीन प्रदर्शन किया है |
Comments
Post a Comment