
12वी के बाद College या करियर की राह संबधी कुछ बाते कहने से पहले इस वाकये पर गौर करे | 12वी के बाद मनीष शर्मा अपने बेटे मुकेश को हर हाल में B.Tech करवाना चाहते थे | Govt. College तो नही मिल पाए उन्होंने Private Institute में उसे दाखिला दिला दिया | किसी तरह चार साल में उसने B.Tech कर भी ली | फिर उसके पिता ने उसे M.B.A. में दाखिला दिला दिया | मनीष शर्मा चाहते थे कि मुकेश को मोटी तनख्वाह का ऑफर मिल जाए पर ऐसा कुछ नही हुआ | अभी मुकेश एक Telecom Company में छोटी-मोटी नौकरी कर रहा है | साथ में किसी College से B.A. भी | उसके बाद उसका इरादा B.Ed. करने है | वह चाहता तो था Teacher बनना लेकिन Career बनाने के स्वर्णिम छह साल उसने यूँ ही जाया कर दिए |
मुकेश जैसी कहानी बहुत लोगो की होती है | असल में 12वी के बाद कई बार हम समझ नही पाते है कि हमे पढाई जारी रखनी है जॉब की तैयारी करनी है या फिर बिजनेस में जाने का ईरादा करना है | यह मौका ऐसा होता है जब बच्चे चौराहे पर खुद को पाते है | माता-पिता कुछ कहते है दोस्त-यार कुछ ओर सलाह देते है | खुद का मन कुछ ओर करता है | अब तक जिन्होंने पढाया , उनकी अपेक्षाए कुछ ओर होती है | इस मोड़ पर आते आते आगे के बारे में 90 प्रतिशत राय बच्चे की खुद की होने चाहिए | सपनों में उड़े लेकिन अपनी हकीकत समझते हुए |
दुविधाए कैसे दूर करे
12वी परीक्षा खत्म होते-होते बच्चो के मन में उमड़ने-घुमड़ने लगता है आगे आने वाला समय | पढाई जारी रखने के लिए किस Stream को चुने | कही Passing Marks का चक्कर है तो कही अच्छे कॉलेज का मसला | समस्या यह भी होती है कि सामान्य Graduation करे या फिर Professional या Vocational Course ? विशेषज्ञ कहते है कि 12वी की परीक्षा के बाद सम्भव हो तो अपने पुराने अध्यापको से कुछ सलाह ले ले | माता-पिता से बात करे | उसके बाद अपने आसपास के लोगो से भी पुछे जिन्होंने ऐसी स्थिति को महसूस किया है | इन बातो से ही दुविधाए काफी हद तक खत्म हो जायेगी | फिर Career Counseling भी आजकल मौजूद है |
विकल्प बहुत है
अब वह जमाना नही है कि Medical या Engineering के अलावा कुछ है ही नही | अब तो बहुत विकल्प है | अपना शैक्षणिक रिकॉर्ड देखकर और बड़ो की सलाह पर आप गैर परम्परागत विकल्पों को भी तलाश सकते है | Diploma कोर्स करने के साथ साथ Graduation की पढाई भी जारी रखी जा सकती है |
Science Stream
12वी के बाद Science Stream में Graduation के लिए किसी संस्थान से बी.एस.सी.(सामान्य) या बी.एस.सी.(ऑनर्स) कर सकते है | इसके लिए प्रमुख विषय है फिजिक्स , केमिस्ट्री , मैथ्स ,बायोलॉजी , जूलॉजी आदि | वैसे अब बायोटेक्नोलॉजी , जेनेटिक्स जैसे विषयों में भी स्नातक करने का विकल्प है और भविष्य की सम्भावनाओ को देखते हुए स्टूडेंट उन्हें काफी पसंद कर रहे है |
Also Read : Pharmacy में अपना करियर कैसे बनाये
यदि वे Technical या Professional Courseकरना चाहते है तो इंजीनियरिंग (बारहवी PCM के बाद) और मेडिकल (PCB) स्ट्रीम चुन सकते है लेकिन इंजीनियरिंग (B.Tech या B.E.) या मेडिकल लाइन (MBBS ,फार्मा आदि) के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी | इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अनेक competitive Exams जैसे AIEEE , IIT-JEE , GATE आदि के टेस्ट देकर इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रो मसलन Mechanical , Aeronautical , आर्किटेक्चर , बायोमेडिकल , Electrical , Computer Science , IT आदि में प्रवेश ले सकते है |
वही दुसरी ओर मेडिकल फील्ड की ओर रुख करने वाले स्टूडेंट्स के लिए M.B.B.S. कोर्स के अलावा करियर के तौर पर माइक्रोबायोलॉजी , Physiotherapy , Veterinary Science , होम्योपैथी , डेंटिस्ट्री आदि क्षेत्रो में विकल्प है |
Also Read : विज्ञान में 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद क्या करे ?
कॉमर्स स्ट्रीम
Commerce Stream में करियर बनाने वालो के लिए B.Com. (पास) और B.com. (ऑनर्स) का विकल्प है | इसके जरिये आप बिजनेस एकाउंटिंग , फाइनेंसियल एकाउंटिंग , कास्ट एकाउंटिंग ,बिजनेस लॉ ,बिजनेस फाइनेंस , मार्केटिंग , बिजनेस कम्युनिकेशन आदि विषयों में स्नातक कर सकते है | कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वालो के लिए भविष्य में MBA , CA, CS , फाइनेंसियल अनालिस्ट जैसे तमाम करियर ऑप्शन्स बांहे फैलाये रहते है |
Also Read : वाणिज्य में 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद क्या करे ?
आर्ट्स स्ट्रीम
एक आम धारणा यह रही है कि Arts Stream से पढाई करने के बाद आगे कोई अच्छा करियर विकल्प नही मिलता लेकिन अब यह धारणा काफी हद तक बदल गयी है क्योंकिArts Stream में ऐसे कई विषय है जिनकी पढाई करके सरकारी और निजी क्षेत्रो में करियर की ऊँचाई छुई जा सकती है | इस करियर स्ट्रीम में अर्थशास्त्र , मनोविज्ञान , इतिहास , राजनीती शास्त्र , दर्शनशास्त्र , समाजशास्त्र , अंग्रेजी , हिंदी आदि विषयों का चयन कर सकते है | बी.ए. (पास) और बी.ए. (ऑनर्स) एक सदाबहार विकल्प है |
हां इस बात का ख़ास ख्याल रखिये कि अगर आपके मनमाफिक विषयों का कॉम्बिनेशन एक कॉलेज में उपलब्ध नही है तो आप दुसरे कॉलेजों में भी जरुर try करे | आर्ट्स विषय पढने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स वैसे तो सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटे रहते है लेकिन इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल तौर पर MBA , जर्नलिज्म , मार्किट अनालिसिस , टीचिंग ,एंथ्रोपोलॉजी , ह्यूमन रेसौर्स आदि क्षेत्रो में काफी करियर आप्शन मौजूद है |
प्रोफेशनल कोर्स
12वी के बाद कुछ अच्छे प्रोफेशनल कोर्स भी है जैसे बेचलर ऑफ़ बिजनेस मैनेजमेंट (BBA) , बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) , डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी , बेचलर इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (BIT) , रिटेल मैनेजमेंट , बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) . डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग , प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट , ट्रेवल एंड टूरिज्म , फैशन डिजाइनिंग , इवेंट मैनेजमेंट , पब्लिक रिलेशन आदि |
ये सब आज के जमान के ऐसे ऑप्शन्स है जिनकी कॉर्पोरेट दुनिया में हमेशा मांग बनी रहती है | इसके अलावा कुछ अन्य विकल्प भी है जैसे एनीमेशन , ग्राफ़िक डिजाइनिंग , एविएशन , एस्ट्रोनॉमी आदि के शोर्ट टर्म कोर्स क्र भी आप अपना करियर सवार सकते है | इस तरह के शोर्ट टर्म कोर्स कोई ओर रेगुलर कोर्स या जॉब करते हुए भी कर सकते है |
तो मित्रो अगर आपको भी 12वी के बाद करियर चुनने में कठिनाई हो रही है तो उपर बताये अनेक विकल्पों को चुन सकते है उसके बाद भी समझ नही आये तो आप कमेंट में करियर से जुडी समस्याए पूछ सकते है आपको समय मिलते ही जवाब अवश्य दिया जाएगा |
Comments
Post a Comment